Ashok Bishnoi Rlp
आई.टी. सेल प्रभारी ज़िला ईकाई बीकानेर
सच्चा सिपाही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी विचारधारा का
बोस की कोई बराबरी नहीं कर सकता 🤟
Hanuman Beniwal
पंचायतीराज चुनाव की लाटरी फिर स्थगित ।
15/09/2026
Happy Birthday Big Brother Sunil choudhary 🎈🎂🎈
God Bless You
15/09/2026
गणपति बप्पा मोरया 👏
नागौर आवास
Hanuman Beniwal Kanika Beniwal
😂
Hanuman Beniwal
Boss ❣️💪
Hanuman Beniwal
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी और सरकार में आ गए तों हाळाबोळ करने वालों को जेल भेजेंगे- हनुमान बेनीवाल जी ❤️🔰✌️
Hanuman Beniwal
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में आरएलपी से चर्चित चेहरा रहे कल्याण सिंह चुनाव हार गए, मगर इस उम्र में वे जिस तरह का बड़ा दिल दिखा रहे हैं, वह बड़े-बड़े नेताओं के लिए भी सीखने योग्य है।
इस उम्र में इतनी परिपक्वता और सकारात्मक सोच दिखाना कोई साधारण बात नहीं है। हार के बाद जिस सहजता और बड़े दिल का परिचय कल्याण सिंह दे रहे हैं, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।
राजस्थान के शहरों में RLP की मजबूत एंट्री, नगर निकाय चुनावों में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरना अपने आप में इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी है।
जिस RLP को कभी “गांवों की पार्टी” और “एक जाति विशेष की पार्टी” कहकर सीमित करने की कोशिश की जाती थी, उसने पहली बार इतने बड़े स्तर पर शहरी चुनाव लड़ते हुए 950+ उम्मीदवार मैदान में उतारे और 60+ सीटों पर जीत दर्ज की।
लेकिन इस चुनाव की असली कहानी केवल जीती हुई सीटों में नहीं है।पार्टी ने यह चुनाव मुख्य रूप से संगठन निर्माण और नई राजनीतिक पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से लड़ा। कोशिश यह थी कि टिकट उन्हीं लोगों को मिले जो वर्षों से संगठन के साथ जमीन पर काम कर रहे हैं या फिर ऐसे बिल्कुल नए और फ्रेश चेहरे हों जिन्हें पहली बार राजनीति में नेतृत्व का अवसर मिल रहा हो।
यानी आसान रास्ता यह होता कि दूसरी पार्टियों के स्थापित और चुनाव जीत चुके नेताओं को लाकर टिकट दे दिए जाते।�RLP ने उसके बजाय अपने कार्यकर्ता और नया नेतृत्व खड़ा करने का कठिन रास्ता चुना।
इस प्रयोग के परिणाम भी बेहद महत्वपूर्ण रहे करीब 185 सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही, जबकि लगभग 40 उम्मीदवार 10 से भी कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। इतने कम अंतर से हुई हार यह बताती है कि अनेक वार्ड ऐसे थे जहां थोड़ा बेहतर बूथ मैनेजमेंट, अंतिम समय की रणनीति और अतिआत्मविश्वास से बचाव परिणाम बदल सकता था।
हाँ, रियांबड़ी, मेड़ता रोड और जायल जैसे कुछ क्षेत्रों में परिणाम अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे। वहां गंभीर आत्ममंथन जरूरी है। चुनाव में जीत से जितना सीखने को मिलता है, कई बार हार उससे कहीं ज्यादा स्पष्टता देती है। लेकिन बड़ी तस्वीर को भी देखना होगा जोधपुर, बीकानेर और जयपुर जैसे बड़े शहरी निकायों में RLP का प्रतिनिधित्व दर्ज होना ऐतिहासिक विस्तार है। पहली बार व्यापक स्तर पर शहरों में उतरकर पार्टी ने गांव और कस्बों से आगे महानगरों तक अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई है।
आज हमारे पास केवल 60+ विजेता नहीं हैं।
हमारे पास सैकड़ों नए उम्मीदवार हैं , सैकड़ों नए वार्डों में संगठन की पहचान बनी है, 185 स्थानों पर दूसरा स्थान है, दर्जनों सीटों पर जीत और हार के बीच केवल कुछ वोटों का अंतर है।
नगर निकाय चुनावों ने कमियां भी दिखाई हैं, संभावनाएं भी दिखाई हैं और सबसे महत्वपूर्ण RLP को नए और युवा नेतृत्व की एक पूरी नई पंक्ति दी है।
अब इन परिणामों का बूथ-दर-बूथ अध्ययन, गलतियों से सीख और संगठनात्मक सुधार ही अगला चरण है।
शहरों में हुई यह पहली बड़ी दस्तक बताती है कि RLP का राजनीतिक विस्तार अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
Hanuman Beniwal Rashtriya Loktantrik Party
Category
Contact the business
Telephone
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Ashok Bishnoi Rlp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.