Renshi Rajkumar Menaria Page

Renshi Rajkumar Menaria Page

Share

Born to fight. Built on legacy. Powered by purpose. Crafted by warriors. This is SRA MMA.

Photos from जन्मभूमि भीनमाल री तेज खबर's post 31/12/2025

Revolution towards the Real Martial Arts contribution to the warrior's life 🙌
With love and Blessings 🙌 💕

28/04/2025

We're Upgrading, If anyone wants to Buy these Machines, Please DM or Call +91 90572 92508 💐
https://www.facebook.com/share/1BkkbRCF28/

www.facebook.com

14/12/2024

*_राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूड़ो खिलाडियों को भारत सरकार एवं कूड़ो महासंघ का शानदार तोहफ़ा।*_
जून 2024 में कूड़ो के 5 खिलाडियों को भारत सरकार के आयकर अधिकारीगणों के रुप नियुक्तियों के बाद कूड़ो खेल के जरिए पुनः दिसम्बर 2024 में कूड़ो संघ भारत के 12 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों (जिनमें राजस्थान के 3 कूड़ो खिलाड़ी सम्मिलित हैं ) को खेल कोटे से नियुक्ति मिलना वास्तव में राज्य के खेल विकास एवं संभावनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कूड़ो, जो 21वीं सदी का तेजी से उभरता हुआ मार्शल आर्ट और फाइटिंग स्पोर्ट है, अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सूर्य सदृश्य पहचान बना रहा है।
"भारत सरकार के आरक्षित खेल कोटे से GST विभाग में सीधी भर्ती के लिए चयनित राजस्थान के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं...
1. अनिल कुमार (अलवर)
2. बाबूलाल चौधरी (जयपुर)
3. सचिन प्रजापति (जोधपुर)

इस उपलब्धि का श्रेय भारत के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राजस्थान कूड़ो के हेड कोच , कूड़ो इंडिया रैफरी काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक आदरणीय शिहान राजकुमार मेनारिया एवं कूड़ो इंडिया के संस्थापक , भारतीय कूड़ो खेल के मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रेरणास्रोत हांशी मेहुल वोरा सहित पूरी कूड़ो इंडिया टीम को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से कूड़ो खेल ने "फर्श से अर्श" तक का सफर तय किया है जिन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन से इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी कोचिंग और प्रेरणा ने न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें अपने करियर में एक स्थायी दिशा भी प्रदान की है।
हांशी मेहुल वोरा जी
, शिहान् राजकुमार मेनारिया एवं शिहान विस्पी खराडी जैसे नामी गिरामी श्रेष्ठ गुरुओं की दूरदृष्टि एवं बॉलिवुड के दिग्गज एवं चमकते सितारे कूड़ो भारत महासंघ के संस्थापक सभापति शिहान अक्षय कुमार के सतत् आशीर्वाद का यह वट-वृक्ष न केवल खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी देता है कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित दिशा देने और रोजगार के नए व सम्मानित अवसरों का सशक्त साधन भी हो सकता है।
उनकी दूरदर्शिता, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने न केवल कूड़ो को एक नई पहचान दी है, बल्कि इसे हजारों युवाओं के लिए संभावनाओं का स्रोत भी बना दिया है । उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल में भारत सरकार के तात्कालिक खेल मंत्री कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड की खेल एवं खिलाडियों के प्रति दृढ इच्छा-शक्ति ने कूड़ो को युवा व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त खेल के रूप में स्थापित किया ।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड के वर्तमान में राजस्थान सरकार में मंत्री, खेल एवं युवा मामले पर पदभार ग्रहण के बाद आप श्री एवं मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार वरिष्ठ मंत्री श्रीमान् जोगेश्वर गर्ग का सार्थक एवं निरंतर उत्साहवर्धक प्रोत्साहन कूड़ो खिलाड़ियों का संबल हुआ है ।

*राजस्थान में कूड़ो का विकास एवं शिहान राजकुमार मेनारिया का योगदान:*
45 वर्षों के अथक एवं सक्रिय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के अनुभवों की ऊर्जा
कूड़ो मार्शल आर्ट को समर्पित कर शिहान् राजकुमार मेनारिया ने राज्य में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए गए हैं।
इस खेल में खिलाड़ियों की सफलता ने इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनाया है।
उनकी कोचिंग रणनीति , श्रेष्ठ मानवीय जीवन मुल्यों से ओतप्रोत शिक्षण-प्रशिक्षण एवं आध्यात्मिक अन्तर्दृष्टि ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की है।
उनके अनुभव और खेल के प्रति लगन ने कूड़ो को राजस्थान में एक मजबूत खेल के रूप में स्थापित किया है।
ये सतत् प्रयास एवं इनके सुखद् परिणाम यह दर्शाते हें कि यदि सही दिशा, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले, तो किसी भी खेल में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। यह सफलता न केवल इन खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे राज्य के खेल समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
कूड़ो प्रणेताओं, प्रेरणास्त्रोतों एवं गुरुओं को कोटि-कोटि साधुवाद एवं कूड़ो खिलाडियों एवं उनके अभिभावकों को ढेरों बधाईयाँ एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें 💐💐💐🤞💝।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Udaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


@SRA. MMA, MMA STREET, ROOPSAGAR Road, Shoubhagpura, UDAIPUR
Udaipur
313001