AsHu
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AsHu, Public Figure, Chamba.
15/03/2026
गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी के निवासी 32 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परोक्ष इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) के लिए एम्स दिल्ली के पैलिएटिव केयर विभाग में गोपनीय तरीके से शिफ्ट कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई सीएमओ की देखरेख में की गई यह भारत में पहला ऐसा मामला है जहां सुप्रीम कोर्ट ने किसी व्यक्ति को इच्छामृत्यु की अनुमति दी है।
हरीश वर्ष 2013 में चंडीगढ़ में एक हादसे में चौथी मंजिल से गिरने के बाद स्थायी वेजिटेटिव स्टेट में हैं। पिछले 13 वर्षों से वे अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर हैं। उनके माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर लाइफ सपोर्ट हटाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
एम्स की मेडिकल रिपोर्ट में भी हरीश के ठीक होने की कोई संभावना नहीं बताई गई थी। अब एम्स में पैलिएटिव केयर में भर्ती कर लाइफ सपोर्ट (फूड पाइप आदि) धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी ताकि प्राकृतिक रूप से गरिमापूर्ण अंतिम विदाई दी जा सके।
बताया जा रहा कि उन्हें गाजियाबाद से एम्स तक एक ऐसे वाहन में लाया गया जिसमें एंबुलेंस की सुविधाएं तो थीं लेकिन बाहर से कोई प्रतीक नहीं था। डाॅक्टरों का कहना है कि हरीश राणा को एम्स लाने में जीवन रक्षक प्रणाली की जरूरत नहीं थी। सिर्फ पाइप के साथ आरामदायक तरीके से एम्स तक लाना था। इसलिए ऐसे वाहन का चयन किया गया ताकि उन्हें लाने में किसी तरह की दिक्कत या प्रचार न हो।
ऐसा ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था। पैलिएटिव केयर सेंटर के डाक्टरों को इस बारे में किसी से भी से मना कर दिया गया है। जो भी जानकारी होगी वह एम्स के निदेशक कार्यालय की तरफ से जारी की जाएगी।
AsHu Jariyal
14/03/2026
क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष के बावजूद रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से लगभग 11.7 मिलियन बैरल कच्चा तेल निर्यात किया है, जिसमें से अधिकतर खेप चीन की ओर भेजी गई बताई जा रही है। टैंकर ट्रैकिंग और सैटेलाइट मॉनिटरिंग से जुड़े डेटा से संकेत मिलता है कि 28 फरवरी से संघर्ष शुरू होने के बाद भी ये तेल निर्यात जारी रहा, जबकि सुरक्षा जोखिमों के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कुल जहाज़ों की आवाजाही में कमी देखी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ तेल टैंकर इस क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतते हुए अपनी ट्रैकिंग प्रणाली अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं या मार्ग को बदलकर आगे बढ़ते हैं, ताकि संभावित हमलों या निगरानी से बचा जा सके। यह स्थिति दिखाती है कि वैश्विक ऊर्जा व्यापार अक्सर भू-राजनीतिक तनाव के बीच भी पूरी तरह नहीं रुकता, खासकर तब जब बड़े खरीदार देशों की ऊर्जा आवश्यकताएँ लगातार बनी रहती हैं।
चीन जैसे बड़े आयातक देशों की ईरानी कच्चे तेल पर निर्भरता के कारण, तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने की कोशिशें जारी रहती हैं।
26/02/2026
19/02/2026
देश को ऐसे ही बहादुर अधिकारियों की जरूरत है लेकिन ऐसे अधिकारी बिरले ही होते हैं
राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार भाई, अजित डोभाल के बारे कुछ खाश जानने वाली बातें --
सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टर माइंड माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म आज ही के दिन 20 जनवरी को हुआ था। वह एक ऐसे भारतीय हैं, जो खुलेआम पाकिस्तान को बलूचिस्तान छीन लेने की चेतावनी देने से गुरेज़ नहीं करते।वह पाकिस्तान के लाहौर में अपने देश की रक्षा के लिए 7 साल तक मुसलमान बनकर रहे थे। वे भारत के ऐसे एकमात्र नागरिक हैं, जिन्हें सैन्य सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले पुलिस अफसर हैं।
जब डोभाल से पूछा गया, क्या तुम हिन्दू हो?
