The Informer
The Informer (News Informer) is a news agency working for a change.
27/09/2025
केनरा बैंक सीतामढ़ी ब्रांच की आत्मीय पहल। अश्विन महीने की इस देह जला देने वाली गर्मी में बैंक ने इस गर्मी को देखते हुए ए.टी.एम. को आराम दिया है। दोनों मशीनें बंद पड़ी हैं लेकिन साहब लोगों ने ए.सी. और पंखे को चालू रखा है ताकि टूटे हुए 6×3 फीट के गेट से ठंडी हवा बाहर निकलकर वायुमंडल को शीतल कर सके साथ ही आसपास के छोटे जानवर अंदर बैठकर आराम कर सके।
इस आत्मीय पहल के बारे में आपकी क्या राय है?
सीताकुंज नगर उद्यान को जिला पदाधिकारी व नगर आयुक्त के पहल पर वन विभाग द्वारा पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। हमारा सुझाव है कि पेड़ों की संख्या इतनी कर दीजिए की इंसान के साथ साथ पशु पक्षियों में भी खुशी का माहौल हो🙏
26/06/2025
फाइनली आज से अमिताभ बच्चन वाली कॉलरट्यून बंद हो गई, पर सावधानी बरतने की अभी भी जरूरत है। साइबर फ्रॉड आजकल कुछ ज़्यादा चल रहे हैं और आपके आसपास के साइबर थाने की तकनीकी उपकरण क्रिमिनल के गैजेट की तुलना में बहुत कम है। इसलिए अपना बचाव स्वयं करें। सतर्क रहें।
The Informer
सीतामढ़ी का हताश युवा चुनाव में मतदान ना करने की बात की। वजह कितना वाजिब लगता है आप कमेंट में बताएं।
The Informer
सदर हॉस्पिटल सीतामढ़ी से ये वीडियो, हमने जो देखा, जाना वो आपतक साझा किया। आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं।
The Informer
आप ही एक सूची दिखाइए जो 10-15 साल में काम हुआ है सीतामढ़ी में।
ये पार्ट 2 है। तीसरे पार्ट में हम आपको कुछ स्टूडेंट्स से भी परिचय करवाएंगे जो लगातार मेहनत कर रहे हैं कि नेशनल खेलकर सीतामढ़ी का नाम रौशन करें और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी अपनी जगह बना सके।
#क्रिकेट
23/06/2025
सदर हॉस्पिटल सीतामढ़ी में उचित जल निकासी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हल्की सी बारिश के बाद इमरजेंसी वार्ड के सामने वाली सड़क पर जलजमाव हो जा रहा है। अत्यधिक बारिश के बाद क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते है।
आपकी क्या राय है इस बारे में?
ये वीडियो का पार्ट 1 है बाकी भी शीघ्र आपकी मोबाइल स्क्रीन पर।
The Informer
सीतामढ़ी के विकास के लिए वर्तमान सांसद और आगामी विधानसभा सदस्य के प्रत्याशियों के लिए क्या क्या मुद्दे दे रहे हैं आपलोग?
सीतामढ़ी के नेताओं और उनको चुनने वाले जनता की माने तो सीतामढ़ी में कोई मुद्दा ही नहीं है। सीतामढ़ी में एक फ्लाईओवर और सड़क को छोड़कर कोई विकास का काम बचा नहीं है। अरे नेताजी 5-10 साल से लगातार आपके अथक प्रयास से हिंदू जाग गया हो तो अब थोड़ा ध्यान दीजिए आपका हिंदू सही से ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहा है। उनको शिक्षा रोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए पलायन करना पड़ रहा है। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं है, सिक्योरिटी गार्ड स्लाइन चढ़ा रहा है। गवर्मेंट स्कूल की शिक्षा सुविधा बदहाल है। खेती गृहस्थी वाले लोग भी बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। किसानों को न खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, न सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा और जैसे तैसे खेती कर भी ले तो फिर अनाज हो या सब्जी इतनी कम रकम में बेचना पड़ रहा है जिस से बीज के दाम भी ऊपर नहीं हो रहे।
19/06/2025
पंथपाकड़ धाम रामायण कल से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। जहां सबसे पहले सीताराम का उदघोष हुआ था। कहते हैं माता जानकी से विवाह कर श्री राम चंद्र जी जब अयोध्या को लौट रहे थे तब इसी पाकड़ के पेड़ के नीचे उन्होंने विश्राम किया था। कुछ रामायण में ऐसा भी वर्णित है कि श्रीराम परशुराम संवाद भी यही हुआ था। बाक़ी चीजें आर्कियोलॉजिकल सर्वे से पता चलेंगी पर यहां के लोगों का मानना है कि ये पेड़ दस लाख साल पुराना है और यहां सालों भर वसंत रहता है। यहां माता की डोली स्थल है और एक कुंड है जहां कहते हैं शिव जी खुद तपस्या करने आते थे। यहां राम जानकी मंदिर के अलावा शिव जी, हनुमान जी एवं परशुराम जी का भी मंदिर है। अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है तो आप यहां घूम सकते हैं।
https://appopener.ai/yt/7iat7egx4
https://appopener.ai/yt/7iat7egx4
शेष अगली वीडियो में।
The Informer
Panthapakad Dham is an important religious place associated with Ramayana. Panthapakad Dham is an important religious place associated with Ramayana. This is where Sitaram was first announced. It is said that when Shri Ram Chandra j...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Chandan Nagar
Sitamarhi
843302