Sai Institute of Rural Development
SIRD is an Institute established to alleviate the weaker section of society using ICT tools
12/05/2026
https://www.youtube.com/watch?v=GVk84yQGqbM
Department of Science and Technology, Government of India Digital India Corporation Rwtp Basani Varanasi Najma Parveen
आस्था, तकनीक और हुनर का संगम - 2024 "हुनर-ए-बनारस की प्रस्तुति: आस्था, तकनीक और हुनर का संगम"यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म उन महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों...
02/05/2026
भारत का प्रथम सस्टेनेबल रूरल वूमेन टेक्नोलॉजी पार्क मॉडल
वाराणसी स्थित Sai Institute of Rural Development (SIRD) द्वारा संचालित Rural Women Technology Park & Innovation Centre आज ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और तकनीक आधारित आजीविका के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।
यह पहल प्रारंभिक रूप से DST भारत सरकार के सहयोग तथा डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, MeitY, भारत सरकार के मार्गदर्शन में स्थापित की गई थी। परियोजना अवधि (2018- 20) पूर्ण होने के पश्चात भी SIRD द्वारा इस टेक्नोलॉजी पार्क को सस्टेनेबल मॉडल के रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इस केंद्र में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए तकनीक आधारित आजीविका के विविध आयामों पर कार्य किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख हैं—
• कौशल विकास प्रशिक्षण
• महिला उद्यमिता विकास
• ग्रामीण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन
• उत्पाद विकास एवं विपणन सहयोग
• डिजिटल सशक्तिकरण
इस पहल को और सशक्त बनाने के लिए SIRD ने BHU - BIONEST, अटल इंक्यूबेशन सेंटर, BHU, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, CIMAP, लखनऊ तथा YOUNG SKILL INDIA जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया है।
हमारा संकल्प है—
“तकनीक, नवाचार और परंपरा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।”
Department of Science and Technology, Government of India Digital India Corporation Ashutosh Sharma Iitk Rwtp Basani Varanasi Apni Kashi Ajai Kumar Singh Digital India Dr Jitendra Singh Dr.Nitesh Dhawan-Public Servant, Author and Educator Varanasi Prime Minister PMO India
07/04/2026
पुस्तक समीक्षा: भविष्य के भारत की एक सशक्त झलक
हाल ही में मुझे भारत के वरिष्ठ प्रशासक, मार्गदर्शक और वर्तमान में Union Public Service Commission के चेयरमैन Dr. Ajay Kumar द्वारा लिखित पुस्तक AI Nation: Bharat's Path to AI Power पढ़ने का अवसर मिला। यह पुस्तक केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर लिखी गई एक तकनीकी किताब नहीं है, बल्कि यह उस व्यापक दृष्टि को सामने लाती है कि आने वाले समय में भारत किस प्रकार AI के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
डॉ. अजय कुमार ने अत्यंत सरल और स्पष्ट शैली में यह समझाया है कि AI केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम है। यह पुस्तक बताती है कि यदि सही नीतियों, नवाचार, शिक्षा और मानव संसाधन के साथ AI को अपनाया जाए, तो भारत न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बन सकता है बल्कि स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, शासन और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
पुस्तक की सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि इसमें AI को केवल शहरी या कॉरपोरेट क्षेत्र तक सीमित नहीं देखा गया, बल्कि “AI for Bharat” की अवधारणा को केंद्र में रखा गया है—जहाँ तकनीक का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। यह दृष्टिकोण विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो सामाजिक विकास, नीति निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
इस पुस्तक को पढ़ते हुए यह एहसास होता है कि भारत के पास प्रतिभा, युवा शक्ति और नवाचार की अपार संभावनाएँ हैं। यदि इन सबको सही दिशा मिले, तो भारत वास्तव में AI Power Nation बन सकता है।
मेरे विचार से यह पुस्तक केवल तकनीकी विशेषज्ञों के लिए ही नहीं, बल्कि नीति-निर्माताओं, छात्रों, स्टार्टअप उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भविष्य के भारत को समझने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ. अजय कुमार जी को इस महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पुस्तक के लिए हार्दिक बधाई। यह पुस्तक निस्संदेह भारत की तकनीकी और वैचारिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
