Disha Foundation

Disha Foundation

Share

Disha Foundation is active in encouraging youth, inculcating national & cultural values into them & b

व्यक्ति निर्माण से देश निर्माण यही सोच के साथ दिशा फाउंडेशन काम कर रही थी, कर रही है और आगे भी करेगी.
दिशा फाउंडेशन का मनना है के अगर भारत देश को आगे बढ़ाना है, विश्व गुरु बनाना है तो हर एक व्यक्ति का पूर्ण रूप से विकास होना ज़रूरी है.
दिशा फाउंडेशन एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति काम करते करते, अपने चारित्र्य का निर्माण करते हुए, कर्मयोगी बनकर समाज को नयी दिशा दे सके, यही दिशा फाउंडेशन का एक मात्र

05/06/2026

🌍 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗘𝗻𝘃𝗶𝗿𝗼𝗻𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗗𝗮𝘆 🌱

"𝘛𝘩𝘦 𝘌𝘢𝘳𝘵𝘩 𝘪𝘴 𝘯𝘰𝘵 𝘢𝘯 𝘪𝘯𝘩𝘦𝘳𝘪𝘵𝘢𝘯𝘤𝘦 𝘧𝘳𝘰𝘮 𝘰𝘶𝘳 𝘢𝘯𝘤𝘦𝘴𝘵𝘰𝘳𝘴; 𝘪𝘵 𝘪𝘴 𝘢 𝘵𝘳𝘶𝘴𝘵 𝘸𝘦 𝘩𝘰𝘭𝘥 𝘧𝘰𝘳 𝘧𝘶𝘵𝘶𝘳𝘦 𝘨𝘦𝘯𝘦𝘳𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘴."

On this 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗘𝗻𝘃𝗶𝗿𝗼𝗻𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗗𝗮𝘆, 𝘋𝘪𝘴𝘩𝘢 𝘍𝘰𝘶𝘯𝘥𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 reaffirms its commitment to building a cleaner, greener, and more sustainable future. Every tree planted, every resource conserved, and every conscious choice made today becomes a step toward a healthier tomorrow.

As responsible citizens, let us move beyond awareness and embrace action- reducing waste, conserving water, protecting biodiversity, and adopting sustainable lifestyles. The future of our planet depends on the decisions we make today.

Together, let us inspire a generation that not only dreams of a better world but actively works to create one.

🌿 Plant a tree. ♻️ Reduce, Reuse, Recycle. 💧 Save Natural Resources. 🌎 Protect Our Planet.

Because a cleaner Earth truly begins with us.

Happy World Environment Day! 💚

26/05/2026

𝗪𝗲’𝗿𝗲 𝗛𝗶𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗮𝘁 𝗗𝗶𝘀𝗵𝗮 𝗙𝗼𝘂𝗻𝗱𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻!

Join us in our mission of empowering youth, strengthening society, and creating meaningful impact across Bharat 🇮🇳

✨ 𝗣𝗼𝘀𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻 𝗢𝗽𝗲𝗻: Office Administrator
📍 𝗟𝗼𝗰𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻: Surat
🏢 𝗢𝗿𝗴𝗮𝗻𝗶𝘇𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻: Disha Foundation, Surat 

We are looking for a dedicated, organized, and proactive individual who can become the backbone of our daily operations and support our growing initiatives. If you are passionate about social impact, teamwork, and professional excellence, this opportunity is for you!

🔹 𝗞𝗲𝘆 𝗥𝗲𝘀𝗽𝗼𝗻𝘀𝗶𝗯𝗶𝗹𝗶𝘁𝗶𝗲𝘀:
• Office Operations & Record Management
• Team Coordination & Staff Support
• Financial Tracking & Compliance
• Program Support & Reporting
• Stakeholder Communication

🔹 𝗣𝗿𝗲𝗳𝗲𝗿𝗿𝗲𝗱 𝗦𝗸𝗶𝗹𝗹𝘀 & 𝗤𝘂𝗮𝗹𝗶𝗳𝗶𝗰𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀:
✔ Graduate / Post Graduate
✔ Good communication in Gujarati, Hindi & English
✔ Knowledge of MS Office, Google Workspace & Basic Tally
✔ NGO experience will be an added advantage
✔ 1–2 years of experience preferred

💡 At 𝗗𝗶𝘀𝗵𝗮 𝗙𝗼𝘂𝗻𝗱𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 , you won’t just work on tasks - you’ll contribute towards building a stronger and more empowered youth community for the nation.

