Collector Office Datia
Official handle of Collector Datia, Government of Madhya Pradesh. Committed to good governance.
Collector and District Magistrate:
Swapnil Wankhade
IAS (2016 Batch), Collector & District Magistrate, Datia
Government of Madhya Pradesh.
02/06/2026
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
#दतिया
01/06/2026
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज सभाकक्ष में टीएल बैठक एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा जनहित से जुड़े विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, अंतर-विभागीय मुद्दों, फसल बीमा योजना तथा नल-जल योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों (टेक्स्ट बुक) के वितरण की समीक्षा कर समयबद्ध एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा बाल संरक्षण संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#दतिया
31/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर नुक्कड़ संवाद, जनसंदेश प्रसारण, पम्पलेट वितरण तथा जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजन को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#दतिया #विश्व_तंबाकू_निषेध_दिवस
30/05/2026
📢 शैक्षणिक सत्र 𝟐𝟎𝟐𝟔-𝟐𝟕
𝐍𝐂𝐓𝐄 पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि आज — 𝟑𝟎 मई 𝟐𝟎𝟐𝟔
#दतिया
28/05/2026
ग्लोबल माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभाकक्ष में “बाला” कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े ने सहभागिता कर स्वच्छता किट वितरित की।
कलेक्टर ने कहा कि “बाला किट” जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाई जाए तथा किट के उपयोग का कम से कम 6 माह तक नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसके प्रभावी उपयोग एवं उपयोगकर्ताओं को होने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जा सके।
उन्होंने कहा कि इस कार्य का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ नियमित फॉलोअप करने वाले मैदानी अमले का जिला स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
#दतिया
26/05/2026
जनसुनवाई
#दतिया
#जनसुनवाई
25/05/2026
जल गंगा संवर्धन अभियान 💧
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने दतिया स्थित सीता सागर पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
#दतिया ंगा_संवर्धन_अभियान_MP
25/05/2026
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, नल-जल योजना, फसल बीमा, जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों तथा आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति, संबल योजना एवं लंबित राजस्व प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित अंतर्विभागीय मुद्दों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#दतिया
20/05/2026
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने 𝟐𝟏 एवं 𝟐𝟐 मई 𝟐𝟎𝟐𝟔 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र प्रातः 𝟖:𝟎𝟎 बजे से 𝟏𝟎:𝟎𝟎 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को समय पर पोषण आहार दें, पर्याप्त पानी पिलाएं तथा अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें।
#दतिया
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
New Collectorate Building
Datia
475661
Opening Hours
| Monday | 10am - 5pm |
| Tuesday | 10am - 5pm |
| Wednesday | 10am - 5pm |
| Thursday | 10am - 5pm |
| Friday | 10am - 5pm |