KBS College Library

KBS College Library

Share

KBS Commerce & NATARAJ Professional Sciences College, VAPI
Chanod Colony Naka, Silvassa Road, Vapi

04/10/2022
04/10/2022

04 अक्तूबर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 04 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 277वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

04 अक्तूबर 1974: भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंगभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
04 अक्तूबर 1977: भारत के विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
04 अक्तूबर 2008: अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
04 अक्तूबर 2011: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
04 अक्तूबर 2011: अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
04 अक्तूबर 2011: भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
04 अक्तूबर 2011: दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
04 अक्तूबर 2011: कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।

04 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1857: श्यामजी कृष्ण वर्मा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक का जन्म मांडवी, गुजरात में हुआ। (निधन: 30 मार्च 1930, जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड)
1931: संध्या मुखोपाध्याय - हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका का जन्म कोलकाता में हुआ। (निधन: 15 फ़रवरी 2022, कोलकाता)

04 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1968: बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक का निधन नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा में हुआ। (जन्म: 30 अगस्त 1946, पंजाब)
1982: गोपाल स्वरूप पाठक - भारत के पूर्व चौथे उपराष्ट्रपति का निधन नई दिल्ली में हुआ था। (जन्म: 26 फ़रवरी 1896, बरेली)
2015: एडिडा नागेश्वर राव - भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता का निधन हैदराबाद में हुआ। (जन्म: 24 अप्रैल 1934, कोथापेटा, आन्ध्रप्रदेश)

04 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)
* राष्ट्रीय अखंडता दिवस

कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|

03/10/2022

*03 अक्तूबर का भारतीय इतिहास*
*नमस्ते, आज 03 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 276वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।*
*सबको मेरा प्रातः नमन।*

03 अक्तूबर 1670: शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला। सूरत मुग़लों का एक महत्त्वपूर्ण क़िला था। इस घटना ने मुग़ल साम्राज्य की शान को घटाया और शिवाजी के हौसले तथा प्रतिष्ठा को बढ़ा दिया।
03 अक्तूबर 1831: मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
03 अक्तूबर 1880: पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
03 अक्तूबर 1977: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
03 अक्तूबर 1978: कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
03 अक्तूबर 1984: भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
03 अक्तूबर 1992: गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
03 अक्तूबर 1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
03 अक्तूबर 2002: नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।
03 अक्तूबर 2008: टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
03 अक्तूबर 2010: 19 वा राष्ट्रमंडल खेल भारत के दिल्ली में शुरू हुआ।
03 अक्तूबर 2011: सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी। 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं।
03 अक्तूबर 2011: पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।
03 अक्तूबर 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ’ प्रदान किया गया

*03 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*
1949: जे. पी. दत्ता - हिंदी सिनेमा के मशहूर फ़िल्म निर्देशक का जन्म मुम्बई में हुआ था। दत्ता देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनाने के लिए एक अलग पहचान रखते हैं।1997 में आई फिल्म बॉर्डर इन्हीं के डायरेक्शन में बनी थी।

*03 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि*
1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन का कोलकाता में निधन हुआ था। (जन्म- 18 जुलाई 1861, भागलपुर, बिहार)

*03 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
* वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)
* विश्व पर्यावास दिवस: प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को मनाया जाता है।

*कृपया ध्यान दें*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
*यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|*

02/10/2022

*02 अक्तूबर का भारतीय इतिहास*
*नमस्ते, आज 02 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 275वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।*
*सबको मेरा प्रातः नमन।*

02 अक्तूबर 1929 - गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
02 अक्तूबर 1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
02 अक्तूबर 1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
02 अक्तूबर 1955 - मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
02 अक्तूबर 1961 - बम्बई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
02 अक्तूबर 1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया।
02 अक्तूबर 1985 - दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू हुआ।
02 अक्तूबर 1988 – भारत के तमिलनाडु राज्य में मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला।
02 अक्तूबर 2000 - भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुँचे।
02 अक्तूबर 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
02 अक्तूबर 2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

