ABVP Supaul
ABVP Supaul Official Page
JOIN ABVP
27/03/2026
अभाविप सुपौल एवं बीरपुर जिला का समीक्षा योजना बैठक, विभाग समीक्षा योजना बैठक स्थानीय भगत वाटिका सिमराही में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से उत्तर बिहार प्रांत संग़ठन मंत्री Rakesh Kashi जी उपस्थित रहे।
Bhawesh Kumar Jha
नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत का शुभारम्भ...
आप सभी को चैती छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान "नहाए खाए" की हार्दिक शुभकामनाएं।
| |
09/03/2026
विश्व विजेता भारत!🏆
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳
आईसीसी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल कर विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
भारत माता की जय ।।
08/03/2026
आज अभाविप, सुपौल इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन एवं छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री श्री Shivjee Kumar उपस्थित रहे।
|
14/02/2026
अभाविप,सुपौल जिले के सुपौल इकाई द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
10/02/2026
प्रेस-विज्ञप्ति :-
सेमिनार के वक्ता एवं अन्य विषयों पर बीएनएमयू कुलपति का बयान अनुचित : अभाविप सुपौल
कुलपति महोदय ने प्रेस के सामने कहा कि निर्धारण एवं पारदर्शी प्रक्रिया से होता है सेमिनार का आयोजन तो क्या उनकी पारदर्शी प्रक्रिया यही है कि बिना उनकी अनुमति के एक बांग्लादेशी जिहादी मानसिकता के वक्ता को मुख्य वक्ता के रूप में बुला लिया गया जबकि स्वयं कुलपति महोदय कहते है कि बिना मेरे अनुमती के वक्ता तय किया गया है तो क्या मान लिया जाय कि बिना कुलपति महोदय के अनुमति के ही वक्ता तय करने की निर्धारित प्रक्रिया है मंडल विश्विद्यालय में। यदि यह प्रक्रिया है तो विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर विरोध करती है और कुलपति महोदय को माफी मांगने का संदेश देती है कि आप ने ऐसी प्रक्रिया बनाई है जिसमें वक्ता तय करने से पहले आपको ही नहीं पुछा जाता है।
माननीय कुलपति बताए की PM-USHA योजन के तहत आयोजित होने वाले सभी सेमिनार को स्थगित करने का कुलपति महोदय का निर्णय तानाशाही रवैया है कि नहीं?
विद्यार्थी परिषद को जिहादी मानसिकता के वक्ता पर एतराज है तो सभी सेमिनार को स्थगित कर कुलपति छात्र विरोधी रवैया अपना रहे हैं जिसे अभाविप कतई स्वीकार नहीं करेगी। माननीय कुलपति महोदय को शीघ्र सभी सेमिनार का दिन तय करना पड़ेगा।
जब मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक के द्वारा भारत विरोधी मानसिकता के वक्ता को बुलाया गया तो कुलपति महोदय के द्वारा वैसे शिक्षक पर कार्यवाई क्यों नहीं किया गया है और वैसे व्यक्ति किसी बड़े आयोजन के कर्ता धर्ता कैसे हो गए हैं इससे कुलपति महोदय की भी संलिप्तता साफ साफ नज़र आ रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा सिर्फ पीएम उषा कार्यक्रम के सचिव को ही क्यों हटाया गया पूरी कमेटी को क्यों नहीं भंग किया गया इससे साफ जाहिर होता है की माननीय कुलपति के विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा हुए गलती को पर्दा डाल रहे हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मानना है की पूरी कमेटी को भंग करके नई कमेटी के तहत अभिलंब सेमिनार करवाया जाए एवं बांग्लादेशी व फिलिस्तीन जैसे देश से वक्ता को बुलाने वाले उन सभी पदाधिकारी के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई हो।
04/02/2026
15/01/2026
#क्रिकेट_महाकुंभ_2026
15/01/2026
#क्रिकेट_महाकुंभ_2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुपौल के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर #क्रिकेट_महाकुंभ_2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मे राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
ABVP. Supaul
Supaul
852131