Reporter Ashish
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Reporter Ashish, Journalist, Delhi.
04/10/2026
21/09/2026
कपछाही फीडर की बिजली: नौ बजे के बाद शुरू होती है नौटंकी।
कपछाही फीडर से फेकला पावर हाउस के भरोसे बिजली पाने वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति इन दिनों किसी सरकारी योजना से कम और लकी ड्रॉ से ज्यादा लगती है। कभी दिन में घंटों बिजली गायब, कभी रात में अंधेरा और कभी वोल्टेज इतना कम कि पंखा भी सोच में पड़ जाए, चलूं या सरकारी फाइल की तरह पड़ा रहूं!
दिनभर इंजीनियरों की फौज, कर्मचारियों का हुजूम और मानव बलों की पूरी टीम बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटी रहती है। लेकिन जैसे ही रात के नौ बजते हैं, लगता है बिजली विभाग की कोई अदृश्य पटकथा सक्रिय हो जाती है। बत्ती गुल, वोल्टेज ढुलमुल और उपभोक्ता परेशान।
अब सवाल यह नहीं कि बिजली जाती क्यों है? सवाल यह है कि क्या लोड शेडिंग की यह पटकथा पूरे बिहार में समान है? क्या सरकारी अधिकारियों की कॉलोनियों, बड़े सरकारी परिसरों या राजधानी के वीआईपी इलाकों में भी उपभोक्ताओं को इसी तरह घंटों बिजली और लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ता है?
अगर वहां व्यवस्था अलग है तो आम उपभोक्ता पूछ सकता है—बिजली की रोशनी में भी क्या कोई वीआईपी वोल्टेज होता है?
और रही बात फ्री की रेवड़ी की, तो उपभोक्ता को मुफ्त में कुछ नहीं चाहिए। उसे बस उतनी बिजली चाहिए, जितनी का भरोसा और व्यवस्था सरकार ने दिया है।
वरना सवाल उठना स्वाभाविक है।
कपछाही फीडर में बिजली की समस्या तकनीकी है, प्रबंधन की है या फिर रात नौ बजे के बाद चलने वाली कोई ऐसी अंदरूनी पटकथा है, जिसका किरदार सिर्फ उपभोक्ता को बनाया गया है?
20/09/2026
Category
Contact the business
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Reporter Ashish posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.