— अजय कुमार सिंह
निदेशक, Sai Institute of Rural Development, Varanasi
Ashutosh Sharma Iitk Ajai Kumar Singh Dr.Nitesh Dhawan-Public Servant, Author and Educator Digital India Corporation Department of Science and Technology, Government of India Digital India Dr-Aparna Singh Vipin Shukla
22/01/2026
🌸 ग्रामीण नारी शक्ति को मिला राष्ट्रीय सम्मान 🌸
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की रिसर्च साइंटिस्ट सुश्री प्रिया सिंह को हर्बल एवं नेचुरल उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को सशक्त बनाने में उनके समर्पित एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
परम पावन “राष्ट्र देवता” नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय सुभाष महोत्सव” के द्वितीय दिवस, दिनांक 22 जनवरी 2026 को सुभाष भवन, लमही, वाराणसी में उन्हें प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं ₹1100/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान परम पूज्य स्वामी चक्रपाणी जी महाराज के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी डॉ. राजीव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अर्चना भारतवंशी, नेशनल परिषद सदस्य डॉ नजमा परवीन, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव, संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय की प्रबंध निदेशक सुश्री दिव्या सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ग्रामीण नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक कहानी है।
साईं इंस्टिट्यूट परिवार के लिए यह क्षण गर्व और भावनात्मक सम्मान का विषय है। 🌿
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, विशाल भारत संस्थान परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जो “भारत नारी गाथा” के माध्यम से नारी शक्ति के शौर्य और संघर्ष को समाज तक पहुँचाने का प्रेरणास्पद कार्य कर रहा है।
Ajai Kumar Singh Rwtp Basani Varanasi Dheeraj Kumar Rai Sanjay Srivastava Following Love
21/01/2026
ग्रामीण नवाचार और महिला उद्यमिता को बढ़ावा
ग्रामीण नवाचार एवं महिला उद्यमिता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अटल इनक्यूबेशन सेंटर – महामना फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (AIC), इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) एवं साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), वाराणसी के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
AIC–BHU की ओर से प्रभारी प्रोफेसर प्रो. पी. वी. राजीव तथा साईं इंस्टिट्यूट की ओर से निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर AIC–BHU के CAO डॉ. नंदलाल, साईं इंस्टिट्यूट की रिसर्च साइंटिस्ट प्रिया सिंह एवं योगाचार्या डॉ. अंजना त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
इस MoU के अंतर्गत SIRD को AIC–BHU का सैटेलाइट सेंटर बनाया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, युवा नवाचारकर्ताओं एवं सामाजिक उद्यमियों को—
✅ मेंटरशिप
✅ प्री-इन्क्यूबेशन एवं इनक्यूबेशन सपोर्ट
✅ नवाचार से स्टार्टअप तक की संरचित यात्रा
का एक सशक्त और समावेशी प्लेटफॉर्म प्राप्त होगा।
यह पहल Local to Global, Innovation to Implementation तथा Women-led Development की दिशा में एक नया अध्याय स्थापित करती है।
Following Love Rwtp Basani Varanasi Ajai Kumar Singh Ashutosh Sharma Iitk Angelaa Sorokhaibom Vipin Shukla Department of Science and Technology, Government of India Digital India Corporation DM/ DEO Varanasi Diciit Bhu PMO India : Report Card Ministry of Rural Development, Government of India
01/01/2026
New year 2026
“From Empowerment to Sustainability”
Prime Minister Varanasi - Kashi - Banaras
09/12/2025
🌿 रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क, बसनी में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम 🌿
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, वाराणसी द्वारा संचालित तथा विकास आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित FFDC, विस्तार कार्यालय, कानपुर के निर्देशन में चल रहे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत
“हर्बल कॉस्मेटिक एवं गृह उपयोगी रसायन निर्माण” प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं द्वारा हर्बल सोप निर्माण किया गया।
यह प्रशिक्षण वाराणसी की महिलाओं को कौशल आधारित आत्मनिर्भरता से जोड़ने, घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और उन्हें Skill-to-Startup मॉडल की ओर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