📩 𝗦𝗲𝗻𝗱 𝘆𝗼𝘂𝗿 𝗿𝗲𝘀𝘂𝗺𝗲 𝘁𝗼:
[email protected]

⏳ 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗗𝗮𝘁𝗲 𝘁𝗼 𝗔𝗽𝗽𝗹𝘆: 7𝘁𝗵 𝗝𝘂𝗻𝗲 2026

Be a part of the change.
Be a part of the mission.
Be a part of Disha Foundation 

19/05/2026

आज दिशा फाउंडेशन परिवार को सूरत के नव नियुक्त कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट माननीय श्री तेजस दिलीपभाई परमार जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। 🌸

इस दौरान युवाओं, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं समाज सेवा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
तेजस परमार सर के प्रेरणादायी विचार, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण ने हम सभी को प्रेरित किया।

दिशा फाउंडेशन परिवार की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सूरत विकास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। 🇮🇳✨

Photos from Disha Foundation's post 13/05/2026

✨ विचारों से परिवर्तन की ओर एक सार्थक कदम… ✨

पिछले सोमवार दिशा फाउंडेशन परिवार की श्री अरविंदो गट चर्चा का आयोजन हमारे दिशा परिवार की सदस्य रिद्धि वाघ के निवास स्थान पर स्नेहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसके पश्चात सभी साथियों ने साथ मिलकर रात्रि भोजन का आनंद भी लिया। 🌼

इस चर्चा में “शिक्षा” विषय पर गहन चिंतन हुआ - वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, उसकी चुनौतियाँ, सुधार की संभावनाएँ, AI के नैतिक उपयोग, ITI संस्थानों के अध्ययन, तथा युवाओं के लिए विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर सभी साथियों ने अपने विचार साझा किए।

दिशा परिवार का उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन का आधार तैयार करना है।
हम मानते हैं कि जब युवा सही दिशा, सही चिंतन और पारिवारिक वातावरण के साथ आगे बढ़ते हैं, तब राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है। 🇮🇳✨

मधुर दिशा गीत, सार्थक संवाद, आत्मीय वातावरण और परिवार जैसा अपनापन - यही दिशा परिवार की पहचान है। ❤️

“चर्चा से चिंतन, चिंतन से संकल्प और संकल्प से परिवर्तन।”

Photos from Disha Foundation's post 07/05/2026

“दिशा” केवल एक संस्था नहीं…
यह एक ऐसा परिवार है, जहाँ आत्मीयता, संस्कार, नेतृत्व और आत्मविकास साथ-साथ बढ़ते हैं। 🌿✨

वीर सावरकर गट की द्वितीय बैठक का आयोजन दिशा परिवार के सदस्य निर्मित गोती के निवास स्थान पर स्नेहपूर्ण वातावरण एवं रात्रि भोजन के साथ सम्पन्न हुआ।

इस विशेष बैठक में हमारे संस्थापक एवं मार्गदर्शक आदरणीय श्री दिनेश पटेल जी की प्रेरणादायी उपस्थिति ने सभी कार्यकर्ताओं को नए विचार, नई ऊर्जा और आत्मचिंतन की दिशा प्रदान की। 🙏🏻

बैठक में भारतीय संस्कृति, आत्मविकास, संकल्प, सत्संग, नेतृत्व, आत्मीयता, समाजसेवा एवं जीवन मूल्यों जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

“सब मेरे हैं और मैं सबका हूँ”
इसी भावना के साथ दिशा परिवार निरंतर समाज, संस्कार और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ❤️