*02 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*
1869 - मोहनदास करमचंद गांधी - का गुजरात के पोरबंदर में जन्म हुआ था। (निधन: 30 जनवरी 1948, दिल्ली)
1866 - स्वामी अभेदानंद - (कालीप्रसाद चन्द्र), रामकृष्ण परमहंस और रामकृष्ण वेदांत मठ के संस्थापक का जन्म कोलकाता में हुआ था। (मृत्यु-8 सितंबर 1939, कोलकाता)
1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी का जन्म चंपारन, बिहार में हुआ था। (मृत्यु- 1952)
1904 - लाल बहादुर शास्त्री - का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए। 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने साहसिक निर्णय लेकर दुश्मन को मात दी थी। (निधन: 11 जनवरी 1966, ताशकंद, उज़्बेकिस्तान)
1924 - तपन सिन्हा - बांग्ला एवं हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक का जन्म कोलकाता में हुआ था। (मृत्यु- 15 जनवरी, 2009, कोलकाता)
1942 - आशा पारेख - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता का जन्म मुम्बई में हुआ था।
1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक का जन्म बोरदुरिया, अरुणाचल प्रदेश में हुआ था। (शहीद- 27 मई, 2016, जम्मू और कश्मीर)

*02 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि*
1906 - राजा रवि वर्मा - भारत के विख्यात चित्रकार का निधन किलिमानूर पैलेस, किलिमानूर, केरल में हुआ था। (जन्म-29 अप्रैल 1848, , किलिमानूर, केरल)
1975 - के. कामराज - (कुमारस्वामी कामराज), भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का निधन में हुआ। (जन्म- 15 जुलाई, 1903, विरुधुनगर, तमिल नाडु)
1982 - सी. डी. देशमुख - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री का निधन हैदराबाद में हुआ। (जन्म- 14 जनवरी 1896, रायगढ़ जिला)

*02 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
* वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर): 'वन्यजीव सप्ताह' भारत में केंद्र व राज्य सरकारों, पर्यावरणविदों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों आदि द्वारा लोगों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता में तेज़ीलाने के लिए मनाया जाता है।
* अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)
* लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

*कृपया ध्यान दें*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
*यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|*

01/10/2022

thought of the day
“It is so easy to break down and destroy. The heroes are those who make peace and build.” – Nelson Mandela

01/10/2022

01 अक्तूबर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 01 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 274वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

01 अक्तूबर 1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
01 अक्तूबर 1919: हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी। लॉर्ड हन्टर को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। देश में जलियांवाला बाग़ के हत्याकांड को लेकर जो उग्र प्रदर्शन आदि हुए, उससे विवश होकर अंग्रेज़ सरकार ने घटना की जाँच करने के लिए 'हन्टर समिति' की स्थापना की। इस समिति ने जलियांवाला बाग़ के सम्पूर्ण प्रकरण पर लीपा-पोती करने का प्रयास किया। ब्रितानिया अख़बारों में घटना के लिए ज़िम्मेदार जनरल डायर को 'ब्रिटिश साम्राज्य का रक्षक' और 'ब्रिटिश साम्राज्य का शेर' आदि कहकर सम्बोधित किया गया।
01 अक्तूबर 1953: आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
01 अक्तूबर 1967: भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
01 अक्तूबर 1978: लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
01 अक्तूबर 2002: एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
01 अक्तूबर 2003: नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
01 अक्तूबर 2008: आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।

