Anash Ali
Cricket se cricket tak
22/08/2025
एशिया कप से बाहर कर दिए गए मोहम्मद सिराज और केएल राहुल जैसे इंटरनेशनल प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। BCCI के जनरल मैनेजर (क्रिकेट संचालन) एबे कुरुविला ने अपने-अपने जोन के लिए दलीप ट्रॉफी टीमों का चयन करने वाली स्टेट एसोसिएशन को खत लिखकर निर्देशित किया है। उन्होंने लिखा, "अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने और टूर्नामेंट की अच्छी क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि वर्तमान में उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन उनकी संबंधित जोनल टीमों के लिए किया जाए। क्षेत्रीय संयोजकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया जाए।"
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाले अहम घरेलू टूर्नामेंट के लिए कुछ स्टेट एसोसिएशन के इंटरनेशनल खिलाड़ियों का चयन नहीं करने के बाद BCCI ने पिछले सप्ताह एक ईमेल भेजा था। बोर्ड ने यह कदम मुख्य रूप से राहुल, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और सिराज को साउथ जोन में ना चुनने के फैसले के बाद उठाया गया था। भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के बाद एक महीने के ब्रेक पर हैं। सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी को लंबे समय तक रेस्ट देने के पक्ष में नहीं है। अगर आप इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, तो आपको हर हाल में घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। क्या आप बोर्ड के इस कदम से सहमत हैं?
20/08/2025
विराट कोहली की तरह लंबे समय के लिए शुभमन गिल को भारत का नया ऑल फॉर्मेट कैप्टन बनाने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को BCCI ने एशिया कप के लिए भारत की टी-20 टीम घोषित की। सोमवार तक कई मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स दावा कर रहे थे कि शुभमन गिल को टी-20 टीम में मौका तक नहीं मिलेगा। हालांकि, जब टीम अनाउंस हुई तो गिल को ना सिर्फ मौका मिला, बल्कि उन्हें उप-कप्तान भी बना दिया गया। शुभमन को इसी साल टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। उन्हें पिछली ICC चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया था। अब टी-20 टीम में भी लीडरशिप रोल देकर BCCI ने साफ कर दिया है कि शुभमन जल्द ही तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बना दिए जाएंगे।
2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई। जहां शुभमन गिल को ही कप्तान बनाया गया। श्रीलंका में अगली सीरीज हुई, जहां सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और शुभमन को उप-कप्तानी सौंपी गई। यानी मैनेजमेंट ने गिल को लीडरशिप की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया था। बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ बिजी शेड्यूल के कारण शुभमन को टी-20 टीम में मौका नहीं मिला। इस कारण अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया। अब जब एशिया कप के दौरान कोई और टूर्नामेंट नहीं है, इसलिए शुभमन को टीम में मौका भी मिला और उन्हें उप-कप्तान भी बना दिया गया।
इसी साल मई में टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। जिसके बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। इंग्लैंड के खिलाफ पहली ही सीरीज में उन्होंने इस मौके को भुनाया और टीम को 2 मुकाबले जिताए। शुभमन ने बैट से भी अपना फॉर्म साफ जाहिर कर दिया और 750 रन बना दिए। शुभमन की कप्तानी में इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इंग्लैंड सीरीज के साथ उन्होंने दर्शा दिया कि वे लंबे समय तक इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन को उप कप्तान बनाए जाने से साफ हो गया कि वनडे में रोहित शर्मा के बाद गिल ही कमान संभालेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया जा रहा है कि उन्हें इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तान बना दिया जाएगा।
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित ही कप्तान बने रहेंगे। वहीं वर्ल्ड कप के बाद शुभमन इस फॉर्मेट में भी टीम की कमान संभाल लेंगे। गिल वनडे बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और इस फॉर्मेट में उनकी जगह भी पक्की है। ऐसे में देखना अहम होगा कि शुभमन को वनडे फॉर्मेट का कप्तान कब बनाया जाएगा। टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक तो कमान संभालते नजर आएंगे। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि टूर्नामेंट के बाद भी उन्हें ही कमान मिले। अगर भारत ICC टूर्नामेंट जीत गया तो सूर्या आगे भी कन्टीन्यू कर सकते हैं, लेकिन टीम टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी तो वर्ल्ड कप के ठीक बाद शुभमन को कमान सौंपी जा सकती है। सूर्या बतौर प्लेयर टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
शुभमन भारत की टी-20 कप्तानी कर चुके हैं और उन्हें IPL में गुजरात टाइटंस को 2 सीजन तक लीड करने का अनुभव भी है। पिछले सीजन तो उन्होंने टीम को प्लेऑफ में भी जगह दिलाई। हालांकि, टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई। रिकॉर्ड्स को देखते हुए वे लंबे समय तक गुजरात की कमान संभालते नजर आएंगे। 2012-13 में जब विराट कोहली ने खुद को तीनों फॉर्मेट में भारत की टीम में पक्का कर लिया था, तब उन्हें ही हर फॉर्मेट में एमएस धोनी का डिप्टी बनाया गया। 2014 में कोहली ने एशिया कप समेत जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी भी कर ली थी।
2014 में कोहली को पहली बार टेस्ट टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया। उस समय उनकी उम्र भी 24 साल ही थी। शुभमन ने भी 25 की उम्र में ही टेस्ट कप्तानी संभाली। 2017 में विराट को टी-20 और वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी मिल गई। इस दौरान उनकी उम्र 27 साल ही थी।BCCI अब शुभमन गिल को भी विराट कोहली की तरह ही तैयार करने में लगा है। भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल श्रेयस अय्यर को कप्तानी का मटेरियल नहीं मान रहे हैं। इसलिए डिजर्विंग होने के बावजूद एशिया कप से बाहर कर दिए गए। शुभ्मन गिल को ऑल फॉर्मेट कैप्टन बनाने के लिए किसी ना किसी को तो कुर्बानी देनी थी। क्या आप शुभमन गिल में भारत का ऑल फॉर्मेट कैप्टन देखते हैं?
