Vision vault
Coverage You Can Count On
Your news, your voice
राजनीति अपनी जगह दोस्ती अपनी जगह
सोलन की राजनीति मे आपसी भाईचारे की मिसाल आज देखने को मिली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 05 से भाजपा की प्रियंका पांजा के चुनाव जीतने की खुशी में प्रीति भौज रखा गया था उसमें प्रियंका पांजा के पति अमरदीप सिंह पांजा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहित शर्मा साथ-साथ आए हुए मेहमानों को भोजन परोसते देखे गए अमरदीप सिंह पांजा और रोहित शर्मा स्कूल टाइम से ही दोस्त है Vision vault
मनीषा मित्तल का बड़ा खुलासा, मौत से पहले भाई के साथ एसपी सोलन पर गंभीर आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल Vision vault
सोलन में आयोजित होगी बाबा श्याम की भजन संध्या... आप सभी सादर आमंत्रित... Vision vault
13/06/2026
हिमाचल कांग्रेस ने कर दिया खेला! भाजपा के जीते हुए पार्षदों ने बदला पाला, नगर परिषदों में पलट गया पूरा खेल
मंडी। हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता ने जीत तो दिला दी, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रमों ने पूरी तस्वीर बदलकर रख दी। भाजपा के जीत के जश्न के बीच कांग्रेस ने ऐसी चाल चली कि कई जगह सत्ता का समीकरण उसके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।
भाजपा के हाथ से फिसली जोगेंद्रनगर की बाजी
जोगेंद्रनगर नगर परिषद में सात वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थी। लेकिन चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुई राजनीतिक हलचल ने भाजपा की रणनीति पर पानी फेर दिया।
सूत्रों के अनुसार भाजपा समर्थित दो महिला पार्षद कांग्रेस के साथ आ गईं, जबकि कुछ निर्दलीय सदस्यों ने भी कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इन घटनाक्रमों के बाद नगर परिषद में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो गई और सत्ता की बाजी उसके पक्ष में झुकती नजर आने लगी।
कुल्लू में भी बदले समीकरण, कांग्रेस को मिला फायदा
कुल्लू नगर परिषद में भी लगभग ऐसा ही राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 11 सदस्यीय परिषद में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की संख्या लगभग बराबर रही, जबकि निर्दलीय सदस्य निर्णायक भूमिका में थे।
शुरुआत में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत मान रही थी, लेकिन बाद में कुछ निर्वाचित सदस्यों के रुख बदलने से पूरा समीकरण कांग्रेस के पक्ष में झुक गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा संभावित राजनीतिक बदलावों का सही आकलन करने में चूक गई, जिसका उसे नुकसान उठाना पड़ा।
अब सरकाघाट पर टिकी सबकी नजरें
नगर परिषदों में जारी इस राजनीतिक उठापटक के बीच अब सबकी नजरें सरकाघाट नगर परिषद पर टिक गई हैं। यहां भी भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्य बराबरी की स्थिति में हैं और अध्यक्ष पद का फैसला समर्थन जुटाने की रणनीति पर निर्भर करेगा।
दोनों दल पर्दे के पीछे सक्रिय हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सरकाघाट अगला राजनीतिक रणक्षेत्र बन सकता है।
भाजपा ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने बताया रणनीति की जीत
इन घटनाक्रमों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर दबाव की राजनीति और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस इसे अपनी मजबूत राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक क्षमता का परिणाम बता रही है।
नगर परिषदों में बदलते राजनीतिक समीकरणों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चुनाव जीतना ही सब कुछ नहीं होता, असली लड़ाई नतीजों के बाद सत्ता के गणित को साधने की होती है।
शिमला: नड्डा का कहना है कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए राज्य को पर्याप्त वित्तीय सहायता दी, लेकिन इसका समुचित उपयोग नहीं हुआ। Vision vault
13/06/2026
*सोलन से लापता हुई कुमारसैन की महिला का तीन दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग*, तलाश में जुटी पुलिस टीम
शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला साक्षी शर्मा, पत्नी मित्तल दत्ता, सोलन से लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला 8 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे लवीघाट, सोलन से लापता हुई। उस समय उन्होंने हल्के नीले रंग की कमीज़ तथा सिर पर लाल रंग का दुपट्टा पहन रखा था।
परिजनों के अनुसार महिला लवीघाट से सोलन बाईपास की ओर गई थी, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस महिला के हाथ मे लड्डू गोपाल और राधा रानी जी की प्रतिमा भी है, जिसे यह प्रतीत हो रहा है की कही वो मथुरा-वृंदावन या बरसाना की ओर तो न गयी हो। अगर किसी को यह महिला मथुरा-वृंदावन या बरसाना मे दिखे तो कृप्या कर के हमे और नजदीकी पुलिस थाने मे सम्पर्क करे। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया मोबाइल नंबर *70189 -42091* पर तुरंत संपर्क करें।
13/06/2026
CASE FIR NO. 131/2026 DT. 12.06.2026 U/S 303(2),3(5) BNS P.S. SADAR SOLAN
