Kumar Anjaneya Shanu
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kumar Anjaneya Shanu, Public Figure, Allen, TX.
06/03/2026
04/21/2026
कल सकरवार टोला मोकामा निवासी, हमारे पारिवारिक सदस्य समान सीआरपीएफ में कार्यरत स्मृतिशेष श्री संजय कुमार सिंह जी की सुपुत्री सोमल के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
संजय चा का स्नेह और दुलार हमें बचपन से मिलता रहा। कुछ माह पूर्व उनका असामयिक निधन हम सबके लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा। वे अपनी पुत्री के विवाह को लेकर बहुत प्रसन्न और संतुष्ट थे। उनके निधन से 3-4 दिन पहले ही विवाह की तिथि और तैयारियों को लेकर हमारी लंबी बातचीत हुई थी।
कल, उनके द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार ही हमारी बहन का विवाह सम्पन्न हुआ। मोकामा पहुँचकर इस शुभ अवसर पर नवविवाहित दंपति को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संजय चा की स्मृतियाँ और उनका आशीर्वाद इस पावन अवसर पर हम सभी के साथ उपस्थित महसूस हुआ।
04/13/2026
आज माननीय उच्चतम न्यायालय में।
04/13/2026
मध्यप्रदेश के दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ में माँ बगलामुखी के दर्शन का सुंदर सौभाग्य।
04/12/2026
📍चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटना।
04/03/2026
रिश्ते में हमारे नाना, बिहार केसरी स्वर्गीय श्री विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बाढ़ स्थित ग्राम नदवां जाना हुआ।
उनके साथ बिताए छोटे-छोटे पल आज भी मन में सजीव हैं। स्वयं अधिक पढ़-लिख न पाने की कसक को वे अक्सर हम बच्चों के सामने व्यक्त करते थे, और शायद यही पीड़ा उनके भीतर एक दृढ़ संकल्प बनकर उभरी थी। उनकी उसी जिद और दूरदृष्टि के कारण ही हमारे परिवार ने बच्चों का नामांकन पटना के अच्छे विद्यालयों में कराया।
उनके सान्निध्य में जीवन के सहज और सच्चे आनंद का अनुभव हुआ—स्कूल के दिनों में टिफिन के समय साथ बैठकर भोजन करना, और हर संध्या क्रिकेट व वॉलीबॉल खेलते हुए बिताए वे निश्छल, हँसी-खुशी से भरे पल आज भी स्मृतियों में उजास भर देते हैं।
नाना का स्नेह, उनका अनुशासन, और जीवन के प्रति उनकी स्पष्ट दृष्टि मेरे लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगी। उनके प्रति मन में गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता है—जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त कर पाना संभव नहीं।
03/27/2026
पिछले दिनों मोकामा के शिक्षकों की एक लंबी कानूनी लड़ाई के पश्चात शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि उक्त सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्णता/विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान दिया जाए।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि विभाग द्वारा पहले केवल Notional (कागजी) लाभ देने की कोशिश को न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया और अब शिक्षकों को Actual Monetary Benefit (वास्तविक वित्तीय लाभ)—अर्थात् अंतर वेतन (arrears) सहित—देने का निर्देश सुनिश्चित हुआ है।
इस निर्णय का प्रभाव केवल वर्तमान वेतन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के पूरे सेवा काल, वार्षिक वृद्धि एवं अन्य लाभों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
मोकामा के वे सभी शिक्षक, जिन्होंने इस न्यायिक संघर्ष में विश्वास बनाए रखा, आज वास्तव में बधाई के पात्र हैं। आज मोकामा स्थित हमारे आवास पर उनसे मिला यह सम्मान मेरे लिए आशीर्वाद समान है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Allen, TX