Prayas

Prayas

Share

Transforming lives through education, skills training, blood donation, and environmental initiatives. Prayas has three objects.

Empowering underprivileged children and supporting communities for a brighter, healthier future.

19/05/2026

पशु- पक्षियों के लिए 12 वर्षों से प्रयास संस्था,वृंदावन द्वारा संचालित प्रयास जीव जल सेवा जिसके अंतर्गत निःशुल्क जल पात्र , सुपात्रों को वितरित किए जाते हैं।

17/05/2026

वृंदावन सिविल सोसाइटी

09/05/2026

श्री बाँके बिहारी जी की कृपा और आप सभी के सहयोग से प्रयास संस्था द्वारा संचालित प्रयास आशाएं स्कूल जो चार स्थानों पर चल रहा है। जहां सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।
अगर आप जैसे भी सहयोग करना चाहते हैं तो स्वागत है।
9927081650

08/05/2026

प्रयास आशाएं स्कूल में #यूनिफॉर्म वितरण

वृन्दावन: प्रयास संस्था द्वारा संचालित 'प्रयास आशाएं स्कूल' की चारों यूनिट में सभी बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई।

आप सभी को विदित है कि प्रयास संस्था न केवल *निःशुल्क शिक्षा* प्रदान कर रही है, बल्कि बच्चों की जरूरत की हर वस्तु भी उपलब्ध कराती है।

हमारा संकल्प: कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।

आप भी जुड़िए: यदि आप भी इन नौनिहालों को शिक्षित करने के इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, तो आपका हार्दिक स्वागत है।

॥ सेवा ही धर्म है ॥
प्रयास संस्था, वृन्दावन
संपर्क: 9927081650

In English

08/05/2026

थैलीसीमिया दिवस पर प्रयास संस्था सदस्य श्री आनंद सिंह जी ने रक्तदान 🩸 RKMS में किया।हृदय से धन्यवाद।

07/05/2026

प्रयास आशाएं स्कूल,ग्राम सकराया
#प्रयास_आशाएं_स्कूलों के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। 4 केंद्रों के साथ, संस्था न केवल ज्ञान प्रदान कर रही है, बल्कि छात्रों की समग्र जरूरतों को भी पूरा कर रही है। आप भी इन बच्चों के जीवन में एक ठोस अंतर लाने में मदद कर सकते हैं। यदि आप पुनित कार्य में रुचि रखते हैं, तो आगे आएं, योगदान दें!

For donations & support, contact us at 6395861188
prayas_sanstha_vrindavan prayas_aashayien_school Free_education myyogiadityanathji dmMathura

07/05/2026

कृपया ध्यान दें 🤗
कल 8 मई थैलीसीमिया दिवस पर अपने आसपास रक्तदान🩸 अवश्य करें दें

थैलीसीमिया, एक ऐसी गंभीर बीमारी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसकी गंभीरता को देखते हुए हर साल 08 मई को थैलीसीमिया दिवस मनाया जाता है, ये एक आनुवांशिक बीमारी होती है जो माता पिता से बच्चे में आती है, इस बीमारी में हीमोग्लोबिन स्तर कम हो जाता है, इस बीमारी के बच्चों को जिंदगी भर हर महीने दो बार 2 से 4 यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ता है, हर 15- 20 दिन बाद ऐसे बच्चे ब्लड चढ़ाने के दौरान ये बच्चे बहुत कष्ट पाते हैं, हमारे मथुरा जिले में 45 के आसपास इस बीमारी के बच्चे हैं और हाल ही में 10 से अधिक बच्चों की इस बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है , इस बीमारी का एकमात्र इलाज बोन मैरो ऑपरेशन है जो बहुत मंहगा होने के चलते हर किसी के लिए संभव नहीं है

इसलिए सभी से निवेदन है कि शादी पूर्व लड़के लड़कियों की कुंडली के साथ साथ ब्लड की जांच भी जरूर कराएं, गर्भावस्था के समय भी जांच कराएं , तभी ऐसे बच्चों को दुनिया में आने से रोका जा सकता है
और समय समय पर जहां आपका मन करे, वहां रक्तदान करें जिससे ऐसे बच्चों को नियमित रूप से रक्त मिलता रहे

सरकार से भी निवेदन है कि जिस तरह सभी सरकारी अस्पतालों , सीएचसी में कुष्ठ रोग, टीवी ,कैंसर आदि बीमारियों का प्रचार प्रसार होता है वैसे ही थैलीसीमिया बीमारी का प्रचार ही हो जिससे लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें

03/05/2026

यूनिफार्म वितरण ... ग्राम सकराया
श्री धाम वृन्दावन की प्रयास संस्था ने आज ग्राम सकराया स्थित प्रयास आशाएं स्कूल में यूनिफार्म वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। जहां सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संपूर्ण प्रयास परिवार,राधा दीदी, कन्हैया अग्रवाल जी,अंकित जी,शिखा जी को धन्यवाद।आप भी सहयोग कर सकते हैं।


www.prayaspariwaar.com

02/05/2026

प्रयास संस्था, वृंदावन द्वारा "रूमा बुआ सिलाई केंद्र" ✂️🧵 का संचालन ग्राम सकराया में किया जा रहा है।
इस केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

हमारा उद्देश्य: हर बेटी-हर महिला के हाथ में हुनर, हर घर में स्वावलंबन।
इस सेवा कार्य में आप भी सहयोग कर पुण्य के भागी बनें।
प्रयास संस्था, वृंदावन
मो: 9927081650 / [email protected]
prayaspariwaar.com

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Vrindavan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


115, Chhipi Gali
Vrindavan
281121