दिनांक 12.06.2026 को पुलिस थाना सदर, सोलन में सिरमौर निवासी शिकायतकर्ता श्री दीप राम, जो Aerial Telecom Solution Pvt. Ltd. में बतौर तकनीशियन कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज करवाई कि जियो टावर संख्या 1-HP-SOLN-6003, स्थित गांव धुराना, डाकघर दामकड़ी, तहसील एवं जिला सोलन, से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 08.06.2026 को Shimla Network Operation Center से उक्त टावर के बंद होने की सूचना प्राप्त होने पर वह मौके पर पहुंचा, जहां डी.जी. (Diesel Generator) के दरवाजे एवं ताले टूटे हुए पाए गए। निरीक्षण करने पर डी.जी. से Alternator, Self Starter Motor, DC Alternator तथा Shelter AC Unit चोरी होना पाया गया। चोरी की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- आंकी गई है । शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाना सदर, सोलन में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तत्परता एवं पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल सिंह पुत्र श्री लाल बहादुर निवासी गांव रेडोपैंद, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हाल निवासी बाईपास कथेड, सोलन), विनोद कुमार पुत्र श्री बस्ती राम निवासी गांव एवं डाकघर ददाहू, तहसील रेणुका, जिला सिरमौर तथा पवन कुमार पुत्र श्री राम सिंह निवासी गांव देवना, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर (हाल निवासी नादीह, जिला सोलन) के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज दिनांक 13.06.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
13/06/2026
*परवाणू पुलिस ने 10 लाख रुपये की चोरी का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 12.06.2026 को परवाणू निवासी श्री शुभम ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी सेक्टर-1, परवाणू में परचून की दुकान है तथा FMCG (Fast Moving Consumer Goods) के सामान का गोदाम प्लॉट नं. 76, सेक्टर-1, परवाणू के समीप स्थित है। दिनांक 09/10.06.2026 को जब यह अपने निजी कार्य से बाहर गया हुआ था तथा उसका स्टोर भी बंद था। दिनांक 11.06.2026 को वापस आने पर उसने पाया कि गोदाम में लगे लोहे के स्लाइडर का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखा काफी मात्रा में सामान चोरी हो चुका था। शिकायतकर्ता द्वारा गोदाम के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि दिनांक 09.06.2026 की रात्रि को वाहन संख्या PB11BK3982 (छोटा हाथी) में सवार दो व्यक्ति तथा तीन अन्य पैदल आए व्यक्तियों ने गोदाम का ताला तोड़कर सामान वाहन में लादा और मौके से फरार हो गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 72/26 DATED 12-06-2026 U/S 331(4),305(A), 3(5) BNS, PS PARWANOO, DISTT. SOLAN के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। लगातार की गई जांच एवं तकनीकी पड़ताल के आधार पर मामले में प्रयुक्त वाहन तथा आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 12.06.2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरजभान पुत्र श्री रामाधार निवासी गाँव कथौली, तहसील एवं पुलिस थाना दीदारगंज, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), आयु 30 वर्ष; दीपक पुत्र श्री दारा सिंह निवासी गाँव एवं डाकघर यारा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा), आयु 24 वर्ष; तथा राजेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय श्री रघुविंदर सिंह निवासी सेक्टर-10, पंचकूला (हरियाणा), आयु 48 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में प्रयुक्त छोटा हाथी व एक मोटर साइकिल को भी पुलिस द्वारा जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज दिनांक 13.06.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
13/06/2026
CASE FIR NO. 38/26 DT 12/06/26 U/S 18,29 ND&PS Act PS DARLAGHAT
दिनांक 12.06.2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम थाना क्षेत्र में नियमित यातायात चेकिंग पर तैनात थी तो इसी दौरान उक्त टीम ने एक संदिग्ध वाहन को जांच हेतु रोका। *तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 21.50 ग्राम अफीम बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (28 वर्ष) पुत्र श्री प्रेम लाल, निवासी गाँव एवं डाकघर पारनू, तहसील अर्की, जिला सोलन तथा अजय कुमार (32 वर्ष) पुत्र श्री प्रेम लाल, निवासी गाँव दाडगी, डाकघर सैंज, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है।* उक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई है तथा उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के अनुसार पाबंद किया गया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं नशा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है I
13/06/2026
CASE FIR NO. 39/26 DT 12/06/26 U/S 21,29 ND&PS Act PS DARLAGHAT
दिनांक 12.06.2026 को पुलिस थाना दाडलाघाट की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लिंक रोड क्यारड़ में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच हेतु रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार 05 युवकों के कब्जे से 1.06 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ चिल्लू पुत्र श्री हरी सिंह निवासी गांव क्यारड़, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन; गोपाल पुत्र श्री शिव राम निवासी गांव निहारखण्ड वासला, डाकघर ब्रह्मपुखर, तहसील सदर, जिला बिलासपुर; मेहर सिंह पुत्र श्री राजपाल निवासी गांव लोहारड़ा, डाकघर दयोथ, तहसील सदर, जिला बिलासपुर; नीरज पुत्र श्री नीमचन्द निवासी गांव दसेरन, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन तथा हेमन्त कुमार पुत्र श्री गोरखा राम निवासी गांव कोटला, डाकघर हनुमान बड़ोग, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना दाडलाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान उक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ करने के उपरांत बीएनएसएस (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया गया है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा नशीले पदार्थ के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस द्वारा मामले का गहन अन्वेषण किया जा रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Solan