Aakash Raturi

Aakash Raturi

Share

politician

11/08/2025

तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित,
चाहता हूं मातृभूमि तुझे कुछ और भी दूं🙏
उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवक राहत कार्यों मे जुटे हैँ
70 वर्ष की आयु में भी विभाग संघचालक गुलाब सिंह नेगी जी नौजवानों की भांति सेवा कार्य मे जुटे हैँ यह स्वयंसेवकों को उर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला उदाहरण है🙏

11/08/2025

भारतीय जनता पार्टी से ज्येष्ठ प्रमुख पद में कीर्तिनगर ब्लॉक से नामांकन करने पर चाचा श्री Jagat Narayan Raturi जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं💐

Photos from Aakash Raturi's post 05/08/2025

“जब पहाड़ चीख पड़ा...”
आज 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी ज़िले के हर्षिल घाटी स्थित धराली गांव में जो त्रासदी घटी, वह केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि एक चेतावनी थी—हम सभी के लिए।

दोपहर करीब 1:30 बजे बादल फटने की घटना हुई। तीन छोटे-छोटे नालों में पानी का इतना उग्र रूप देखा गया कि खीरगंगा नदी पलभर में रौद्र रूप में आ गई। देखते ही देखते पानी, मलबा और पत्थर बहते हुए गांव में घुस आए।

📉 नुकसान का आकलन
20 से अधिक घर और होटल पूरी तरह तबाह हो गए।

4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

दर्जनों लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों की चीख-पुकार, मलबे में दबी ज़िंदगियों की सिसकियाँ, और बहते हुए घरों की तस्वीरें आज हर दिल को झकझोर रही हैं।

उत्तराखंड का यह क्षेत्र हमेशा से संवेदनशील रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह अंधाधुंध निर्माण, अवैज्ञानिक पर्यटन विकास और ग्लेशियर परिवर्तन हो रहा है, वह ऐसी त्रासदियों को न्योता दे रहा है।

हमें इस बात को समझना होगा कि हिमालय सिर्फ पर्वत नहीं, हमारी प्रकृति की रीढ़ है। और जब हम उसकी सीमाओं से खिलवाड़ करते हैं, तब वह ऐसे भयावह रूप में सामने आता है।

मैं, उत्तराखंड का एक जागरूक नागरिक होने के नाते इस घटना से अत्यंत व्यथित हूं।
यह समय है कि हम केवल मुआवज़ा और राहत तक सीमित न रहें—बल्कि हमें एक स्थायी, पर्यावरण-संवेदनशील विकास मॉडल पर गंभीरता से सोचना होगा।

आपदा प्रबंधन को और मज़बूत किया जाए।

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण और पर्यटन पर नियंत्रण हो।

स्थानीय लोगों को जागरूक और प्रशिक्षित किया जाए।

🙏 श्रद्धांजलि उन लोगों को जिन्होंने अपनों को खोया।
🤝 सलाम उन सभी जवानों और आम नागरिकों को जो मदद में जुटे हैं।
🧭 संकल्प हम सबका — उत्तराखंड को सुरक्षित और संवेदनशील बनाना।
#

Photos from Aakash Raturi's post 31/07/2025

मेरे प्रिया चाचा जगत नारायण रतूड़ी ,चाचा श्री सोनू बहुगुणा जी बड़े भाई कीर्ति नेगी जी की धर्मपत्नी भावना नेगी जी एवं यशपाल चौहान जी को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🙏

18/07/2025

जिंदगी एक खोबसूरत सफ़र है हम सभी को इसे खुल कर जीना चाहिए 🙏

Photos from Aakash Raturi's post 10/07/2025

🌟🌟 गौरव का क्षण – बधाई हो! 🌟

गिरीश पांडे को
ग्राम प्रधान पद पर निर्विरोध चुने जाने पर
दिल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन! 🙏

Photos from Aakash Raturi's post 24/05/2025

गढ़वाल विश्वविद्यालय में चौरास परिसर के महिला छात्रावास में रह रही बहनो की लंबे समय से हेल्थ केयर सेंटर बनवाने की मांग थी जिसमें आज चौरस परिसर में कुलपति महोदय के माध्यम से Health care center के के लिए जगह को चिन्हित किया गया और तुरन्त प्रभाव से इस स्वास्थ्य देखभाल केंद्र को चौरस मे सुचारु रुप से चालू किया जाएगा

धन्यावाद
आकाश रतूड़ी
आर्यन छात्र संगठन
एचएनबीजीयू गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल

Photos from Aakash Raturi's post 23/05/2025

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के कुलपति महोदय को छात्र छात्राओं की विभिन्न परेशानियों के निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा जो मांगे की निम्न है
1. विश्वविद्यालय में इकट्ठा दानराशि से तत्काल प्रभाव से एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई जाए
2.गढ़वाल केंद्र विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्राओं का इंश्योरेंस करवाया जाए।
3. प्रत्येक छात्रा छात्रावास में सेनेटरी नेपकिन वाइंडिंग मशीन और डिस्पोज मशीन लगाया जाए
4. चौरास कैंपस में डॉक्टर की नियुक्ति करवाई जाए और तुरंत एक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र बनाया जाए
5. चौरास कैंपस में रॉक क्लाइंबिंग वॉल को ठीक करवाया जाए।
6. अर्जेंट डिग्री के लिए एक नया प्रावधान बनाया जाए।
7. बिड़ला परिसर में जिम में नया सामान उपलब्ध करवाया जाए और जिम ट्रेनर को नियुक्त करवाया जाए।

धन्यावाद
आकाश रतूड़ी
आर्यन छात्र संगठन
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल

Photos from Aakash Raturi's post 28/04/2025

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 25-4-2025 से 27-04-2025 तक अनंता फेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केदारनाथ विधायक माननीय आशा नौटियाल जी रहना हुआ । फेस्ट में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एंव संस्कृतिक प्रतियोगिता करायी गयी. सभी विजेता टीमों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, और जो टीम किसी कारण रह गयी उनको भी शुभकामनाएं आपने प्रतिभाग किया बड़ी बात है. अनंता परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

Photos from Aakash Raturi's post 24/04/2025

आज वार्षिक समारोह वर्ष 2024-25 के सफलतापूर्वक समापन होने पर सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें,
साथ ही साथ गढ़वाल विश्वविद्यालय के उपस्थित छात्र संघ अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये भगवान बद्री विशाल की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे,
एवं वार्षिक समारोह वर्ष 2024-25 मे वाणिज्य विभाग को प्रथम पुरस्कार हासिल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये, विश्व विद्यालय में वाणिज्य विभाग से एक अलग ही अपना पन है,क्योंकि मेरी बी.कॉम प्रारंभिक ग्रेजुएशन की शिक्षा इसी विभाग से हुई थी|

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Srinagar Garhwal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


H. N. B. G. CENTRAL UNIVERSITY
Srinagar Garhwal
246174