01 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1842: एस. सुब्रह्मण्य अय्यर - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता का जन्म मदुरै, तमिल नाडु में हुआ था। इन्होंने एनी बेसेंट के साथ मिलकर होम रूल मूवमेंट की स्थापना की थी। (निधन: 5 दिसंबर 1924, चेन्नई)
1847: एनी बेसेंट – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य का क्लैफम टाउन, लंदन, यूनाइटेड किंगडम लंदन में जन्म हुआ। (निधन: 20 सितंबर 1933, अड्यार, चेन्नई)
1901: प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म कैरों, भारत के पंजाब में हुआ था। (निधन: 6 फ़रवरी 1965, सोनीपत)
1904: ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी का जन्म कन्नूर, केरल में हुआ था। (निधन: 22 मार्च 1977, तिरुवनन्तपुरम, केरल)
1906: सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक का जन्म कोमिल्ला, बांग्लादेश में हुआ था। (निधन: 31 अक्तूबर 1975, मुम्बई)
1919: मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म निज़ामाबाद, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। (निधन: 24 मई 2000, मुम्बई)
1924: रेवती शरण शर्मा - आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार का जन्म हुआ था। (निधन: 23 सितंबर 2016, नई दिल्ली)
1928: शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता का जन्म सोरक्कोट्टई, तमिलनाडु में हुआ था। (निधन: 21 जुलाई 2001, चेन्नई)
1938: माइकल फ़रेरा – "बॉम्बे टाइगर", भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी का जन्म मुम्बई में हुआ था।
1945: रामनाथ कोविंद – भारत के 14वें राष्ट्रपति का जन्म परौख, कानपुर में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।
1979: श्रद्धा निगम – अभिनेत्री का जन्म हुआ था।

01 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1979: चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी का लम्बी बिमारी के बाद देहान्त हो गया। (जन्म: 25 दिसम्बर 1891, गाँव रोनशेहरा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड)

01 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस: वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छिपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए और बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है,
* राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: 1975 में इस दिन की शुरुआत की गई थी, ताकि स्वैच्छिक रक्तदान (Blood Donation) को बढ़ावा दिया जा सके और किसी भी मरीज को खून की कमी ना हो।

कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|

29/09/2022

Thought for the Day
PEACE BE WITH YOU
"Listening is much more than allowing another to talk while waiting for a chance to respond. Listening is paying full attention to others and welcoming them into our very beings. The beauty of listening is that, those who are listened to start feeling accepted, start taking their words more seriously and discovering their own true selves. Listening is a form of spiritual hospitality by which you invite strangers to become friends, to get to know their inner selves more fully, and even to dare to be silent with you."
~ Henry Nouwen

29/09/2022

29 सितम्बर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 29 सितम्बर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 272वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

29 सितम्बर 1836: मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
29 सितम्बर 1959: आरती साहा इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थी। उनका पूरा नाम आरती साहा 'गुप्ता' है।
29 सितम्बर 1962: कोलकाता में बिड़ला तारामंडल को ओपन किया गया।
29 सितम्बर 1971: बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
29 सितम्बर 2009: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।

29 सितम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1928: बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जन्म हुआ। (निधन: 28 सितंबर 2012, वसंत कुञ्ज, नई दिल्ली)
1932: महमूद - महमूद अली, हास्य कलाकार, निर्माता-निर्देशक का जन्म मुम्बई में हुआ था। (निधन: 23 जुलाई 2004, डनमोर, पेनसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका)
1984: ईशा शरवानी – अभिनेत्री का जन्म अहमदाबाद में हुआ था।

29 सितम्बर को इनकी होती है पुण्यतिथि
*1942: मातंगिनी हाजरा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी का तमलुक, पश्चिम बंगाल में निधन हुआ था। मातंगिनी हाजरा भारत की क्रान्तिकारी थीं। उन्हें 'गाँधी बुढ़ी' के नाम से जाना जाता था। मातंगिनी हाजरा का जन्म पूर्वी बंगाल मिदनापुर जिले के होगला ग्राम में एक अत्यन्त निर्धन परिवार में हुआ था। गरीबी के कारण 12 वर्ष की अवस्था मं ही उनका विवाह ग्राम अलीनान के 62 वर्षीय विधुर त्रिलोचन हाजरा से कर दिया गया। (जन्म: 19 अक्तूबर 1870, तमलुक, पश्चिम बंगाल)
*1944: गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी का कलकत्ता में निधन हुआ था। एक दिन कलकत्ता स्थित गोपाल सेन के मकान पर छापा मारा गया। वह छत के ऊपर पहुँच गए। पुलिस भी छत पर पहुँच गई। पुलिस ने गोपाल सेन को जीवित गिरफ्तार करना चाहा; पर वह उन लोगों के लिए अकेले ही भारी पड़ रहे थे। आखिर पुलिस के कुछ लोगों ने उन्हे पकड़कर तीन मंजिल मकान की छत से नीचे सड़क पर फेंक दिया। उसी दिन गोपाल सेन की मृत्यु हो गई। (जन्म: 22 अप्रैल 1760)
*2017: टॉम ऑल्टर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता का मुम्बई में निधन हुआ था। वे मूल रूप से अमरीकी थे। (जन्म: 22 जून 1950, मसूरी)

