News RJ13
News RJ13 आपका अपना चैनल
📣 राजस्थान की हर बड़ी खबर... सबसे पहले, सबसे सटीक!
🔴 ब्रेकिंग न्यूज? लाइव रिपोर्ट? राजनीति से लेकर मनोरंजन तक?
यहाँ सबसे पहले!
📩 आपकी भी कोई खबर है?
👉 हमें मैसेज करें या फॉलो करके DM करें – आपकी खबर बन सकती है अगली हेडलाइन!
01/06/2026
नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बने जनरल एनएस राजा
विवरण: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारतीय सशस्त्र बलों के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। देश की तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के बीच बेहतर तालमेल और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम है।
अनूपगढ़ के बसंत मेघवाल ने जीता एशियन गोल्ड! 12AB का बेटा बना एशियन चैंपियन!
SportsNews
मेरे मासूम आरव का क्या कसूर था?" शादी से इनकार का बदला डेढ़ साल के बच्चे से लिया, मां ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
31/05/2026
भारत संग सीमा विवाद पर ब्रिटेन की सरकार को घसीट लाए नेपाली PM बालेन शाह, बोले- हम भारत के साथ...
शादी से इनकार का खौफनाक बदला: युवक ने डेढ़ साल के मासूम आरव की कर दी हत्या
31/05/2026
ईंधन कीमतें: सरकार ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने ईंधन पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी (निर्यात शुल्क) को घटाने का फैसला किया है, जिसकी नई दरें 1 जून से प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगी। सरकार के इस कदम के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या आने वाले दिनों में आम जनता को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और ईंधन सस्ता होगा। इस फैसले को घरेलू बाजार में आपूर्ति को संतुलित करने और कीमतों को नियंत्रित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिस पर अब हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।
31/05/2026
अनूपगढ़ के बसंत मेघवाल ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के छोटे से गांव 12AB के रहने वाले बसंत मेघवाल ने खेल जगत में इतिहास रच दिया है। बसंत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 की हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में 2.20 मीटर की शानदार छलांग लगाते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश, राजस्थान और विशेष रूप से अनूपगढ़ इलाके का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराने वाले बसंत मेघवाल अब युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गए हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची प्रतिभा किसी बड़े शहर या खास सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।
31/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण का भी बड़ा दुश्मन है तंबाकू
आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर यह जानना बेहद जरूरी है कि तंबाकू न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को भी बहुत भारी नुकसान पहुंचा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों के निर्माण तथा उनकी पैकेजिंग के लिए हर साल 20 से 30 लाख टन कागज का इस्तेमाल किया जाता है। इतने विशाल स्तर पर कागज बनाने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ परिपक्व पेड़ों को काट दिया जाता है। इसके अलावा तंबाकू की खेती और उसे सुखाने की प्रक्रिया में भी हर साल लाखों हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो जाता है। इसलिए तंबाकू का पूर्ण रूप से बहिष्कार करके हम न केवल अपना और अपनों का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि इस प्रकृति और पर्यावरण को भी कटने से बचा सकते हैं।
31/05/2026
Tiffany Trump Jaisalmer Visit: आज जैसलमेर पहुंचेंगी अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफ़नी ट्रंप।
31/05/2026
राजस्थान में 3 घंटे में 60-80 KMPH गति से तूफानी हवा-बारिश का अनुमान, IMD का डबल अलर्ट
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Ganganagar
Sri Ganganagar
335001