Dabra Rise Institute
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dabra Rise Institute, Govt Hospital Road, KRISHNPURA DABRA, Dabra.
07/01/2020
संविदा वर्ग 3 के नए बैच प्रारंभ
RISE इंस्टिट्यूट डबरा
संपर्क: 8109688715
07/01/2020
RISE INSTITUTE DABRA
05/09/2019
Teacher's Day Celebration...
#नोबेल_पुरस्कार_2018
(Nobel Prize 2018)
नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) , नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने साल 1895 में अपनी वसीयत में इन पुरस्कार की स्थापना की थी, इस वसीयत में नोबेल ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष रसायन, साहिय, शांति, भौतिकी और साइकोलॉजी (मेडिसीन) के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पहली बार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1968 से इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिए जाने लगे।
1.द रॉयल फ्रीडम एकेडमी ऑफ साइंसेज(Royal Swedish Academy of Sciences) भौतिक, रसायन और अर्थशास्त्र विषयों के लिए पुरस्कार प्रदान करती है।
2.द नोबेल असेम्बली(The Nobel Assemblies) चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
3.द स्वीडिश अकेडमी(Swedish Academy)लिटरेचर के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
4.शांति के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार एकमात्र ऐसा है जो स्वीडिश ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा नहीं चुना जाता। नार्वे नोबेल कमेटी(Norwegian Nobel Committee) इसका फ़ैसला करती है !
नोबेल पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं और पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। इसमें विजेता को एक गोल्ड मेडल, डिप्लोमा और उस साल नोबेल फाउंडेशन की कमाई के आधार पर तय की गई एक राशि विजेता को दी जाती है।
#नोट-इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है। दरअसल नोबेल पुरस्कार का चुनाव करने वाली संस्था स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी की एक सदस्य के पति यौन शोषण के आरोपों में घिरे हैं। जिसके चलते स्वीडिश एकेडमी विवादों में घिरी हुई है। अकादमी ने कहा है कि वो 2018 के विजेताओं की घोषणा 2019 के विजेता के साथ ही करेगी।
#चिकित्सा_के_क्षेत्र_में_नोबेल_पुरस्कार_2018 (The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2018)
नाम - जेम्स पी एलिसन (James P. Allison) और तासुकू होंजो (Tasuku Honjo)
योगदान -कैंसर थेरपी की खोज के लिए।
घोषणा -1 अक्टूबर 2018
पुरस्कार वितरक-द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)
#जेम्स_पी_एलिसन(James P. Allison) ने एक ऐसे प्रोटीन का अध्ययन किय जो रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए रुकावट का काम करता है। उन्होंने उस अवरोध को हटाने की क्षमता को महसूस किया और रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को ट्यूमर पर हमला करने के लिए आजाद कर दिया। उनकी इस खोज ने कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए नए नजरिए का विकास किया है।
#तासुकों_होंजो(Tasuku Honjo) ने भी एक प्रोटीन की खोज की है, जो रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के लिए अवरोध का काम करता है। उन्होंने अपने शोध से पता किया कि ये प्रोटीन रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को कैंसर के ट्यूमर तक पहुंचने से रोकता है लेकिन इसके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। उनकी खोज पर आधारित इलाज पद्यति से कैंसर के खिलाफ लड़ने में अभूतपूर्व सफलता मिली है।
#भौतिक_विज्ञान_के_क्षेत्र_में_नोबेल_पुरस्कार_2018 (The Nobel Prize in Physics 2018)
नाम -ऑर्थर एश्किन (Arthur Ashkin), गेरार्ड मौरोउ (Gérard Mourou) और दोन्ना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland)
योगदान -लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में ।
घोषणा-2 अक्टूबर 2018
