Uroosa Rana
I am a social activist and congress Mahila Vice President of Uttar Pradesh. Vice President Women Wing Congress
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस 'मध्य'
30/12/2025
मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी और सम्मान है।
यह विश्वास मेरे संकल्प को और मज़बूत करता है कि मैं महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूं।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की आवाज़ को मंच दिया है, और आज इस भूमिका में आकर मैं स्वयं को उस संघर्ष, संवेदना और संकल्प का हिस्सा मानती हूँ जो वर्षों से महिलाओं के हक़ और सम्मान के लिए जारी है।
मैं आश्वस्त करती हूँ कि संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगी और टीम भावना के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूँगी।
*एक बार फिर, इस सम्मान और विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद।*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Unnao
209825