Op Rajbhar Fans Club

Op Rajbhar Fans Club

Share

मैं आपसे फेसबुक के माध्यम से जुड़ना चाहता हूं, कृपया मुझे फॉलो करके जुड़े !

जय सुहेलदेव !🇮🇳🇮🇳

जय श्रीराम !!🚩🚩

जय समाजवाद।।🙏🙏

16/05/2026

“2027 के मिशन की तैयारी शुरू! 🚨
मंत्रिमंडल विस्तार से बदलेगा यूपी का सियासी गणित?
सुभासपा प्रवक्ता का बड़ा दावा — NDA को मिलेगा सीधा फायदा, विपक्ष की बढ़ेगी टेंशन! 🔥”

Photos from Op Rajbhar Fans Club 's post 16/05/2026

आज जनपद आजमगढ़ की विधानसभा अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) श्री मुस्ताक अहमद उर्फ गुड्डू जी के नेतृत्व में सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, जनसंपर्क अभियान एवं अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी एवं सर्वसमाज के सम्मान की विचारधारा के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण एवं एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर पार्टी के ,मंडल उपाध्यक्ष मो० इम्तियाज अहमद जी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मो० सत्तार अहमद जी, ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज तौफीक अहमद जी, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक अतरौलिया मो० मजिद अहमद जी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

16/05/2026

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने अलहदा अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ समय से वह लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जुबानी वार कर रहे हैं। एक दिन पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर ओमप्रकाश राजभर ने अपने X हैंडल पर अवधी बोली में पोस्‍ट करते हुए अखिलेश पर पलटवार किया है। उन्‍होंने यहां तक लिख दिया कि सुभासपा जॉइन कर लीजिए, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से झगड़ा कर लेंगे, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहेंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को पहले अवधी में पोस्‍ट लिखा। फिर नीचे हिंदी में भी वही बात डाली। अवधी में राजभर ने लिखा है- 'अखिलेश यादव जी, अभइं तोहरे भाई क देहांत भयल ह, पूरा परिवार परेशान ह.. यही कारन हमहू तोहरे दुख में शामिल हईं और तोहार समाज बांटे वाली राजनीति पर लिखे-बोले बंद कर देले रहली। मगर तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि परिवार के 'गमी' पड़ल ह, तब्बो तोके राजनीति खेले के ह। दूसरे के घर में का चलत ह, एकर चिंता ढेर ह तोके। लगत ह तू लाज सरम सब घोर के पी गयल हउवा।'

Photos from Op Rajbhar Fans Club 's post 14/05/2026

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति स्वर्गीय श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दुःखद घड़ी मे शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!

14/05/2026

“दुख की इस घड़ी में संवेदनाओं के साथ खड़े दिखे ओपी राजभर 🙏
प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 🕯️”

13/05/2026

“जितेंद्र कुमार भारती की घर वापसी! 🔥
अब सवाल एक ही — महेंद्र चाचा की राजनीति पर पड़ेगा कितना असर?
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की वापसी से संगठन में नई हलचल तेज! ⚡”

Photos from Op Rajbhar Fans Club 's post 13/05/2026

आज मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “कैबिनेट बैठक” में मंत्रीगणों के साथ सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों के हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक में जनहित, विकास कार्यों, सुशासन तथा प्रदेश की प्रगति से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण एवं राज्य के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Brajesh Pathak
Keshav Prasad Maurya
BJP Uttar Pradesh Narendra Modi

Photos from Op Rajbhar Fans Club 's post 13/05/2026

आज जनपद लखनऊ के गौतम पल्ली स्थित 20 नंबर आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री Pankaj Chaudhary जी ने शिष्टाचार मुलाकात किया l

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथही संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह शिष्टाचार भेंट आपसी सौहार्द, समन्वय एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

Suheldev Bhartiya Samaj Party Arvind Rajbhar Arun Rajbhar MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh

Photos from Op Rajbhar Fans Club 's post 13/05/2026

आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित भव्य प्रेस वार्ता एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम में श्री जितेंद्र कुमार भारती जी, श्री विजय राजभर जी, श्रीअरविन्द राजभर जी, श्री मुन्ना राजभर जी, श्री अनुज राजभर जी, श्री रजनीश दुबे जी, श्रीमती माला श्रीवास्तव जी, श्रीमती विनीता चतुर्वेदी जी, श्री सुरेन्द्र दूरदर्शी जी, श्री पिंकू कुमार बागी जी एवं श्री वृजेश कुमार जी ने अपने अनेक समर्थकों एवं साथियों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता राजभर जी (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, महिला मंच), राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पीयूष मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल एवं कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश चौधरी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष अति दलित आदिवासी प्रकोष्ठ पूर्वांचल श्री राकेश गौड़ जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस सदस्यता अभियान से पार्टी को नई ऊर्जा, नई मजबूती एवं व्यापक जनसमर्थन मिलने का विश्वास है।

13/05/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध और व्यथित करने वाला है।

कुछ दुःख ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं होता—यह क्षति भी उन्हीं में से एक है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति!

Want your business to be the top-listed Media Company in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Varanasi