20/08/2025
आर. अश्विन ने कहा है, अगर श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में आना है तो टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए खेलना होगा। रवि अश्विन ने श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को एशिया कप के लिए ना चुने जाने पर कहा:- "श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी कम ही मिलते हैं। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए खेलते हैं, स्ट्राइक रेट देखते हैं। लेकिन अगर मैं श्रेयस या जायसवाल होता, तो अगली बार ऐसा जोखिम नहीं उठाता। मैं अपने और अपने रिकॉर्ड के लिए खेलता, क्योंकि अब मुझे टीम में अपनी जगह बचानी है। नि:स्वार्थ भाव से टीम के लिए खेलकर आप टीम से बाहर कर दिए जाएंगे। " क्या आप अश्विन से सहमत हैं? (ऐश की बात)।
19/08/2025
Despite his consistent performances across formats, Shreyas Iyer misses out on Team India’s Asia Cup 2025 squad. 😯
19/08/2025
एशिया कप की टीम सिलेक्शन को देखकर स्पष्ट लग रहा है, पंजाब के लिए साथ खेलने वाले अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। संजू सैमसन बेंच पर बैठेंगे। इसी योजना के तहत शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है, ताकि उन्हें टीम में रखना मजबूरी हो जाए। एशिया कप के लिए सलामी जोड़ी पर अजीत अगरकर ने कहा, "शुभमन गिल और संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ हमारे लिए दो बहुत अच्छे सलामी विकल्प हैं।" क्या आपको भी लगता है कि संजू को अब टीम में होते हुए भी एशिया कप में बेंच पर बैठना होगा?
19/08/2025
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर श्रेयस अय्यर को एशिया कप में नहीं चुने जाने पर सन्न हो गए। अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि श्रेयस अय्यर 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं। वह सिलेक्ट होना डिजर्व करते थे।" क्या आप अभिषेक नायक से सहमत हैं?
19/08/2025
मोहम्मद सिराज को एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है। क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।
एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप में लीग स्टेज के बाद सुपर-4 राउंड होगा। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। क्या भारत की यह टीम चैंपियन बन सकती है?
19/08/2025
𝐍𝐨.𝟏 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐞𝐫 🫱🏻🫲🏽 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐯𝐢𝐜𝐞-𝐜𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧
How will India slot Sanju Samson into their Asia Cup XI? 🤔
19/08/2025
एशिया कप में तीन नंबर पर उतरने वाले बल्लेबाज़ की असली परीक्षा तभी होती है जब टीम या तो तेज़ शुरुआत के बाद लय बनाए रखना चाहती है या शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही होती है। उसे नई गेंद की चुनौती झेलते हुए धैर्य से पारी संवारनी होती है और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन गति को नियंत्रित रखना पड़ता है। मिडिल ओवर्स में स्पिनरों के ख़िलाफ़ आत्मविश्वास के साथ गैप ढूँढना और समय आने पर गियर बदलना उसकी सबसे अहम जिम्मेदारी है। एक सफल तीन नंबर बल्लेबाज़ वही है, जो हालात के मुताबिक अपने खेल को ढाल सके—कभी एंकर बनकर, तो कभी स्ट्राइक रेट बढ़ाकर—और अंत तक टीम की नींव मजबूत रखे।
19/08/2025
KKR इफेक्ट? रिंकू सिंह खुद को भाग्यशाली मानेंगे कि उन्हें इस एशिया कप टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। अब वह दो साल पहले वाले रिंकू नहीं रहे, उनकी फॉर्म में भारी गिरावट आई है। श्रेयस अय्यर अपने IPL फॉर्म को देखते हुए बेहतर विकल्प हो सकते थे। शायद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ने की कीमत चुकानी पड़ रही है?
19/08/2025
No Dubai ticket for Sarpanch Saab! 😔✈️
Selectors snub Shreyas Iyer for the Asia Cup despite his strong performances. 🎟️❌
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Ganganagar
Meerut City
250001