पुरस्कार वितरक द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)
#ऑर्थर_एश्किन (Arthur Ashkin)को "ऑप्टिकल टीजर" का आविष्कार करने के लिए सम्मानित किया गया है। ‘ऑप्टिकल टीजर’ के जरिए कण, अणु, वायरस व अन्य जीवित कोशिकाओं को लेजर बीम फिंगर्स के जरिए पकड़ा जा सकता है।
#गेरार्ड_मौरोउ (Gérard Mourou)और #दोन्ना_स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) को अल्ट्रा-शॉर्ट ऑप्टिकल पल्सेज बनाने का तरीका विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है।
नोट-1.55 साल बाद यह सम्मान किसी महिला को भौतिकी के क्षेत्र में मिला।
2.एश्किन ऑप्टिकल नोबेल पाने वाले सबसे उम्रदराज (96 वर्षीय) वैज्ञानिक हैं।
#रसायन_विज्ञान_के_क्षेत्र_में_नोबेल_पुरस्कार_2018 (The Nobel Prize in Chemistry 2018)
नाम-फ्रांसिस एच. अर्नोल्ड (Frances H. Arnold), जॉर्ज पी. स्मिथ (George P. Smith) और सर ग्रेगरी पी. विंटर (Sir Gregory P. Winter) योगदान-क्रमविकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से ले कर औषधि तक, हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के लिए।
घोषणा-3 अक्टूबर 2018
पुरस्कार वितरक-द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)
#फ्रांसिस_एच_अर्नोल्ड (Frances H. Arnold)ने एंजाइम और फार्मास्यूटिकल से संबंधित एक अविष्कार के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
#जॉर्ज_पी_स्मिथ (George P. Smith)को फेज डिस्पले का मैथ्ड विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है।
्रेगरी_पी_विंटर (Sir Gregory P. Winter)को नोबेल पुरस्कार जॉर्ज स्मिथ द्वारा डेवलेप किए गए मैथ्ड डिस्पले का इस्तेमाल करते हुए नई दवाई की खोज के लिए दिया गया है।
#शांति_के_क्षेत्र_में_नोबेल_पुरस्कार_2018 (The Nobel Prize in Peace 2018)
नाम- डॉक्टर डेनिस मुकवेगे (Dr. Denis Mukwege) और नादिया मुराद (Nadia Murad)
योगदान -यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए।
घोषणा-5 अक्टूबर 2018
पुरस्कार वितरक-नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee)
#डॉक्टर_डेनिस_मुकवेगे (Dr. Denis Mukwege)ने युद्धग्रस्त पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में वहां के हजारों बलात्कार पीड़ितों का इलाज किया, जिनमें महिलाएं, बच्चे और यहां तक कि कुछ महीने के शिशु भी शामिल हैं।
#नादिया_मुराद (Nadia Murad)को 2014 में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था और तीन महीने तक सेक्स गुलाम के रूप में रखा था।
एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का स्तर मैट्रिक लेवल का होगा। यानी परीक्षा में 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) के लिए बुलाया जाएगा। यहां जानिए लिखित परीक्षा का एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा-
लिखित परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र चार हिस्सों में बंटा होगा। पार्ट ए जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग का होगा। पार्ट बी जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस का होगा। पार्ट सी इलिमेंट्री मैथमेटिक्स का होगा और पार्ट डी इंग्लिश/हिन्दी का होगा। चारों पार्ट में 25-25 प्रश्न होंगे। हर पार्ट 25-25 नंबर का होगा।
08/04/2018
RISE INSTITUTE DABRA
कृष्णपुरा डबरा
रेलवे पुलिस फोर्स मैं करीब 10000 वैकेंसी, नए बैच प्रारंभ... समय सुबह 8:30 बजे एवं शाम 4:00 बजे से...
संपर्क करें - RISE कोचिंग डबरा..
डबरा का सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान...
पता - कृष्णपुरा डबरा
29/03/2018
RISE कोचिंग डबरा से पटवारी चयन परीक्षा 2017 में मोनिका ठाकुर को मुरैना से तीसरी रैंक मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
RISE कोचिंग आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं...
अभिषेक सर एवं जावेद सर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Culinary Team
Attire
Contact the school
Telephone
Website
Address
Govt Hospital Road, KRISHNPURA DABRA
Dabra
475110