29 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* विश्व हृदय दिवस: पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में प्रति वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
* पम्पकिन (कद्दू) दिवस: पीले रंग के कद्दू में केरोटीन की मात्रा अधिक होती है। कद्दू के बीज भी आयरन, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं। दुनिया भर में इस्तेमाल होने के कारण ही 29 सितंबर को 'पंपकिन डे' के रूप में मनाया जाता है। कद्दू को 'काशीफल' या ‘कुम्हड़ा’ भी कहा जाता है।

कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|

28/09/2022

Thought for the Day
THE GIFT OF ENCOURAGEMENT
"One of the most beautiful gifts in the world is the gift of encouragement. When someone encourages you, that person helps you over a threshold you might otherwise never have crossed on your own."

28/09/2022

28 सितम्बर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 28 सितम्बर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 271वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

28 सितम्बर 1767: सज्जन 17 भारत के केप ऑफ गुड होप के लिए निजी दास परिवहन को मना किया।
28 सितम्बर 1837: अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला। वह शाह आलम द्वितीय के दूसरे पुत्र और बहादुर शाह ज़फ़र के पिता थे।
28 सितम्बर 1838: बहादुरशाह ज़फ़र भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट, अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठा।
28 सितम्बर 1977: एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए।
28 सितम्बर 2004: विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की घोषणा की।
28 सितम्बर 2009: पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा बहार हो गई।
28 सितम्बर 2011: उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण होने की घोषणा की।
28 सितम्बर 2015: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा खगोलीय शोध को समर्पित भारत की पहली वेधशाला ऐस्ट्रोसैट का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचन वाहन द्वारा सफल प्रक्षेपण किया गया। यह सुदूरवर्ती खगोलीय पिंडों के अध्ययन को समर्पित भारत का पहला उपग्रह है।
28 सितम्बर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला के अय्यप्पा स्वामी मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी।

28 सितम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1909: पी. जयराज - पैडी जयराज, पी जयराज या जयराज विख्यात अभिनेता, निर्देशक व निर्माता का करीमनगर, तेलंगाना में जन्म हुआ। (निधन: 11 अगस्त 2000, मुम्बई)
1929: लता मंगेशकर - भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका का इन्दौर में जन्म हुआ था, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है का जन्म हुआ था। (निधन: 6 फ़रवरी 2022, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट, मुम्बई)
1982: रणबीर कपूर - भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के पुत्र हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है का मुम्बई में जन्म हुआ था।
1982: अभिनव बिंद्रा - 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे 11 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वनर्ण पदक जीतकर व्यीक्तिगत स्वरर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं का देहरादून में जन्म् हुआ था।

28 सितम्बर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1837: अकबरशाह द्वितीय - मुग़ल वंश के 18वें बादशाह का दिल्ली में निधन हुआ। (जन्म: 22 अप्रैल 1760, मुकंदपुर, सतना, मध्य प्रदेश)

28 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* विश्व रेबीज दिवस: विश्व रेबीज दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मुख्यालय के साथ गैर-लाभकारी संगठन ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल द्वारा समन्वित है।

कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|

Want your organization to be the top-listed Government Service in Vapi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Chanod Colony Silvassa Road
Vapi