अच्छी संगति, सत्संग और निरंतर आत्मचिंतन ही व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाते हैं।
दिशा हमें केवल कार्य करना नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा, परिश्रम और आत्मीयता के साथ जीवन जीना सिखाती है। 🌸

07/05/2026

“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा हो…”
ऐसे भारत का स्वप्न देखने वाले महान कवि, साहित्यकार, चिंतक और राष्ट्रगान के रचयिता को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🌼

गुरुदेव ने अपने शब्दों से केवल साहित्य नहीं रचा, बल्कि समाज को संवेदनशीलता, मानवता और राष्ट्रप्रेम का मार्ग भी दिखाया।
उनकी रचनाएँ आज भी युवाओं को सोचने, सीखने और अपने भीतर की चेतना को जगाने की प्रेरणा देती हैं। ✨

दिशा फाउंडेशन की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏

Photos from Disha Foundation's post 04/05/2026

बीते रविवार, दिशा फाउंडेशन परिवार की सदस्य किंजल के घर पर आयोजित आर्यभट्ट गट एवं सरदार पटेल गट की संयुक्त बैठक एक यादगार और प्रेरणादायक स्नेह मिलन रही।

दिशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं हमारे प्रेरणास्रोत श्री दिनेश जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस बैठक को विशेष ऊँचाई दी। उनके अनुभवों और व्यवहारिक उदाहरणों ने सभी साथियों को गहराई से सोचने और खुद को बेहतर बनाने की दिशा दी।

✨ बैठक की मुख्य झलकियाँ:
स्वास्थ्य, नींद और कार्य के संतुलन का महत्व
नेतृत्व में विनम्रता और जिम्मेदारी
व्यवहार, वाणी और संबंधों की ताकत
और सबसे अहम - ‘स्व’ से ‘समाज’ तक की सोच

यह केवल एक बैठक नहीं थी, बल्कि दिशा फाउंडेशन के मूल्यों - आत्मविकास, नेतृत्व और समाजसेवा को जीने का एक सशक्त प्रयास था।

ऐसी ही एकजुटता और मार्गदर्शन के साथ हम सभी दिशा फाउंडेशन के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ते रहें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते रहें। 🌱✨

01/05/2026

🪷 Compassion is true strength, and peace is the true path 🪷

The teachings of Lord Buddha remind us that the real meaning of life is not found in external success, but in inner peace and balance.
On this sacred occasion of Buddha Purnima, let us awaken compassion, patience, and positivity within ourselves.

✨ Where thoughts are pure, life becomes beautiful.

Disha Foundation wishes you all a peaceful and meaningful Buddha Purnima —
Let’s come together to build a mindful, calm, and empowered society. 🌿

01/05/2026

🌾 कोकणची शांतता, सह्याद्रीचा अभिमान,
मराठवाडा–विदर्भासह… एकच ओळख — महाराष्ट्र महान! 🇮🇳✨

1 मई - महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि शौर्य, संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित यह भूमि हमें साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाती है।
आइए, हम सभी मिलकर युवा शक्ति के साथ एक मजबूत, जागरूक और प्रगतिशील महाराष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें। ✨
Disha Foundation की ओर से आप सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएँ! ❤️

01/05/2026

✨ गौरव की पहचान, संस्कृति की शान — हमारा गुजरात ✨

रण की रेत से लेकर समृद्धि के सागर तक,
परंपरा, पराक्रम और प्रगति का अद्भुत संगम है गुजरात।

यह केवल एक राज्य नहीं,
बल्कि संस्कृति, साहस और स्वाभिमान की जीवंत पहचान है।

💫 गिर का गर्जन, कच्छ की कला,
सोमनाथ की आस्था, और लोगों की मेहनत —
यही है गुजरात की असली ताकत।

Disha Foundation की ओर से आप सभी को
गुजरात दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

आइए, हम सब मिलकर अपनी विरासत को संजोएं,
और एक सशक्त, जागरूक और संस्कारित युवा भारत का निर्माण करें।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Surat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Surat