Ayodhya Express

Ayodhya Express

Share

जनहित की आवाज उठाने के लिए Ayodhya Express वेब न्यूज सदैव तत्पर है।

07/10/2026

ब्रेकिंग
अयोध्या।
दुर्गा पूजा, श्रीरामलीला और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।

बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने सभी आयोजन स्थलों और विसर्जन मार्गों पर समय से जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

मूर्ति स्थापना और विसर्जन स्थलों को पहले से ही सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

विसर्जन मार्गों पर सड़क मरम्मत, पेड़ों-झाड़ियों की कटाई-छंटाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए।

नगर निकायों को आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

जरूरत के मुताबिक कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।

लाउडस्पीकर का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुसार करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा गया।

डीएम ने कहा कि सभी आयोजन आपसी समन्वय, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।

Photos from Ayodhya Express's post 07/10/2026

भाजपा जिला प्रभारी अनूप गुप्ता का रुदौली प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत।

भेलसर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, भाजपा रुदौली प्रत्याशी डॉ. आनंद वैश्य के नेतृत्व में हुआ भव्य अभिनंदन।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रुदौली (अयोध्या)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक रूप से जिला प्रभारी बनाए गए उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति श्री अनूप गुप्ता के रुदौली प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। भेलसर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदेव आचार्य के सुपुत्र व रुदौली विधानसभा से विधायक पद के भावी उम्मीदवार डॉ. आनंद वैश्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद वैश्य ने रुदौली विधानसभा की देवतुल्य जनता की ओर से श्री अनूप गुप्ता का वंदन एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका रुदौली आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है।
स्वागत कार्यक्रम में अयोध्या जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री अभिषेक यादव, अजय कौशल, अजय कुमार, ब्रजकिशोर कौशल, दुर्गेश कुमार, सचिन विश्वकर्मा, शशिकांत पाठक, राधेश्याम प्रजापति, सुभाष चंद्र, प्रेमचंद वर्मा, रत्नेश पासवान, अमरेश लोधी, शोभाराम यादव, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद मुमताज खान, पवन सोनी, अनिल गौतम, गोलू सिंह, जतिन कश्यप, राजेश शंकर गुप्ता, लवकुश वर्मा, अनमोल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान भेलसर चौराहा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से काफी देर तक गुलजार रहा।

07/10/2026

जिला अस्पताल में लावारिस वृद्ध मरीज से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, CMO ने लिया संज्ञान—बोले, मरीज को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya

Photos from Ayodhya Express's post 06/10/2026

काली स्कॉर्पियो पर फर्जी विधायक का पास लगाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बीकापुर, अयोध्या।
स्कॉर्पियो गाड़ी पर कथित तौर पर फर्जी विधायक का लोगो लगाकर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। बीती रात बीकापुर पुलिस ने प्रयागराज हाईवे पर चांदपुर के पास हूटर बजाती संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ जाम खुलवा रहे थे। इसी दौरान हूटर बजाती तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कथित रूप से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो लखनऊ नंबर की पाई गई। वाहन के मालिक के संबंध में रौनाही, अयोध्या निवासी मुहिब अहमद पुत्र सफीक और वाहन चालक मोहम्मद सुहेल पुत्र अशफाक की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान कई सफेदपोशों द्वारा पुलिस से संपर्क किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने वाहन को सीज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

06/10/2026

रुदौली नगरपालिका क्षेत्र में कूड़े का ‘कहर’!
स्कूली बच्चों के रास्ते में गंदगी का अंबार, रुदौली नगर की सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल प्रतिवर्ष करोड़ों करती है सफाई के नाम पर सरकार खर्च फिर भी स्थिति बदहाल..??
सड़क किनारे ही लगा कूड़े का अंबार, कूड़े के ढेर से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों की राह में गंदगी का पहरा, रुदौली में सफाई के दावों की खुली पोल! रामलीला मैदान के पीछे कूड़े का पहाड़, रुदौली में सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में।
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh BJP Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Pankaj Chaudhary

06/10/2026

छह माह से अल्ट्रासाउंड ठप, डॉक्टर-नर्स की कमी से जूझ रहा सौ शैय्या अस्पताल।

पार्किंग की अव्यवस्था से एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी,

ई-रिक्शा भी बन रहे दुर्घटना का कारण; सुल्तानपुर-अमेठी समेत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के घायलों का भी होता है इलाज

