Solan up2 date
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Solan up2 date, Journalist, Saproon, Solan.
'हिमाचल' प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल' है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। 15 अप्रैल 1948 में इस क्षेत्र की 27,000 वर्ग कि.मी. में फैली लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इस
सोलन व कण्डाघाट BDC के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का चुनाव 11 जून को
होगा, इसके लिए संबधित SDM ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, हालांकि पहली बैठक में दो तिहाई बहुमत का होना जरूरी है ऐसे में 11 जून को दोंनो ही जगह चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का चुनाव आगामी तारीख को जाने के आसार है,
08/06/2026
आईटीआई सोलन में डेंसो कंपनी द्वारा सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
सोलन, 08 जून 2026: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन में आज डेंसो कंपनी, गुड़गांव द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में राजकीय आईटीआई सोलन के अलावा राजकीय आईटीआई कसौली एवं राजकीय आईटीआई धर्मपुर के प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया। कुल लगभग 240 प्रशिक्षुओं ने इस ड्राइव में हिस्सा लिया। भाग लेने वाले प्रशिक्षु मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, टर्नर एवं मशीनिस्ट ट्रेड से थे।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में सभी अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 240 में से 170 परीक्षार्थियों ने क्वालीफाई किया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए।
मुख्य विशेषता:
डेंसो कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि 3 वर्षीय बैचलर इन वोकेशनल (B.Voc) कोर्स करवाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इससे प्रशिक्षुओं को नौकरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने डेंसो कंपनी की टीम का आभार व्यक्त किया और सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सोलन के सालोगड़ा के समीप एक कार का एक्सीडेंट
क्या कहोगे आप ???
08/06/2026
Solan electricity shutdown note
सोलन,10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव के लिए 10 जून, 2026 को सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 10 जून, 2026 को 33 के.वी. सोलन कथेड़ फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से दिन में 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में सोलन के मॉल रोड, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आंनद कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवांता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, क्षेत्रीय अस्पताल, अस्पताल मार्ग, फोरेस्ट रोड़, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, मेला ग्राउंड, हरट, बेल, नेरी, गण की सेर, जबलाटी, मनसार, झोकड़ी, हॉट मिक्स के आस-पास का क्षेत्र, ग्राणी, सलोगड़ा के कुछ क्षेत्र, सेवला, बरड बस्ती, ब्रुरी, तरण तारण, पडग, विनसम होटल, दाउंसी, गलूथ, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कॉलोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय, लक्कड़, बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड़, उपायुक्त निवास क्षेत्र, मोहन कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, रेनॉल्ट शोरूम एवं आस-पास का क्षेत्र, चौक बाज़ार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आई.टी.आई., पुराना बस अड्डा, सेंट ल्यूक्स, अम्बुशा होटल, चेस्टर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुन्दर सिनेमा, जौणाजी मार्ग, राजकीय महाविद्यालय, ठोडो मैदान क्षेत्र, चिल्ला, बागड़, श्योथल, क्वागड़ी, मेरिडियन, सेरी, बलाणा, खनोग, मतियूल, खलीफा लॉज, जे.बी.टी. रोड़, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुन्डीधार, साईंटिस्ट कॉलोनी, नया बस अड्डा, पुलिस लाईन, सब्जी मण्डी, चम्बाघाट चौक, बसाल रोड, बसाल, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, घडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेरी, गारा, पोकन, बारा, धरोट, सलुमणा, ब्लेसिंग हेल्थ केयर, सूर्य किरण, बावरा, गरीब बस्ती, फोरेस्ट कॉलोनी, एन.आर.सी.एम., करोल विहार, डी.आई.सी. कॉलोनी, मेहर सिंह कॉलोनी, बेर की सेर, जराश, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोणार्क होटल तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 10 जून, 2026 को 11 के.