Rajkumar Jaipal
अध्यक्ष - शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर (राज)
पूर्व विधायक - अजमेर दक्षिण
25/05/2026
“संगठन सृजन अभियान” विचार संघर्ष और संगठन को नई ऊर्जा देने का सशक्त अभियान है।
आज पुष्कर में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में AICC संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी ने सहभागिता कर संगठनात्मक मूल्यों कार्यशैली और जनसेवा के संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर AICC राजस्थान प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीका राम जूली जी भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का यह प्रशिक्षण शिविर निश्चित रूप से ऐतिहासिक साबित होगा।
#संगठन_सृजन_अभियान
25/05/2026
गर्व समर्पण और गौरव का क्षण!
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तीर्थराज पुष्कर (अजमेर) में चल रहे 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का तृतीय दिवस ध्वज वंदन के साथ शुरू हुआ ।
आज़ादी के प्रतीक और देश के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय कांग्रेस के चरखे वाले तिरंगे की छांव में खड़े होकर संगठन और देश के प्रति समर्पण की भावना और भी मजबूत हो जाती है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में ध्वज रक्षक की भूमिका कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत जी ने निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
जय हिंद!
जय कांग्रेस!
#संगठनसृजनअभियानपुष्कर
24/05/2026
“संगठन सृजन अभियान” जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर ।
📍 पुष्कर - अजमेर।
राजस्थान कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय “संगठन सृजन अभियान” प्रशिक्षण शिविर आज पवित्र नगरी पुष्कर में उत्साह ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ द्वितीय दिवस के साथ प्रारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना एवं जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।
शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन विचार-विमर्श संगठनात्मक रणनीति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों के माध्यम से जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज बन सके।
✋ मजबूत संगठन — मजबूत कांग्रेस
✋ कार्यकर्ता का सम्मान — कांग्रेस की पहचान
#संगठन_सृजन_अभियान
24/05/2026
टुडे मीडिया कवरेज।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।
23/05/2026
“संगठन सृजन अभियान” के तहत राजस्थान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज तीर्थराज पुष्कर में उद्घाटन सत्र के साथ विधिवत प्रारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
शिविर में संगठनात्मक मजबूती जनसंपर्क सामाजिक समरसता युवा सहभागिता एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में यह शिविर कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह प्रशिक्षण शिविर उसी संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।
शिविर में एआईसीसी प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव जी, एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी, एआईसीसी दिल्ली प्रभारी दानिश अबरार जी, एआईसीसी प्रदेश सह-प्रभारी चिरंजीव राव जी, ऋत्विक मकवाना जी एवं पूनम पासवान जी शामिल हुए।
#संगठन_सृजन_अभियान
23/05/2026
टुडे मीडिया कवरेज
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।
23/05/2026
गत रात्रि कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पुष्कर (अजमेर) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में AICC के राष्ट्रीय सचिव श्री चिरंजीव राव, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनहित के मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
23/05/2026
वीरभूमी राजस्थान के गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए 73 वीर गुर्जर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन सभी अमर शहीदों को मेरा कोटि-कोटि नमन।
#गुर्जर_आंदोलन_शहीद
22/05/2026
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकृति की अनमोल धरोहर पेड़-पौधे, वन्य जीव, नदिया और पर्यावरण हमारी जीवनरेखा हैं।
आइए जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाएं।
प्रकृति से प्रेम ही मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Harvilas Sharda Marg Civil Lines
Ajmer
305001