Sumit Kumar
जिला अध्यक्ष, सारण
विश्व हिन्दू परिषद
05/10/2026
हिन्दू संगठन को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने वाले महापुरुष श्रद्धेय अशोक सिंहल जी
— कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप
श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कुरनूल शहर के वेंकटरमणा कॉलोनी स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण मंडप में आज, 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को “विशिष्ट जन सम्मेलन” आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री श्री कोटेश्वर शर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंहल जी ने हिन्दू समाज के सशक्तिकरण और संगठन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के विस्तार के साथ-साथ समाज में युगांतकारी परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विभिन्न आयामों और विभागों की नींव रखी। ‘धर्म संसद’ और संतों के सम्मेलनों के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्त हिन्दू एक समान हैं; प्राचीन हिन्दू समाज में जातिभेद और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियां नहीं थीं। गुलामी के कालखंड में पनपी इस छुआछूत की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए उन्होंने ‘सामाजिक समरसता विभाग’ का गठन किया। इसी प्रकार, हिन्दू धर्म छोड़कर अन्य मतों में चले गए बंधुओं की घर-वापसी के लिए ‘धर्म प्रसार विभाग’ और वैदिक ज्ञान की रक्षा हेतु ‘वेद विद्यालयों’ की स्थापना की।
श्री कोटेश्वर शर्मा जी ने आगे कहा कि अयोध्या आंदोलन का सफल नेतृत्व कर श्री राम जन्मभूमि पर ఉంది भव्य राम मंदिर के निर्माण में सिंघल जी की अग्रणी भूमिका रही। आज समाज में ‘पंच परिवर्तन’ का होना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में हिन्दू समाज पूजा-पाठ, अनुष्ठान और धार्मिक आयोजनों में तो आगे है, परंतु जीवन मूल्यों के वास्तविक आचरण में पीछे रह जाता है; उदाहरणार्थ ‘सत्य वचन’ के सिद्धांत को व्यवहार में उतारने में हम चूक जाते हैं। इसके साथ ही, भारत की आत्मा परिवार व्यवस्था में निहित है, जो आज कमजोर पड़ती दिख रही है। उन्होंने आह्वान किया कि अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हमें अपनी परिवार व्यवस्था को पुनः सशक्त करना होगा।
01/10/2026
एक ओमानी जिहादी को- पायलट द्वारा विमान हाईजैक कर 9/11 दोहराने के खतरनाक षड्यंत्र पर काबू पाने वाले बहादुर हिंदुस्तानी हिंदू पायलट कैप्टन स्मित मछार को हार्दिक बधाई।
घटना से एक बार पुनः स्पष्ट हो गया है कि इस्लामिक कट्टरपंथी संपूर्ण मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है। वे चाहे इंजीनियर हों या डॉक्टर, प्रोफेसर हों या वैज्ञानिक, नेता हों या पायलट, उनके अंदर का जिहाद कब जाग जाएगा, कोई नहीं जानता।
इसलिए मानवीय जीवन की रक्षा के लिए संपूर्ण विश्व को सावधान रहकर उनका मिलकर मुकाबला करना होगा।
जय हिन्द!!
01/10/2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से कहा कि निडर होकर भगवद् गीता का पाठ करें, साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल में अब हालात बदल गए हैं और साधु-संतों का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
की महिला 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर किरण पहल, पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ट्रैक पर शानदार तालमेल, तेज रफ्तार और जीत के अदम्य जज्बे के साथ आप सभी ने देश के लिए एक यादगार सफलता अर्जित की है। आपकी यह स्वर्णिम उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स की सामर्थ्य और बेटियों के हौसले की शानदार मिसाल है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की मंगलकामना करता हूँ!
27/09/2026
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर समाज जागरण तक उनका दृढ़ नेतृत्व और अटूट संकल्प राष्ट्र के पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण रहा।
उनका जीवन हमें अपनी विरासत के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने और अपने मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने का मार्ग दिखाता रहेगा।
26/09/2026
अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप ने की वर्ष भर के विश्वव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा
अशोक जी के सेवा, समरसता हिन्दू सशक्तिकरण व मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे : आलोक कुमार
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026। श्री अशोक सिंहल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद ने आज वर्ष भर चलने वाले विश्व व्यापी कार्यक्रमों की घोषणा की। इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) में एक पत्रकार वार्ता के संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने कहा आगामी 27 सितंबर से श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के प्रेरणादायी जीवन, उनके दूरदर्शी चिंतन तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की जाएगी। अयोध्या धाम की मुक्ति के बाद हमें आशा है कि इस वर्ष में हम काशी और मथुरा की मुक्ति के उनके महान संकल्प को भी द्रुत गति से आगे बढ़ाएंगे। अवैध धर्मांतरण पर प्रतिबंध, घरवापसी को बढ़ावा, वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रचार प्रसार, मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति तथा सामाजिक समरसता व सेवा के उनके अधूरे कार्यों को गति देकर उनका पुण्य स्मरण करेंगे। इसके लिए हम वर्ष भर हजारों विचार गोष्ठियों, सभाओं और अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इंद्रप्रस्थ में विश्व हिन्दू परिषद एवं अशोक सिंहल फाउण्डेशन द्वारा जन्मशताब्दी वर्ष के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 सितंबर, रविवार को सायं 4 बजे से भारत मंडपम, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल, लेवल-3 में किया जाएगा। इस अवसर पर उनके जीवन, आध्यात्मिक संस्कारों, संगठनात्मक कार्यों, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका तथा भारतीय संस्कृति के प्रति उनके समर्पण पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य पदचिह्न’ विषय पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, ‘श्रीराम स्तंभ’के प्रतिरूप का अनावरण एवं ‘श्रीराम स्तंभों’का डिजिटल लोकार्पण भी किया जाएगा। इन स्तंभों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, वन-गमन मार्ग और उससे जुड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की स्मृति को जनमानस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अशोक सिंहल फाउण्डेशन एवं विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में दिव्यांग बंधुओं के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ भी 27 सितंबर को ही किया जाएगा। यह सेवा कार्य 1 अक्टूबर 2026 तक निरंतर 5 दिन चलेगा। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायता उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री आलोक कुमार ने यह भी कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जीवन-संदेश को व्यापक समाज तक पहुँचाना, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरवबोध जागृत करना तथा सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक समरसता के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करना है। इस संकल्प के अंतर्गत 27 सितम्बर से 4 अकटूवर के बीच देश के 47 प्रमुख स्थानों पर विभिन्न प्रांतों के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा वर्ष-भर सम्पूर्ण विश्व में हजारों स्थानों पर सेवा, समरसता, जन-जागरण, गोष्ठियों, प्रदर्शनियों इत्यादि के कार्यक्रम निरंतर होंगे।
भारत मंडपम में परम पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का पावन सान्निध्य, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिन्दू परिषद
Category
Telephone
Website
Address
North Dahiyawa Tola
Chapra
841301
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Sumit Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.