Varanasi Live
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Varanasi Live, Blogger, Bhojuveer, Varanasi.
10/06/2026
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी किशन (21 वर्ष) मंगलवार की रात को घर से निकला था। बुधवार की सुबह गंगहरा खुर्द नहर के पास उसका शव मिला। शरीर पर जले व चोट के निशान है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पहचान लहंगपुर निवासी सूर्यबली के इकलौते पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र और नहर के पास पड़ा मिला। बुधवार सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार किशन लहंगपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात में वह घर आया था। जिसके बाद वह फिर बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान आंधी-तूफान और बारिश भी हुई। सुबह किशन मृत अवस्था में पाया गया।
MirzapurLatestNews VaranasiLiveNews
10/06/2026
Cancelled Train For 100 Days: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपने कई बार देखा होगा कि टिकट करने के बाद या पहले भी ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं, जिसके पीछे कई कारण होते हैं। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय यानी डीडीयू रेल मंडल ने आरा-वाराणसी-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन को अगले 100 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर इस ट्रेन को क्यों इतने लंबे समय के लिए कैंसिल किया गया है
10/06/2026
गाजीपुर जिले में पोखरे में नहाते समय डूबकर मृत दो जुड़वा सगे भाइयों की सोमवार देर शाम घर से एक साथ अर्थी उठी। यह देख मुड़रभां गांव के लोग बिलख पड़े। चोचकपुर श्मशान घाट पर भी एक ही चिता पर दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता बच्चेलाल यादव ने दोनों पुत्रों को एक साथ मुखाग्नि दी। जिला पंचायत सदस्य एवं देवसिंहा गांव निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जुड़वां भाइयों हिमांशु और प्रियांशु के शव परिजनों को सौंप दिए। देर शाम करीब सात बजे शव घर पहुंचते ही मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल यादव और बड़ी बहन करिश्मा बिलखने लगे। मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल और बहन करिश्मा बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रहे थे। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। देर शाम दोनों सगे भाइयों का अंतिम संस्कार चोचकपुर श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।
UpNews VaranasiLiveNews
09/06/2026
प्रयागराज के बाद काशी में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एयर शो नमो घाट पर होगा। एयरफोर्स के अधिकारी लगातार बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क में हैं। योजनाएं तैयार हैं। एयर शो में सूर्यकिरण जेट वाराणसी एयरपोर्ट से ही उड़ान भरेंगे। इनके अलावा अन्य जेट वाराणसी से सटे अलग-अलग जिलों के एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का विस्तार किया जा रहा है। विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट पूरे पूर्वांचल का सबसे बड़ा, सबसे आधुनिक, सबसे अलौकिक और सबसे अद्भुत रूप के लिए जाना जाएगा। इस बार अक्तूबर में वायु सेना एयर शो कराएगी। नमो घाट पर इस शो को कराने की योजना है। घाट और एयरपोर्ट पर तैयारियां चल रही हैं। 20 अक्तूबर से सूर्यकिरण जेट के 9 एयरक्राफ्ट वाराणसी आ जाएंगे। पांच दिन अभ्यास होगा। पांचों दिन इन एयरक्राफ्ट को वाराणसी एयरपोर्ट पर हैंगर में ही खड़ा किया जाएगा। पार्किंग एरिया को अक्तूबर के पहले तैयार कर दिया जाएगा। निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस शो में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत देश के कई दिग्गज हो सकते हैं।
VaranasiNamoGhat VaranasiLiveNews
सिर गोवर्धन ज़मीन विवाद
रीना सिंह पटेल ने दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार उनके पति के पास नहीं था। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि उनमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि, Varanasi Live इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।
वाराणसी सिर गोवर्धन घटना
गिरधारी सिंह की पत्नी रीना सिंह पटेल ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार गिरधारी सिंह के पास नहीं था, बल्कि अधिवक्ता के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही थी। उन्होंने इस दावे के समर्थन में एक वीडियो होने की बात भी कही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और इसकी सत्यता की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है।
रीना सिंह पटेल ने दावा किया है कि घटना के दौरान हथियार उनके पति के पास नहीं था। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि उनमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि, Varanasi Live इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।
08/06/2026
प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आज से होगा। सोमवार से बुधवार तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों तक सही प्रश्न पत्र भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार शाम से ही सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश करने दिया जाएगा। इससे पहले उनके आधार कार्ड का सत्यापन और ई-केवाई की प्रक्रिया भी होगी। अभ्यर्थियों को आइरिस जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस और एसटीएफ संदिग्धों पर नजर रखने के साथ धरपकड़ करेगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह जूते के बजाय चप्पल पहनकर आएं। 28.65 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाके में भी सतर्कता बरती जाएगी। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तीन दिन तक होने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में करीब 4.90 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि सिपाही बनने के लिए करीब 28.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सभी जिलों में परीक्षा के लिए 1183 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।
UpPoliceRecruitment VaranasiLiveNews
वाराणसी: अष्टभुजी मंदिर, डेल्हना-पांडेपुर रोड पर मारपीट का मामला
अष्टभुजी मंदिर, डेल्हना-पांडेपुर रोड क्षेत्र में मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के कारणों और संबंधित पक्षों की भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट: यह जानकारी स्थानीय स्रोतों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के दावों पर आधारित है। वाराणसी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
LocalNews AasthabhujiMandir CrimeNews VaranasiLive LatestNews
08/06/2026
एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट जाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है। इसके मुताबिक, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का सीन दिखाया जाएगा। इससे पहले जानकारी आई थी कि फिल्म में रामायण से जुड़ा 30 मिनट लंबा सीक्वेंस होगा। यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा फिल्मी फोकस द्वारा आयोजित एक इवेंट में राजामौली के पिता और फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के बारे में अपडेट साझा की। जब उनसे फिल्म के 30 मिनट लंबे सीक्वेंस के बारे में पूछा गया कि यह पौराणिक है या राजनीतिक, तो उन्होंने कहा, यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध है, आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं। यह सीन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म टाइम ट्रेवल पर आधारित है और यह विचार किसका था इस पर उन्होंने कहा कि हमें अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए।
Rajamouli SsRajamouliVaranasi PrithvirajSukumaran Kumbhkarna PriyankaChopra VaranasiMovie VaranasiMovieReleaseDate VaranasiLiveNews
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bhojuveer
Varanasi
221003