वी. एम.ई.एस. फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक एम.ई.एस. क्षेत्र, अप्पर बाजार, मॉल रोड, पुराना बस अड्डा से आई.टी.आई. गेट, टेलीफोन एक्सचेंज, पाण्डे हाउस, माईक्रोवेब, जवाहर पार्क, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, बिंदल कॉलोनी, लोअर बाजार, पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह, बाण मोहल्ला, नेगी कॉलोनी व आनंद परिसर कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन 11 के.वी. सोलन नम्बर 1 फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक आई.टी.आई., पराशर कॉपलेक्स, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय, मॉल रोड पर पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी आवास तक, अमर होटल, सिटी प्लाजा, हिमानी होटल, पैरागॉन होटल, हिमालयन पाईप, सिंगला नर्सिंग होम, सेर क्लीन, क्लीन, सन्नी साईड, अमित अपार्टमेंट, डी.ए.वी. विद्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 10 जून, 2026 को ही 11 के.वी. सोलन नम्बर 2 फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक न्यू कथेड़, 132 के.वी. उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साईंटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, डाईट, खलीफा लॉज, पाजो, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़, चौंरीघाटी, सेरी, गलानग, खनोग, मतीयूल तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
राहुल वर्मा ने कहा कि इसी दिन 11 के.वी. सोलन नम्बर 3 फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक सेंटर प्राईम हॉल (हवेली), शांडिल निवासी, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एस.आई.एल.बी., जौणाजी रोड़, नडोह धाली, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड़, मोहन कॉलोनी, शूलिनी माता मंदिर, दुर्गा क्लब, नर्सिंग मंदिर, हॉस्पिटल मार्ग, चौक बाजार, गंज बाजार, बाण मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी, कोटलानाला, ऑफिसर कॉलोनी, साहनी कॉपलेक्स, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ रोड़, नगर निगम, डांग कॉपलेक्स, सर्कुलर रोड़, रेनॉल्ट शोरूम, जवाहर पार्क, हरि मंदिर, धोबीघाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 10 जून, 2026 को ही 11 के.वी. सराहन/हिमाचल कण्डक्टर फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों सूर्य विहार, खुन्डीधार, साईं मंदिर, क्वागड़ी, श्योथल, मेरिडियन, डमरोग, धरांजटी, बदखोर, चिल्ला, बागड़, आंजी, बलाणा, आयकर विभाग कार्यालय, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, शिव मंदिर के समीप न्यू कथेड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तथा समय में खराब मौसम तथा अन्य कारणों से बदलाव किया जा सकता है।0.
HRTC पेंशनर्स प्रदेश सरकार से नाराज , मांगे नहीं मानी तो जल्द सड़को पर उतरेंगे
08/06/2026
पूरी खबर कमेंट बॉक्स में
08/06/2026
Sad rip
08/06/2026
साई इंटरनेशनल स्कूल में निवेश समारोह (Investiture Ceremony) 2026 का आयोजन
साई इंटरनेशनल स्कूल में निवेश समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद को उनके पद एवं जिम्मेदारियाँ सौंपकर नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री रामिंदर बावा, मुख्य अतिथि अधिवक्ता विजय शर्मा (पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय) तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्र परिषद 2026-27
🏅 हेड बॉय: रक्षित चौहान
🏅 हेड गर्ल: रिम्पल राजटा
🪐 जुपिटर हाउस
कप्तान – जानवी चौहान
उप-कप्तान – वंशिका शर्मा
🌙 मून हाउस
कप्तान – वंश चिंट्टा
उप-कप्तान – मृदुल चौहान
🌍 अर्थ हाउस
कप्तान – गौरी
उप-कप्तान – गौरव शर्मा
🔴 मार्स हाउस
कप्तान – आरुषि
उप-कप्तान – आरव
समारोह के दौरान सभी छात्र नेताओं को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय के आदर्शों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
अध्यक्ष श्री रामिंदर बावा, मुख्य अतिथि अधिवक्ता विजय शर्मा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायक संबोधन से जिम्मेदार नेतृत्व, अनुशासन और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
"नेतृत्व सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है; सच्चा नेता वही है जो अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करे।"
#दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय #एयरपोर्ट की है #वीडियो,देखिए आज तेज़ आंधी तूफ़ान के चलते हुआ ये
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Saproon
Solan
173211