Ankit Raj
DMs open for leads and tips. Mail: [email protected]
23/12/2024
चुनावी माहौल के दौरान विश्व हिंदू परिषद दिल्ली में 50000 त्रिशूल बांट रहा है. छोटे बच्चे भी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. त्रिशूल ऐसे डिजाइन किये गये हैं कि धारदार हों, असरदार हों, लेकिन आर्म्स एक्ट यानी शास्त्र अधिनियम से बच जायें.
दिल्ली चुनाव के बीच विश्व हिंदू परिषद का अभियान: राजधानी में 50000 त्रिशूल बांटने का लक्ष्य चुनावों के दौरान विहिप दिल्ली में ऐसे 200 से अधिक समारोह आयोजित कर रहा है जिसके तहत 50,000 से अधिक त्रिशूल बांटे जाने हैं....
30/10/2024
सितम्बर-नवम्बर 2022 में हुई अग्निवीर भर्ती के दौरान चयनित अभ्यर्थी के अंक असफल रहे अभ्यर्थियों से कम थे. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के चार महीने बाद भी सेना ने याचिकाकर्ताओं के समक्ष सभी अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक नहीं किए हैं.
उल्टा एक रिट अपील के माध्यम से सेना एक जुलाई के फैसले पर रोक लगवाने में भी सफल हो गई है. पिछले फैसले पर रोक लगाने वाले दो जजों में से एक जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी हैं, जिनका हालिया फैसला सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति देता है.
पूरी रिपोर्ट का लिंक कमेंट बॉक्स में ⬇️
26/10/2024
जब मीडिया विकास यादव के बारे में अटकलें लगा रहा था, वे अपने घर आए, परिवार के साथ समय बिताया, उन्हें आश्वस्त किया और वापस लौट गए. विकास का परिवार सत्ता के व्यवहार से नाख़ुश है. उन्हें लगता है कि भारत सरकार ने विकास को बचाने की कोशिश नहीं की.
लिंक कमेंट बॉक्स में👇
21/10/2024
विकास यादव के गांव प्राणपुरा (हरियाणा) से ग्राउंड रिपोर्ट। लिंक कमेंट बॉक्स में 👇
12/10/2024
05/10/2024
हरियाणा से The Wire Hindi की ग्राउंड रिपोर्ट्स।
1: हरियाणा चुनाव: ब्राह्मणवास में विनेश की हरिजन चौपाल, लेकिन दलित को क्या हासिल हुआ?
2: हरियाणा चुनाव: पूर्व सेना प्रमुख के गांव में भी ‘अग्निपथ’ से दूरी
3: हरियाणा चुनाव की एक कहानी: जिसका कुआं, उसका पानी
4: विनेश फोगाट राठी: जब सत्ता से जूझती खिलाड़ी राजनेता बनती है
5: हरियाणा चुनाव: जवान, किसान और पहलवान का फैक्टर है कितना बलवान?
6: हरियाणा चुनाव: बलाली की विनेश ने राजनीति के लिए अपना जन्मस्थान क्यों नहीं चुना?
लिंक कमेंट में 👇
21/09/2024
हरियाणा चुनाव: ब्राह्मणवास में विनेश की 'हरिजन चौपाल', लेकिन दलित को क्या हासिल हुआ?
जींद ज़िला मुख्यालय से क़रीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बसा ब्राह्मणवास नामक गांव उन कुप्रथाओं को अकाट्य नियम मानता है जिनके लिए क़ानून में कठोर सज़ा का प्रावधान है. गांव का एक प्रभावशाली ब्राह्मण परिवार बताता है कि 70-80 प्रतिशत ‘हम’ हैं, बाकी दलित और कुछ पिछड़े हैं.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए कमेंट बॉक्स में दिए लिंक पर क्लिक करें।
16/09/2024
#नया_काम
हिंदी पत्रिकाओं का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है. ‘सरस्वती’, ‘दिनमान’, ‘धर्मयुग’, ‘सारिका’ से लेकर ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ जैसी पत्रिकाओं ने हिंदी भाषा के साथ हिंदी समाज को भी संस्कार दिया था. संवैधानिक मूल्यों की वाहक इन पत्रिकाओं का देश की राजनीति और संस्कृति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता था. नब्बे के दशक में आकर इन पत्रिकाओं की स्थिति बिगड़ने लगी. नई तकनीक और डिजिटल माध्यमों के बाद पत्रिकाओं के पाठक यूट्यूब और मोबाइल की ओर मुड़ गए.