📍 स्थान: रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क, बसनी, वाराणसी
PMO India Ajai Kumar Singh RWTP Hunar-a-Banaras Digital India
01/12/2025
काशी में उद्यमिता का नया अध्याय ✨
आज विकास आयुक्त (MSME), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित
6-सप्ताही निशुल्क उद्यमिता एवं अगरबत्ती–धूपबत्ती–हवन सामग्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।
कार्यक्रम का आयोजन विस्तार इकाई कानपुर, SIRD वाराणसी एवं HPIF–MGKVP के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण 1 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक चलेगा।
उद्देश्य — ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना।
उद्घाटन के प्रमुख अतिथि:
डॉ. भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक, प्रभारी, (FFDC, विस्तार इकाई कानपुर)
श्री अजय कुमार सिंह (निदेशक, SIRD)
प्रो. मोहम्मद आरिफ (निदेशक, HPIF-MGKVP)
प्रो. संजय, सोशल वर्क डिपार्टमेंट, MGKVP
प्रशिक्षण की विशेषताएं:
भारत सरकार द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र
अगरबत्ती उद्योग की संपूर्ण तकनीक व प्रायोगिक जानकारी
उद्यमिता, पैकेजिंग, फाइनेंस व मार्केटिंग पर विशेषज्ञ सत्र
सफल उद्यमियों के प्रेरणादायक अनुभव
कार्यक्रम में श्री शौभित अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्री जय भदौरिया सहित कई विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
संदेश:
➡️ "ज्ञान, कौशल और संकल्प— यही है आत्मनिर्भर काशी की पहचान।"
Following Love Vipin Shukla Ajai Kumar Singh Rwtp Basani Varanasi Department of Science and Technology, Government of India Ministry of Rural Development, Government of India PMO India Digital India Corporation Reliance Foundation Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises,Government of India
28/11/2025
ट्रेडिशनल और हेरिटेज फ़ूड आने वाले समय का सबसे बड़ा बिज़नेस है — और महिलाएँ नवाचार व टेक्नोलॉजी के साथ इसकी असली पथ प्रदर्शक बनेंगी।
रसोई से उद्यमिता की ओर बढ़ें — आपका स्वाद, आपकी तकनीक, आपकी आत्मनिर्भरता।
— निदेशक, SIRD
Following Love PMO India Department of Science and Technology, Government of India Reliance Foundation Rwtp Basani Varanasi Ministry of Rural Development, Government of India Food Safety and Standards Authority of India Vipin Shukla United Nations Research Institute for Social Development (UNRISD) Dr Jitendra Singh Digital India Corporation
26/11/2025
वॉक-इन इंटरव्यू —
Date 30 November 2025, Time 11 AM
Post Name: Skill Development Executive (SDE)
Sai Institute of Rural Development (SIRD), Varanasi
“महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण कौशल विकास की दिशा में एक पहल”
हमारे संस्थान द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए Digital Literacy, Social Media Training, Basic Computer, Packaging Skills, ESDP/EDP Training जैसी Zero-Cost Training चलाई जा रही हैं।
इसी हेतु हम एक ऊर्जावान और समर्पित Skill Development Executive (SDE) की भर्ती कर रहे हैं।
योग्यताएँ
• Graduate अनिवार्य (BA / BSc / BCom / BCA आदि)
• कंप्यूटर नॉलेज: MS Office, Email, Google Tools
• Social Media की बेसिक समझ
• महिलाओं के साथ प्रशिक्षण देने में रुचि
• Hindi & Basic English Communication आवश्यक
• Rural Development, Training, SHG Work में रुचि होना चाहिए
Required Skills (स्किल योग्यता)
• Training देने की क्षमता (Digital Literacy / Social Media / Basic Computer आदि)
• Women Groups के साथ कार्य करने की समझ
• सोशल मीडिया की बेसिक जानकारी (FB, WhatsApp, YouTube Uploading)
• Documentation, Attendance, Basic Reporting
• Center Management का अनुभव या रुचि
• Problem Solving Approach
• स्वतंत्र रूप से पूरे ट्रेनिंग सेंटर को संभालने की क्षमता
वेतन
₹12,000 – ₹18,000 प्रति माह
(योग्यता एवं इंटरव्यू के आधार पर)
Send Resume: [email protected]
Walk-In Interview
स्थान: Sai Institute of Rural Development
बसनी बाज़ार (बडागांव रोड) नियर बाबतपुर एअरपोर्ट (ओल्ड चौराहा) वाराणसी
अनिवार्य: Resume, ID Proof, Certificates
संपर्क: 9889162079, 9648247044
Following Love Varanasi Ajai Kumar Singh RWTP Apni Kashi
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Basani Near Babatpur Airport
Varanasi
221204