TDRF

TDRF

Share

Target Disaster Response Force
The TDRF is concerning with to build up the peoples of India It is voluntary

Target Disaster Response Force is the visionary leadership of volunteers that has enabled them to establish "TDRF" organization.

11/05/2026

टी.डी.आर.एफ. मुख्यालय में मा. टी.डी.आर.एफ. संस्थापक तथा निदेशक महोदय का जन्मदिवस टी.डी.आर.एफ. परिवार द्वारा हर्षोल्लास, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में बड़े ही सम्मानपूर्वक मनाया गया।

Photos from TDRF's post 10/05/2026

टी.डी.आर.एफ. के 21वें स्थापना दिवस एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती बड़े आदर एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर अभिवादन कर उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान को नमन किया गया। उनके पराक्रम से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया गया।

Photos from TDRF's post 10/05/2026

टी.डी.आर.एफ. ने 21वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी आधिकारिक प्रतिज्ञा घोषित की |

दिनांक 9 मई 2026 को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य एवं प्रशिक्षण हेतु अधिकृत व पंजीकृत टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस टी.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ भूमि में मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी के करकमलों द्वारा टी.डी.आर.एफ. ध्वज फहराकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इसी अवसर पर टी.डी.आर.एफ. ने 21 वर्षों के पश्चात पहली बार अपनी आधिकारिक प्रतिज्ञा घोषित की। मा. निदेशक महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिज्ञा दिलाकर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।

Photos from TDRF's post 10/05/2026

टी.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ भूमि मे टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस मनाया

दिनांक 9 मई 2026 को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य एवं प्रशिक्षण हेतु अधिकृत व पंजीकृत टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस टी.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ भूमि एवं टी.डी.आर.एफ. मुख्यालय में मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी के करकमलों द्वारा टी.डी.आर.एफ. ध्वज फहराकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मा. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी को टी.डी.आर.एफ. विशेष सम्मान गार्ड्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (मानवंदना) देकर की गई। तत्पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को नमन कर टी.डी.आर.एफ. ध्ध्ववज का ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात भारत भूमि की जय, वंदे मातरम्, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय एवं राजा रामचंद्र की जय जैसे राष्ट्रभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी ने कहा कि, “टी.डी.आर.एफ. पिछले 21 वर्षों से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर राष्ट्रसेवा कर रही है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में टी.डी.आर.एफ. ध्वज सदैव सक्रिय रहा है। इन 21 वर्षों में टी.डी.आर.एफ. ने अनेक नागरिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर आत्मसुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के लिए तैयार किया है तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न आपदाओं में मदद, बचाव एवं सेवाकार्य किए हैं। आगे भी टी.डी.आर.एफ. सदैव राष्ट्रसेवा में तत्पर रहेगी।”

पुरे विदर्भ से टी.डी.आर.एफ. अधिकारी एवं जवान थे उपस्थित

Photos from TDRF's post 10/05/2026

टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21 वाँ स्थापना दिवस

दिनांक 9 मई 2026 को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य एवं प्रशिक्षण हेतु अधिकृत व पंजीकृत टी.डी.आर.एफ. (टार्गेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) का 21वाँ स्थापना दिवस टी.डी.आर.एफ. मुख्यालय में मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी के करकमलों द्वारा टी.डी.आर.एफ. ध्वज फहराकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मे टी.डी.आर.एफ. ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात भारत भूमि की जय, वंदे मातरम्, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय एवं राजा रामचंद्र की जय जैसे राष्ट्रभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर मा. टी.डी.आर.एफ. निदेशक हरिश्चंद्र राठोड जी ने कहा कि, “टी.डी.आर.एफ. पिछले 21 वर्षों से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर राष्ट्रसेवा कर रही है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में टी.डी.आर.एफ. ध्वज सदैव सक्रिय रहा है। इन 21 वर्षों में टी.डी.आर.एफ. ने अनेक नागरिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर आत्मसुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के लिए तैयार किया है तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न आपदाओं में मदद, बचाव एवं सेवाकार्य किए हैं। आगे भी टी.डी.आर.एफ. सदैव राष्ट्रसेवा में तत्पर रहेगी।”

09/05/2026

सम्पूर्ण TDRF के प्रेरणास्त्रोत एवं ऊर्जास्त्रोत
Father of TDRF
मा. TDRF संस्थापक तथा निदेशक श्रीमान हरिश्चंद्र राठोड़ सर आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

राष्ट्र सेवा के पथ पर युवाओं को प्रेरित कर,
अनेक युवाओं को एकजुट करते हुए आपने उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए सदैव अग्रसर किया है।
आपका मार्गदर्शन, नेतृत्व और प्रेरणा हम सभी के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
_Director

09/05/2026

Rangoli Credit :-
Pavan Londhe (Darwha Taluka)

08/05/2026

TDRF का 21 वा वर्धापन दिवस की सभी TDRF अधिकारी एवं जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं...!

08/05/2026
Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Yavatmal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Yavatmal