आज हिंदी पत्रिकाओं की स्थिति पर चर्चा छिड़ने पर कई लोग हालावादी होकर बच्चन की शरण में चले जाते हैं, ‘अब न रहे वो पीने वाले, अब न रही वो मधुशाला’.
इस विषय पर द वायर हिंदी ने एक परिचर्चा, ‘हिंदी पत्रिका का अवसान?’, के तहत हिंदी की कई प्रमुख हस्तियों के सामने कुछ सवाल प्रस्तुत किए.
हिंदी दिवस परिचर्चा: हिंदी पत्रिका का अवसान? वृहत्तर हिंदी समाज अधिकांशतः ज्ञान-विमुख है. उसकी ऊर्जा जीवन के अस्तित्वमूलक संघर्षों, सस्ती राजनीति और सतही धार.....
12/09/2024
खुदाई जारी है...
वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में चूना पत्थर के कुल 21 ब्लॉक की नीलामी हुई थी. इनमें से 20 अंबुजा सीमेंट ने हासिल की थीं, और कम-अस-कम 15 खदानों की नीलामी में अंबुजा सीमेंट बोली लगाने वाली इकलौती कंपनी थी. कैसे?
इसे पढ़ें, आगे और भी आने वाला है।
https://thewirehindi.com/284562/rajasthan-how-adani-cement-company-ambuja-become-sole-bidder-for-15-limestone-mines/?fbclid=IwY2xjawFPp2NleHRuA2FlbQIxMQABHeWyChdPnuS_iGX9CPVHHNcIIy0okw_Wh97qg8fgsQohAlnklgxtxU29nQ_aem_OhK91O09_EKKFEl4WRdP5Q
राजस्थान: पंद्रह सीमेंट खदानों के एकमात्र बोलीदाता अडानी कैसे बने, पर्दे के पीछे क्या हुआ? वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में चूना पत्थर के कुल 21 ब्लॉक की नीलामी हुई थी. इनमें से 20 अंबुजा सीमेंट ने हासिल की थीं, औ....
04/09/2024
जनहित और राजस्व के नुकसान का हवाला देते हुए राजस्थान की भाजपा सरकार ने इस वर्ष अडानी समूह को आवंटित 13 लाइम स्टोन (चूना पत्थर) ब्लॉक को रद्द कर दिया है.
दिलचस्प है कि नीलामी रद्द करने की घोषणा ठीक उस समय हुई जब द वायर हिंदी इस ख़बर की व्यापक पड़ताल कर रहा था, और हमने आरटीआई (आवेदन संख्या – 137414692595643) के माध्यम से राज्य सरकार से इस बाबत जानकारी भी मांगी थी.
अब तक (4 सितंबर) आरटीआई का जवाब तो नहीं आया है लेकिन नीलामी रद्द होने की आदेश आ गया है.
पढ़ें मेरी नई रिपोर्ट-
अडानी समूह को झटका: 'जनहित और राजस्व हानि' के चलते राजस्थान ने रद्द कीं 13 चूना पत्थर खदान नागौर ज़िले में स्थित ये खदानें करीब छह महीने पहले अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट को आवंटित हुई थीं. लेकिन सरकार ....
11/08/2024
आरएसएस द्वारा समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर माजिद अहमद तालिकोटी आईआईसीसी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए हैं. सिराजुद्दीन कुरैशी, जो पिछले चार चुनावों से इस पद पर हैं, डॉक्टर माजिद का समर्थन कर रहे हैं.
इस्लामिक सेंटर के चुनावों पर संघ समर्थित संगठन की दस्तक आरएसएस द्वारा समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर माजिद अहमद तालिकोटी आईआईसीसी की गवर्निं...
26/06/2024
एडुटेस्ट के संस्थापक सुरेशचंद्र आर्य एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष हैं, उनके कार्यक्रमों में मोदी शामिल होते हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत आर्य को जेल हो चुकी है, लेकिन फिर भी इसे परीक्षा के ठेके मिलते रहे हैं. समय हो और जरूरी लगे तो पढ़ें मेरी नई रिपोर्ट
पेपर लीक: गुजरात की ब्लैकलिस्ट कंपनी को लगातार मिल रहे भाजपा सरकारों के ठेके एडुटेस्ट के संस्थापक सुरेशचंद्र आर्य एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष हैं, उनके कार्यक्रमों में मोदी शामिल होते हैं. कंप....
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Delhi
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Ankit Raj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.