HPSLA
HIMACHAL PRADESH SCHOOL LECTURERS ASSOCIATION
04/10/2025
*पंचायत चुनावों से पहले जारी करें प्रधानाचार्य प्रोमोशन लिस्ट, स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से की मांग*
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य प्रोमोशन लिस्ट को पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किया जाए। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नेगी ने कहा कि लगभग दो वर्षों से प्रोमोशन लिस्ट अटकी हुई है, प्रवक्ता बिना प्रोमोशन पाए ही रिटायर हो रहे हैं, जिससे शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है और स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंदर नेगी व मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैणी ने कहा कि सरकार को इस विषय पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए, ताकि स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 900 स्कूल इस समय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं और अब सरकार द्वारा लागू क्लस्टर सिस्टम ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है, प्रधानाचार्य न होने से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छात्रों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है। संघ ने यह भी बताया कि 1999-2000 बैच के लगभग 700 प्रवक्ता पिछले दो सालों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
12/08/2025
Himachal: अनुबंध कर्मियों को मिलेगा रिवाइज्ड पे स्केल का लाभ, प्रदेश हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट
12/08/2025
12/08/2025
आज हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी का प्रतिनिधि मंडल राज्य कार्यकारिणी के हमारे मुख्य मार्गदर्शक श्री राजेश सैनी जी के नेतृत्व में आदरणीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी से सुंदर नगर में मिला। महोदय के समक्ष हमने विस्तार से प्रवक्ता संघ की मांगों को रखा। हमने मांग रखी की प्रधानाचार्य पदोन्नति की लिस्ट को शीघ्र अति शीघ्र जारी किया जाए। वर्तमान समय में 800 से अधिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं तथा हमारे प्रवक्ता साथी 25 वर्ष से पदोन्नति की राह देख रहे हैं। महोदय ने विस्तार से हमारी मांग को सुना तथा जल्द से जल्द पदोन्नति सूची जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आदरणीय निदेशक स्कूल शिक्षा श्री आशीष कोहली जी से भी संघ के सदस्यों ने मुलाकात की तथा महोदय ने भी प्रधानाचार्य पदोन्नति की फाइल को जल्द से जल्द निकालने की बात कही। इस मौके पर उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) जिला मंडी श्री यशवीर धीमान जी व उपनिदेशक (इंस्पेक्शन) श्रीमती मीना राठौर जी भी मौजूद रहीं। इस प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रधान देवेंद्र कुमार, वित सचिव जितेंद्र ठाकुर, अरुण कुमार, मैडम ललिता बांगिया, बबीता भारद्वाज, ममता शर्मा व अलका सेन शामिल रहे।
अध्यापक साथियों ड्रेस कोड का मतलब यूनिफार्म नहीं होता ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Shimla