Datia News

Datia News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Datia News, Media/News Company, Kunjan pura, Datia.

21/01/2026

दतिया। ब्रेकिंग।

*दतिया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेन्द्र अहिरवार की बंधक बनाकर लात घूंसों से मारपीट।* हाल ही जमानत पर रिहा हुए आदतन अपराधी राजा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ की मारपीट। *मारपीट के बाद नेताजी से भीम आर्मी प्रमुख एवं पार्टी के समर्थन में वीडियो बनवाकर फेसबुक पर कराए अपलोड।* पूर्व सीएम मायावती और नगीना सांसद चंद्रशेखर जिन्दाबाद के लगवाए नारे। *बड़ौनी थाना क्षेत्र के कमथरा गांव की बताई जा रही घटना।*।बड़ौनी पुलिस ने लोकेन्द्र की रिपोर्ट पर *राजा अहिरवार, चंद्रप्रकाश, उमेश, ठाकुरदास, राजदीप, पवन और एक अन्य पर की एफआईआर.........।।।।*

15/01/2026

दतिया ब्रेकिंग------

*युवक के सीने पर धारदार हथियार से किया हमला!*

कोतवाली थाना क्षेत्र के राजघाट कॉलोनी की घटना!

*चाकू लगने से युवक घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी!*

*जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव नि पट्ठापुरा पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से किया हमला!*

*मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी!*

15/01/2026

दतिया। बिग ब्रेकिंग,,,

*रंजिशन दिन दहाड़े युवक में मारी चाकू , गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा युवक*
कोतवाली थाना क्षेत्र के राजघाट कॉलोनी की घटना। फिलहाल अभी घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी। *जल्द ही घायल युवक की पहचान होगी।*

13/01/2026

दतिया वालों एक टाइम था जब 2-3 साल पहले सुबह उठते ही सुनते थे किसी सड़क किसी कॉलेज किसी हॉस्पिटल का शिलान्यास/भूमि पूजन हुआ और आज दतिया का वो ही हाल हो गया जो 20 साल पहले था सुबह उठते ही ऐसी खबरें आती है कि दतिया में फलानी जगह मर्डर हो गया पिछले 15 दिनों में 4 मर्डर हो चुके है क्या आपको ऐसा ही दतिया चाहिए था !! या फिर 3 साल पहले जैसा आपकी क्या राय हैं अब इसके लिए दतिया वालों 🙏🙏

17/11/2025

दतिया। ब्रेकिंग,,,

*आग लगने से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी*
बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सजडाकलां में रविवार शाम की घटना। *आग लगने से 45 वर्षीय ममता पत्नी कमल परिहार की हुई मौत।* घटना के वक्त घर पर मृतका की बहू मौजूद थी। *परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।* जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। *वहीं घटना के बाद मृतका महिला के भाई ने पति और बेटे* पर लगाया हत्या करने का आरोप। *पुलिस की जांच में खुलासा होगा कि महिला की किन परिस्थितियों* में आग लगने से मौत हुई हैं। *फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी।*

01/11/2025

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे कल आएंगे दतिया

रतन मेगा मॉल में दोपहर 2 बजे करेंगे दर्शकों से मुलाकात

दतिया। हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फ़िल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सुपरस्टार हर्षवर्धन राणे कल दतिया पधारेंगे। वे झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल में दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे, जहाँ वे अपनी फ़िल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त करेंगे और उनसे रूबरू होंगे।

इस अवसर पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे फ़िल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। रतन मेगा मॉल के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि दतिया के दर्शकों के उत्साह और समर्थन को देखते हुए यह विशेष मुलाकात आयोजित की जा रही है।

फ़िल्म प्रेमियों में हर्षवर्धन राणे के आगमन को लेकर उत्सुकता का माहौल है, और बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके स्वागत की तैयारियाँ कर रहे हैं।

29/10/2025

दतिया। ब्रेकिंग।

*मुरगुंवा सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र कमरिया में गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार।* ऊंचिया तिराहा कामद रोड से पकड़ा गया अमन कमरिया नामक आरोपी। *आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा भी बरामद।* चुनावी रंजिश के चलते सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र कमरिया में आरोपी अमन ने मारी थी गोली। *इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता की कार्यवाही*

27/10/2025

*दतिया ब्रेकिंग। पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर*
----------------------------------------
दतिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरगुंवा में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में उपेंद्र कमरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले झांसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन कमरिया, शत्रुघन कमरिया, सुमंत कमरिया सहित दो अन्य युवकों ने आपसी विवाद के चलते उपेंद्र पर फायरिंग की। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

26/10/2025

दतिया में घर के सामने फायरिंग की, गेट पर पत्थर मारे,दोस्त की बहन से भाई की शादी न कराने पर युवक ने किया हंगामा
-----------------------------------------------------------------
दतिया।दतिया में एक घर के सामने फायरिंग की, जानकारी के अनुसार दतिया शहर के रजनी विहार कॉलोनी निवासी विवेक ने आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जिसमें उसने बताया कि,आरोपी राजा अहिरवार बडौनी मोहित अहिरवार व एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आए और देसी कट्टे से हवाई फायर किए।इसके साथ ही आरोपियों ने घर के गेट पर लाठियां व पत्थर फेंके तथा घर में मौजूद महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आरोपियों का कहना था कि, उसकी दोस्त की बहन की सगाई अपने छोटे भाई पवन से नहीं कराई तो जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार रात करीब 11 बजे राजा अहिरवार और मोहित अहिरवार और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

02/09/2025

*दतिया ब्रेकिंग। कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 5 जुआरियों से 35,800 रुपये व 4 मोटरसाइकिल जप्त*
----------------------------------------
दतिया। कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटा बाजार स्थित सत्यम परमार के मकान में ताश पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर टीम ने दबिश दी, जहां से आरोपी प्रदीप सोनी, कुलदीप यादव, उमेश बिदुआ, मुकेश साहू एवं समसद उर्फ चेनू को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही मकान स्वामी सत्यम परमार को भी आरोपी बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 35,800 रुपये नकद, 4 मोटरसाइकिल एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा, सउनि राजेन्द्र पुट्टा, प्रआर बृजमोहन, आर देवेश शर्मा, आर दीपक शुक्ला, आर अरविन्द, आर रविन्द्र यादव, आर आनन्द तोमर, आर गोविन्द भदौरिया, आर हेमन्त एवं आर धर्मेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

31/08/2025

दतिया। ब्रेकिंग।

*किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार।* उड़नू की टोरिया के जंगल में किशोरी के साथ 5 दरिंदों ने किया था गैंगरेप। *हरगोविन्द पाल के बाद पंकज यादव भी हुआ गिरफ्तार।* शेष 3 आरोपियों की तलाश में जुटी सिविल लाइन थाना पुलिस। *सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बरौनिया की कार्यवाही।।*

03/04/2025

Happy birthday amayra bitiya🎂👑🚩

Want your business to be the top-listed Media Company in Datia?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


Kunjan Pura
Datia
475661