Varanasi Expert
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Varanasi Expert, Media/News Company, Varanasi.
Hindi Monthly News Magazine, News Portal & YouTube Channel.
हमारे youTube चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।।
https://youtube.com/@varanasinewspublic?si=Iw1fvwgP4bSFyM_L
पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेताओं के 'बुरे दिन'! कल्याण बनर्जी पर सरेआम हमला
चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस की सुरक्षा के बीच कल्याण बनर्जी को घेरकर लोगों ने किया विरोध। क्या यह टीएमसी के पतन की शुरुआत है?
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आया बड़ा बदलाव मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने साझा किए अपने छात्र जीवन के अनुभव और वर्तमान सुधार
उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल पर उनके घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठियों से बेरहमी से जानलेवा हमला किया गया, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जमीन और रियल एस्टेट कारोबार के आपसी वित्तीय विवाद से जुड़े इस हमले में गंभीर रूप से घायल गार्गी पटेल चंदौली जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां हाल ही में नियुक्त भाजपा राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने खुद पहुंचकर उनका हालचाल लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी 'प्यारे मामा' (प्यारे लाल) सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
सोनारपुर में चुनावी हिंसा में घायल अपने कार्यकर्ताओं का हाल जानने पहुंचे TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनकी शर्ट भी फट गई।
अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया:
इस घटना के बाद बेहद गुस्से में दिखे अभिषेक बनर्जी ने इसे अपनी हत्या की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने अपने बयान में सीधे तौर पर कहा, "वे मेरी हत्या करना चाहते थे।"
इस घटना ने राज्य में राजनीतिक तनाव को और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी को उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक स्थानीय भीड़ ने उन्हें घेरकर 'चोर' के नारे लगाए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भीड़ ने उन पर अंडे और पत्थर बरसाए, जिससे उनके कपड़े तक फट गए। सुरक्षा घेरे में हेलमेट पहनाकर उन्हें आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक समय अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाने वाले नेता को आज जनता के इस कड़े विरोध ने सबको हैरान कर दिया है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में सारस्वत अतिथि के रूप में आए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कांग्रेस के आरोपों और चेतावनियों और गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग पर दी प्रतिक्रिया ...
"बनारस के बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा, जेठ की धूप लग गई है, पिएं आम पन्ना" - राघवेंद्र चौबे, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
अजय राय के पुतला दहन पर बवाल !
राघवेंद्र चौबे की BJP को खुली चुनौती, चौराहों पर लगाएंगे जनप्रतिनिधियों के 'रिपोर्ट कार्ड
पटेल वोट बैंक पर सियासी हलचल !
राम सकल पटेल को वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे का बड़ा बयान
"पीएम मोदी ने की है गद्दारी": NEET पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या पर कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह का सबसे तीखा प्रहार!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Website
Address
Varanasi