PRO Datia

PRO Datia

Share

PRO jansampark of Datia, Government of Madhya Pradesh

03/10/2026
Photos from Collector Office Datia's post 03/10/2026
Photos from PRO Datia's post 03/10/2026

सेवा मेरा योगदान : स्वास्थ्य सेवा से जनसेवा

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत ग्राम सिंधवारी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग एवं आयुर्वेद के महत्व के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

सेवा संकल्प अभियान — स्वस्थ समाज की दिशा में जनभागीदारी के साथ एक और कदम।

#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #दतिया

Photos from PRO Datia's post 03/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दतिया, सेवढ़ा एवं भाण्डेर जनपद पंचायतों में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह ने ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याओं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों की सुनवाई कर मौके पर ही निराकरण किया।

इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

#सेवा_संकल्प_अभियान #दतिया

03/10/2026

// सफलता की कहानी //

हुनर से बदली किस्मत, आईटीआई के बाद कुलदीप बने रेलवे में तकनीशियन

दतिया, 03 अक्टूबर 2026/ कौशल और तकनीकी ज्ञान किसी भी युवा के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है इन्दरगढ़ के कुलदीप कुशवाहा ने। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इन्दरगढ़ से प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण आज कुलदीप के लिए रोजगार, आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुका है।

कुलदीप कुशवाहा ने शासकीय आईटीआई इन्दरगढ़ से क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत प्लम्बर ट्रेड में एक वर्ष का नियमित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने प्लम्बर ट्रेड से संबंधित तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक कौशल भी हासिल किया।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुलदीप की मेहनत रंग लाई और उनका चयन भारतीय रेलवे में तकनीशियन के पद पर हुआ। वर्तमान में कुलदीप रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

कुलदीप बताते हैं कि कार्यस्थल पर उन्हें नई तकनीकों को सीखने और अपने अनुभव को निरंतर बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। वे कहते हैं कि आईटीआई से प्राप्त प्रशिक्षण उनके जीवन में रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। शासकीय आईटीआई इन्दरगढ़ के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कुलदीप युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि तकनीकी कौशल और हुनर के माध्यम से युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। वे युवाओं से आईटीआई में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल अर्जित करने और रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#दतिया

Address


न्यू कलेक्ट्रेट
Datia
475661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Datia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Datia.