Saarth Development Solutions
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saarth Development Solutions, Social service, 102, Classic Tower, Bhuwana, Udaipur.
To help customers achieve their business objectives by providing them innovative, best-in-class consultancy, development solutions and services and to make it a joyful experience for all stakeholders to work with us.
11/10/2023
सार्थ डवलपमेंट व प्रवाह संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संचालित यूथ के बोल कार्यक्रम का दो दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण हुनरघर केंद्र खड बामणिया ग्राम पंचायत रेलमगरा ब्लॉक में सम्पन्न हुआ |
समाज में परिवार नियोजन से जुड़े साधनों पर परम्परागत सोच के चलते इन पर चुप्पी रहती है और और इन पर बात करने से ही कतराता है | इसके उलट किशोरों और युवाओं में इनसे जुडी जानकारियों को जानने की जिज्ञासा रहती है | जिसके चलते युवा व किशोरों नीम हकीमों के संपर्क में आकर आस पास से गलत व भ्रामक जानकरियों को सही मान बैठते है | यूथ के बोल कार्यक्रम युवाओं को सही जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सञ्चालन किया जा रहा है | सन्दर्भ व्यक्ति मरुधर सिंह देवड़ा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को हमारी सेहत, माहवारी व इससे जुड़े हुए उत्पाद, साइबर सेफ्टी, जेंडर जैसे विषयों को पीपीटी, चार्ट व समूहों में बांटकर खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया | कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण सत्र परिवार नियोजन के साधन पर खडबामणिया ग्राम से स्वास्थ्य विभाग से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भूपेन्द्र सिंह चौधरी का रहा उनके द्वारा महिला व पुरुषो से जुड़े स्थायी व अस्थाई साधनों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए युवाओं सवालों का सही जवाब दिए गए | राजसमन्द व उदयपुर जिले के ग्रामीण अंचल से जुड़े 29 युवाओं ने हिस्सा लिया |
PRAVAH Jatan Sansthan
17/08/2023
14/08/2023
जतन संस्थान के सानिध्य में सार्थ डवलपमेंट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और प्रवाह दिल्ली द्वारा संचालित ‘यूथ के बोल’ कार्यक्रम के तहत युवाओं की बात पंचायत के साथ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम पंचायत मुख्यालय सकरावास में आयोजित किया गया। जतन संस्थान के उपनिदेशक गोवर्धन सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा जब तक अपने मुद्दों के प्रति जागृत नहीं होंगे देश का विकास संभव नहीं है | खुला मंच में युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगो व सवालों को मंच के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में "यूथ के बोल" के तहत सोशल एक्शन प्रोजेक्ट सहित अभी तक की रूपरेखा को साझा किया कार्यक्रम में सोशल एक्शन प्रोजेक्ट सहित अभी तक की रूपरेखा को साझा किया | युवा सहजकर्ता लाविशा, टीना और वरदी ने अपने समुदाय में बैठक के दौरान जो चुनौतियों आई थी उन्हें ज्ञापन के रूप में प्रस्तुत कर जनप्रतिनिधियों को दिया गया।
14/08/2023
जतन संस्थान के सानिध्य में सार्थ डवलपमेंट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और प्रवाह दिल्ली द्वारा संचालित ‘यूथ के बोल’ कार्यक्रम के तहत युवाओं के साथ जिला स्तरीय शेयरिंग कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित स्वागत रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुआ। जहाँ युवाओ ने अपने सोशल एक्शन प्रोजेक्ट पूर्ण किये थे उनको लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किये।
युवा समूह सदस्य सुगना ने बताया “अपने शरीर से जुड़े मुद्दों पर इससे पहले कभी बातचीत नहीं की, लेकिन इस कार्यक्रम से जुड़ने के बाद मैंने इन्हीं मुद्दों पर
ना केवल अपनी समझ बढाई बल्कि सोशल प्रोजेक्ट बनाकर अपनी सहेलियों को और घर में भी इन विषयों पर बात की। इस बैठक में मेरे पापा भी आए थे। मुझे गाँव में बात करते देख वो बहुत खुश हैं “
खुला मंच में युवाओं से रूबरू होते हुए दसरा संस्थान, मुंबई से आए स्नेहा मुरलीधरन व याशी जैन ने संस्थान का परिचय देते हुए बताया कि यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर युवाओं को सही जानकारी नहीं मिलती है जिसके चलते युवा अपनी बात नहीं रख पाते है। युवाओं को शरीर की समझ ,हमारे निर्णय खुद करें, झिझक तोड़ने, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को सही जानकारी के साथ कैसे आगे बढ़ाये, मंच पर बात रखना, पर बात करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम अतिथियों के करकमलो द्वारा युवाओं को सर्टिफिकेट वितरण करते हुए हौसलाअफजाई की गई....
20/04/2022
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
102, Classic Tower, Bhuwana
Udaipur
313001