Ramta Rahi

Ramta Rahi

Share

बातें करना, गप्पे लड़ाना, हंसी-मजाक, घूमना-फिरना, खेल-कूद सब पसंद है

12/03/2026

Airport पर घर का खाना ले जाने में कैसी शर्म?

02/03/2026

कोई तो मुझे भी खींच कर ले जाओ यार…

01/03/2026

मस्ती, मज़ाक और मस्ती का त्योहार है होली ना कि सिर्फ़ रंगो का तो आनंद लीजिए होली की मस्ती-मजाक और धमाल का

13/02/2026

Hamara Civic Sense Zero kyu hai?

11/02/2026

जब इतना बड़ा फिल्म स्टार भी ब्याज के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पा रहा, तो आम आदमी का क्या हो सकता है? 🤔

Photos from Ramta Rahi's post 20/12/2025

अलविदा MATRIX
3 साल का ये सफर बड़ा मजेदार रहा, धीरे-धीरे टीम में ऐसे कमाल के लोग जुड़ते गये जिनके साथ काम करना एक अलग ही एक्सपीरियंस रहा. टीम में एक से बढ़कर एक करैक्टर और इतने कमाल के कि ऑफिस में कभी वर्कलोड, काम की टेंशन जैसी फालतू चीजों के लिए जगह ही नहीं रही. काम के साथ मस्ती हमेशा रही.

Matrix के साथ 3 साल की जर्नी में बहुत कुछ कमाया है कुछ बेहतरीन दोस्त, अनगिनत यादगार पल...

Thank you MATRIX

Photos from Ramta Rahi's post 28/11/2025

बाड़मेर के एक गाँव में कुछ महीने पहले एक डॉक्यूमेंट्री शूट के दौरान कि कुछ तस्वीरें…

पूरा याद नही है लेकिन या में से किसी ने क्लिक की हैं तो दोनों का आभार

30/10/2025

तुम भी किसी से कम नही…

26/07/2025
Photos from Ramta Rahi's post 08/07/2025

दो अद्भुत परिवार… दो दिन… और ढेर सारा प्यार ❤️

हाल ही में बाड़मेर–जैसलमेर की यात्रा हुई।
सफलता की दो कहानियों को डॉक्यूमेंट करना था।

पहली कहानी थी बाड़मेर के लीलाला गांव के दो भाइयों — किशन और सुरेश की,
जिन्होंने साथ में Matrix Sikar से JEE की तैयारी की और अब दोनों भाई IIIT लखनऊ से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।

दूसरी कहानी थी जैसलमेर के माड़वा गांव की अंजू की,
जिसने Matrix NEET Division Sikar से पढ़कर, डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
काउंसलिंग अभी बाकी है, लेकिन जो रैंक अंजू ने हासिल की है, उससे ये तय है कि वह AIIMS से MBBS की पढ़ाई करेगी।

डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए दोनों परिवारों के साथ एक-एक दिन बिताने का मौका मिला।
दोनों परिवारों ने जो प्यार और अपनापन हमें दिया, वो कमाल का था।
ग़ज़ब की मेहमाननवाज़ी थी — चाय हो, खाना हो या फिर बातचीत, हर चीज़ में भरपूर मिठास थी।

शाम ढलते-ढलते ऐसा जुड़ाव हो गया कि विदा लेते समय लगा —
काश कुछ समय और रुक पाते, कुछ बातें और कर पाते।
लेकिन सफर में आगे बढ़ना भी ज़रूरी होता है,
तो हमें भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ाना पड़ा।

यात्रा चलती रहेगी,
लेकिन कुछ पड़ाव हमेशा याद रहेंगे — हमेशा साथ रहेंगे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Barmer?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Barmer
344001