मिल्कीपुर अयोध्या

अयोध्या जिले की सीमा पर स्थित संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज इन दिनों मूलभूत सुविधाओं और चिकित्सकीय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में करीब छह माह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी है। इसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ती है। अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी भी है। यहां अभी पांच स्थायी और तीन संविदा नर्सें, यानी कुल आठ नर्सों के भरोसे व्यवस्था संचालित हो रही है, जबकि अस्पताल में करीब 25 नर्सों की आवश्यकता है। इसके अलावा लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ और सर्जन की तैनाती भी नहीं हो सकी है। इससे गंभीर मरीजों और महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नौवीं बार मरम्मत के लिए भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पांडे ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन को मरम्मत के लिए नौवीं बार भेजा गया है। मशीन की खराबी को लेकर संबंधित सिलेक्स कंपनी को हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द मशीन को दुरुस्त कर अस्पताल में सेवा शुरू कराई जाए। यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में 25 नर्सों, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक सर्जन और 30 सिक्योरिटी गार्ड की मांग शासन से की गई है। पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होने से पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा अस्पताल परिसर और मुख्य गेट के आसपास पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से चारों तरफ तीमारदारों के वाहन खड़े रहते हैं। इससे अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर ई-रिक्शा भी बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुमारगंज पुलिस की ओर से भी इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा होने पर भी पहुंचते हैं घायल संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसकी जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यहां अयोध्या के अलावा पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर और अमेठी से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को यूपीडा के माध्यम से इलाज के लिए इसी अस्पताल में लाया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ, जांच सुविधाओं और अन्य मूलभूत संसाधनों की कमी मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या में आए दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का दौरा होता रहता है। इसके अलावा अस्पताल के नजदीक ही आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद सौ शैय्या अस्पताल में लंबे समय से बनी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में तत्काल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही अस्पताल के बाहर व्यवस्थित पार्किंग और ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था कराकर एंबुलेंस के लिए रास्ता सुगम कराया जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय से उपचार मिल सके।

06/10/2026

जिला चिकित्सालय में लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या, यूपी।
जिला चिकित्सालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर जिला चिकित्सालय के लावारिस वार्ड से एक मरीज को जमीन पर घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में नजर आ रहा यह दृश्य बेहद मार्मिक बताया जा रहा है। मरीज के साथ इस तरह का कथित व्यवहार सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद कई समाजसेवी संगठनों ने भी मामले का संज्ञान लिया है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है, तो अस्पताल में भर्ती एक असहाय मरीज के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हुआ और उस समय वहां मौजूद जिम्मेदार कर्मचारी कहां थे? क्या अस्पताल प्रशासन को इस घटना की जानकारी थी या फिर मरीज को उसकी हालत पर छोड़ दिया गया..?
फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि महुआ खबर नहीं करता है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराता है या नहीं और जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Pankaj Chaudhary

Photos from Ayodhya Express's post 06/10/2026

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, पहले हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, मोबाइल चैट से खुला राज; कब्र से शव निकलवाकर होगा पोस्टमार्टम।

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर नगर कॉलोनी में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने पति की मौत को पहले हार्ट अटैक बताया और परिजनों को गुमराह कर शव को मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव में दफना दिया गया। बाद में पति का मोबाइल मिलने और उसमें कथित चैट सामने आने के बाद परिजनों का शक गहरा गया। पूछताछ में महिला द्वारा हत्या की बात कबूल किए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के रसूलपुर-दभेड़ी निवासी जुल्फिकार के बेटे तालिब की करीब चार वर्ष पहले मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी इल्मा से शादी हुई थी। दंपती की तीन वर्ष की बेटी है। तालिब राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि इल्मा पास स्थित एक ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी। दोनों जाकिर नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।

28 सितंबर को बताई हार्ट अटैक से मौत।

बताया गया कि 28 सितंबर को तालिब काम से घर लौटा था। शाम करीब सात बजे इल्मा ने तालिब के मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर बताया कि अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही तालिब का चचेरा भाई अकरम घर पहुंचा। इल्मा ने बताया कि काम से लौटने के बाद तालिब की तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन उसी रात तालिब का शव मुजफ्फरनगर स्थित उसके पैतृक गांव रसूलपुर-दभेड़ी ले गए, जहां 29 सितंबर को उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इल्मा भी परिजनों के साथ गांव गई थी। अगले दिन वह मेरठ लौट आई।

मोबाइल की तलाश में सामने आया चैट का राज।

परिजनों को तालिब की हार्ट अटैक से मौत की बात संदिग्ध लग रही थी। इसी बीच एक अक्टूबर को तालिब के मामा का बेटा रईस मेरठ स्थित इल्मा के घर पहुंचा और तालिब का मोबाइल मांगा। इल्मा ने मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद रईस ने कमरे में मोबाइल की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान तालिब का मोबाइल उसके कपड़ों के नीचे मिला। मोबाइल की जांच करने पर तालिब और अमन नाम के युवक के बीच बातचीत सामने आने की बात कही जा रही है। चैट में तालिब ने कथित तौर पर अमन को अपनी पत्नी से बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद परिजनों का शक इल्मा पर गहरा गया।

