AtlpsFarm's

AtlpsFarm's

Share

खेत, प्रकृति और चेतना का सजीव अनुभव 🌱

31/10/2025

विगत दिनों से हो रही असामान्य बारिश से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई तो कोई नहीं कर सकता लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हे किसानों के हित में जिनमें आप सभी किसान अपनी फसल के नुकसान की जानकारी संबंधित पटवारीजी को दर्ज कराएं

अब किसानों के लिए खुशखबरी ये हे की 1 नवंबर से मौसम साफ होने वाला हे और जो हुआ उसे परमात्मा का आशीर्वाद समझ कर आगे रबी फसल की तैयारी करें
किसान का हृदय सहनशील होने के साथ औरों से अधिक मजबूत होता हे

अगर किसी किसान भाई को गेहूं के बीज की उपलब्धता में समस्या आ रही हो तो वो हमारे AtlpsFarm's से (श्रीराम गोल्ड 303) बीज न्यूनतम मूल्य में प्राप्त कर सकते हैं।

🌾🌾🌼

29/10/2025

🍀आज जब हम प्रगति और विकास की बातें कर रहे हैं, उसी समय हमारे देश का वास्तविक आधार,– किसान
गहरी पीड़ा से गुजर रहा है। इस वर्ष देश के अधिकांश भागों में असमय वर्षा, बाढ़, और प्राकृतिक आपदाओं ने खरीफ़ की फसलों को गंभीर क्षति पहुँचाई है। वर्षों की मेहनत, परिश्रम और आशा, एक पल में नष्ट हो गई।

किसान, जो धरती को सोने में बदल देता है, आज निराशा और असहायता के बीच खड़ा है। यह केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसान के विश्वास, उसकी मेहनत और उसके सपनों का टूटना है।

ऐसे समय में हमारा कर्तव्य है कि हम केवल संवेदना व्यक्त न करें, बल्कि उनके साथ खड़े हों, आर्थिक सहयोग, प्रशासनिक राहत और आत्मिक सहारा बनकर।
हर वह हाथ जो मदद के लिए आगे बढ़ेगा, वह केवल एक किसान नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा को संभालेगा।

आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें,–
कि कोई किसान अकेला महसूस न करे,
कोई खेत सूना न रहे,
और कोई परिवार भूखा न सोए।

क्योंकि जब किसान संभलेगा, तभी यह देश वास्तव में समृद्ध होगा।
धरती रोए नहीं — यह हमारी साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 जय किसान, जय भारत – AtlpsFarm's

Category

Telephone

Website

Address


Mahadev Internet And Grahak Sewa Kendra, Uprai
Datia

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AtlpsFarm's posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Datia.