डोभाल ने विदर्भ मैनेजमेंट एसोसिएशन के समारोह में भाषण देते हुए एक कहानी सुनाई थी , लाहौर में औलिया की एक मज़ार है, जहां बहुत से लोग आते हैं। मैं एक मुस्लिम शख़्स के साथ रहता था।
मैं वहां से गुज़र रहा था तो मैं भी उस मज़ार में चला गया। वहां कोने में एक शख़्स बैठा हुआ था जिसकी लंबी सफ़ेद दाढ़ी थी। उसने मुझसे छूटते ही सवाल किया कि क्या तुम हिंदू हो?
"डोभाल ने उन्हें बताया कि नहीं। डोभाल के मुताबिक़, "उसने कहा मेरे साथ आओ और फिर वो मुझे पीछे की तरफ़ एक छोटे से कमरे में ले गया। उसने दरवाज़ा बंद कर कहा, देखो तुम हिंदू हो। मैंने कहा आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो उसने कहा आपके कान छिदे हुए हैं।
मैंने कहाँ, हाँ बचपन में मेरे कान छेदे गए थे लेकिन मैं बाद में कनवर्ट हो गया था। उसने कहा तुम बाद में भी कनवर्ट नहीं हुए थे। ख़ैर तुम इसकी प्लास्टिक सर्जरी करवा लो नहीँ तो यहाँ लोगों को शक हो जाएगा।
"डोभाल आगे बताते हैं, "उसने मुझसे पूछा कि तुम्हें पता है मैंने तुम्हें कैसे पहचाना। मैंने कहा नहीं तो उसने कहा, क्योंकि मैं भी हिंदू हूँ। फिर उसने एक अलमारी खोली जिसमें शिव और दुर्गा की एक प्रतिमा रखी थी। उसने कहा देखो मैं इनकी पूजा करता हूँ लेकिन बाहर लोग मुझे एक मुस्लिम धार्मिक शख़्स के रूप में जानते हैं। उस वक्त डोभाल एक अंडर कवर एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।
अजीत डोभाल आई.पी.एस. और भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 20 जनवरी, 1945 को अजीत डोभाल का जन्म हुआ था। इनके पिता इंडियन आर्मी में थे।
18/02/2026
यह अनंत सिंह हैं। उपलब्ध सार्वजनिक आंकड़ों के अनुसार, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सूची बेहद गंभीर और चौंकाने वाली बताई जाती है। इन आरोपों में हत्या के 7 मामले, हत्या के प्रयास के 11 मामले, लूटपाट के 9 मामले, अपहरण के 4 मामले और डकैती के 2 मामले शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर उनके नाम से जुड़े मामलों की संख्या 38 तक पहुंचती है।
इसके बावजूद, आज उन्होंने बिहार में एक निर्वाचित विधायक के रूप में शपथ ली। यह दृश्य कई सवाल खड़े करता है और देश की न्यायिक तथा राजनीतिक व्यवस्था पर गहरी बहस को जन्म देता है। एक ओर इतने गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर चुके व्यक्ति का विधानसभा में पहुंचना, तो दूसरी ओर सोनम वांगचुक जैसे सामाजिक और वैचारिक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले व्यक्ति का अब भी जेल में रहना—यह विरोधाभास लोगों को असहज करता है।
यह मामला केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है जहां लोकतंत्र, कानून और नैतिकता के बीच संतुलन लगातार चुनौती में दिखाई देता है। समाज के सामने यह सोचने का अवसर है कि आखिर हम किस तरह के प्रतिनिधित्व को स्वीकार कर रहे हैं और न्याय की कसौटी पर हमारी प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए।
11/02/2026
📢 CBSE सब-कैडर भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा CBSE सब-कैडर-2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5623 पद भरे जाएंगे।
# # # 📊 पदों का विवरण
🔹 प्रिंसिपल – 134
🔹 लेक्चरर (विभिन्न विषय) – 150 से 384 तक पद
🔹 DPE – 140
🔹 TGT (Arts) – 480
🔹 TGT (Medical) – 244
🔹 TGT (Non-Medical) – 244
🔹 शास्त्री – 221
🔹 लैंग्वेज टीचर – 239
🔹 ड्राइंग मास्टर – 179
🔹 फिजिकल एजुकेशन टीचर – 147
🔹 JBT – 640
➡️ कुल पद: 5623
# # # 📅 महत्वपूर्ण तिथियां
🟢 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 फरवरी 2026
🔴 अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
💰 लेट फीस के साथ आवेदन: 25–27 फरवरी 2026
✏️ करेक्शन विंडो: 28 फरवरी – 1 मार्च 2026
📝 परीक्षा तिथि: **22 मार्च 2026.
Himachal Dastak
With Vicky Chauhan – I'm on a streak! I've been a top fan for 4 months in a row. 🎉
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Telephone
Website
Address
Chamba
176311