पूछताछ में हत्या की बात कबूल करने का दावा।

परिजनों के मुताबिक इल्मा से उसकी मां की मौजूदगी में पूछताछ की गई। इस दौरान उसने कथित तौर पर तालिब की हत्या की बात स्वीकार की। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। 28 सितंबर को भी विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद उसने अमन को फोन कर घर बुलाया। इल्मा के कथित बयान के मुताबिक, अमन अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद तालिब के साथ मारपीट की गई और उसे काबू में कर लिया गया। इसी दौरान अमन ने कथित तौर पर इल्मा की चुन्नी से तालिब का गला घोंट दिया। हत्या के बाद परिवार को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक से मौत होने की कहानी बताने का आरोप है। महिला ने कथित तौर पर यह भी बताया कि अमन ने उससे वादा किया था कि इद्दत पूरी होने के बाद वह उससे निकाह करेगा। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना अभी बाकी है।

कब्र से निकलवाकर होगा पोस्टमार्टम।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, तालिब को मुजफ्फरनगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। मामले की जानकारी वहां के जिलाधिकारी को भेजी गई है। मंगलवार को कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल इल्मा पुलिस की निगरानी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में सामने आए कथित कबूलनामे का वीडियो भी परिजनों के पास होने की बात कही जा रही है।

06/10/2026

137 साल से कायम रुदौली की रामलीला की परंपरा।
11 अक्टूबर से 12 दिनों तक सजेगा रामलीला का मंच, 8 से 70 वर्ष तक के कलाकार निभाएंगे पात्र।

रुदौली (अयोध्या)। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की पहचान बन चुकी रुदौली की ऐतिहासिक रामलीला एक बार फिर श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। नगर की प्राचीन श्री रामलीला समिति ख्वाजाहाल की ओर से पिछले 137 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही रामलीला का मंचन इस वर्ष 11 अक्टूबर से 12 दिनों तक होगा। रामलीला के दौरान पूरे नगर में उत्सव और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

कथा वही, मंचन का अंदाज नया।

137 वर्ष पुरानी इस परंपरा में इस बार आधुनिक तकनीक का नया रंग देखने को मिलेगा। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति अग्रवाल ने बताया कि रामलीला के मंचन को प्रभावशाली बनाने के लिए एआई, 3डी मैपिंग, विजुअल इफेक्ट्स और आधुनिक साउंड सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सह-निर्देशक मृदुल मनोहर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष का मंचन भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए प्रस्तुत किया जाएगा। दर्शकों को रामकथा के पारंपरिक स्वरूप के साथ मंचीय प्रस्तुति का नया अनुभव भी मिलेगा।

बिना पारिश्रमिक के अभिनय करते हैं कलाकार।

रुदौली की रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता कलाकारों का समर्पण है। यहां 8 वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर 70 वर्ष तक के बुजुर्ग तक विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हैं। खास बात यह है कि कोई भी कलाकार अभिनय के लिए पारिश्रमिक नहीं लेता। व्यवसायी, नौकरीपेशा और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर रामलीला में हिस्सा लेते हैं। उनके लिए यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम की सेवा और अपनी सांस्कृतिक परंपरा के प्रति आस्था का माध्यम है।

दशरथ-कैकेयी और रावण-अंगद संवाद रहते हैं आकर्षण।

रामलीला का निर्देशन कमलेश मिश्रा और सह-निर्देशन मृदुल मनोहर अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जाता है। कलाकारों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के कारण रामलीला के कई प्रसंग दर्शकों के बीच विशेष लोकप्रिय हैं।
इनमें दशरथ-कैकेयी संवाद, दशरथ मरण, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और रावण-अंगद संवाद प्रमुख हैं। इन प्रसंगों के दौरान ख्वाजाहाल स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।

बदलती तकनीक, कायम परंपरा।

137 वर्षों की यह यात्रा केवल रामलीला के मंचन की कहानी नहीं है, बल्कि रुदौली के लोगों की आस्था और सामूहिक सहभागिता की भी मिसाल है। समय के साथ मंच, तकनीक और प्रस्तुति के तौर-तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन भगवान श्रीराम की कथा के प्रति लोगों की श्रद्धा आज भी कायम है। यही कारण है कि हर वर्ष रुदौली के लोगों को रामलीला के आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। 137 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी नगर की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक बनी हुई है। रामलीला के आयोजन मे मृदुल अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल, बद्री प्रसाद , राजेश बंशल, आलोक गर्ग, विष्णु अग्रवाल, शिव कुमार कसौधन , आशीष शर्मा, वरुण दुबे,रामजी अग्रवाल और शैलेंद्र शर्मा सहित अनेक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

05/10/2026

टांडा खुलासा रोड पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रुदौली। टांडा खुलासा रोड पर इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी के सामने सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मर्चरी भेज दिया।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह सफेद धारीदार शर्ट,नीली जींस और प्लास्टिक की चप्पल पहने था। रंग सांवला और हल्की दाढ़ी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Telephone

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.