Shree Rajasthan Jain Ekta Manch - Vapi
राजस्थानी भाइयो की एक सामाजिक , संस्था
29/04/2026
शुभारंभ
शीतल जल सेवा
आज श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी द्वारा अध्यक्ष संजय जी भंडारी के नेतृत्व में वापी की आम जनता के लिए भरचक विस्तार गुंजन चार रास्ता एवं भड़क मोरा पर शीतल जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया।
भीषण गर्मी में राहगीर एवं वापी की आम जनता आगामी 60दिनों तक इसका लाभ ले सकेगी।ज्ञातव्य है कि श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी वर्षों से समय समय पर ऐसे सेवाकीय कार्यों को आयोजित करता रहता है।शुभारंभ के दौरान संस्था के संरक्षक अरुण जी सिरोया,रमेश जी कोठारी,धनपत जी बाफना, उपाध्यक्ष प्रवीण जी तलेसरा कोषाध्यक्ष चिराग जी जैन,ललित जी दूगड़,दलपत जी पगारिया,प्रकाश जी चौरडिया,मनोज जी कांकरिया,रोहन जी चौरडिया,अनिल जी लोढ़ा,निखिल जी सिरोया उपस्थित रहे ।
*_श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी_*
17/04/2026
श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी
सत्र 2026-28
प्रथम कार्यसमिति बैठक
17/04/2026
*श्री राजस्थान जैन एकता मंच, वापी की सत्र 2026–2028 कार्यकाल की प्रथम कार्यसमिति बैठक*. वापी टाउन स्थित सीनियर सिटीजन हॉल में सम्पन्न हुई।
बैठक में अध्यक्ष श्री संजय जी भंडारी, मंत्री श्री कैलाश जी तलेसरा, कोषाध्यक्ष श्री चिराग जी जैन, संरक्षक महोदय तथा सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
संजयजी ने नवकार महामंत्र तथा श्री धनपत जी बाफना ने जैन गीत के संगान के साथ इस मीटिंग की शुभ शुरुआत की।
अध्यक्ष संजय जी भंडारी के नेतृत्व में बिल्कुल नए फॉर्मेट में इस मीटिंग का आयोजन किया गया । उपस्थित सभी संरक्षक महोदय तथा पूरी टीम का स्वागत किया गया ।
अध्यक्ष ने अपने संबोधन में RJEM का आगामी दो वर्षों का पूरा ऱोडमैप प्रस्तुत किया । संस्था द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की प्लानिंग की जानकारी दी गई ।
इस सत्र में सदस्यों की अलग अलग टीम का गठन किया गया है । सभी टीम जैसे कि —डिजिटल टीम, कॉलिंग टीम, मेडिकल टीम, क्रिकेट टीम, महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजित महाप्रसादी टीम, मोटिवेशन टीम आदि—द्वारा अपने-अपने कार्यों का विवरण तथा आगामी योजनाओं की प्रस्तुति दी गई।
इनके अलावा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं जैसे *क्रिकेट खेल महोत्सव, मोटिवेशनल प्रोग्राम, मेडिकल कैंप, शीतल जल सेवा, RJEM डायरेक्टरी तथा संस्थान के संविधान* हेतु नीति-नियमों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। क्रिकेट कमिटी की गोषणा की गयी ,एवं कई निर्णय लिए गए |
अध्यक्ष श्री संजय जी भंडारी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। मंत्री श्री कैलाश जी तलेसरा द्वारा पूर्व बैठक का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा कोषाध्यक्ष श्री चिराग जी जैन ने संस्था के आय-व्यय का विवरण रखा।
बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर स्वस्थ, सकारात्मक चर्चा हुई । उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव दिए ।
बैठक का संचालन श्री अंकित जी बोकड़िया एवं श्री ललित जी दुग्गड़ द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में सहमंत्री श्री अंकित जी बोकड़िया ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।
*श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी*
श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी संरक्षक धनपत जी बाफना
अपने प्रभावी वक्तव्य के साथ
Grand maha prasadi
02/04/2026
श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी द्वारा आयोजित भव्य महाप्रसादी कार्यक्रम को मीडिया जगत में स्थान देने हेतु रमेश जी कोठारी एवं सभी पत्रकार साथियों का हृदय से धन्यवाद
25/12/2022
Nemras - Theme Song | Neminath | Girnar | Paras Gada | Jain Song The Most Awaited First Song - Theme Song 🎶 NemRas 🎶, A Passionate Soulful Jain Stavan Specially Dedicated To All Upkari Nemi Premi And One And Only Girnari...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
VAPI
Vapi
396191
08/01/2023
07/01/2023