Collector Satna

Collector Satna

Share

Collector Satna, Government of Madhya Pradesh

01/06/2026
01/06/2026

मानसून से पूर्व प्राकृतिक नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कलेक्टर ने 7 दिवस में मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
----
सतना 01 जून 2026/आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने प्राकृतिक नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नालों के अवरुद्ध होने से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे जन-धन की हानि एवं सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा बढ़ जाता है।
कलेक्टर सतना ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व अमले एवं नगरीय तथा ग्रामीण निकायों के सहयोग से क्षेत्र के सभी प्राकृतिक नालों का तत्काल भौतिक सत्यापन कराएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और कहीं भी अवरोध की स्थिति निर्मित न हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी नाले पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण या अवरोध पाया जाता है तो उसे आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल हटाया जाए। इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए 7 दिवस के भीतर विस्तृत कार्यवाही प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

Photos from Collector Satna's post 01/06/2026

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
----
सतना 01 जून 2026/जिले में बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं समग्र विकास को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , एसडीएम श्री महिपाल सिंह, श्री राहुल सिलाडिया, श्री एलआर जांगड़े, श्री सुमेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

Photos from Collector Satna's post 01/06/2026

डिस्ट्रिक्ट सेन्सस हैण्डबुक के लिए अगस्त माह में संकलित होंगे आंकडे
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में समीक्षा
-----
सतना 01 जून 2026/जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकडों का संचयन एवं संकलन अगस्त माह में किया जायेगा। चार्ज अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम एवं नगर के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। इस आशय की जानकारी कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी #सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में संपन्न जनगणना कार्य और टीएल बैठक में समीक्षा के दौरान दी गई। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , एसडीएम श्री महिपाल सिंह गुर्जर, श्री राहुल सिलाडिया, श्री एलआर जांगडे, श्री सुभाष मिश्रा,श्री सुमेश द्विवेदी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
जनगणना कार्य की समीक्षा में बताया गया कि सर्कुलर 18 के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट सेन्सस हैण्डबुक के लिए गांव और शहर की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ऐप के माध्यम से संकलित की जायेगी। इसके लिए चार्ज अधिकारी पृथक से गांव और शहर के लिए पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्रामीण विकास अधिकारी को क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में नियुक्त करेंगे। चार्ज अधिकारियों का रजिस्ट्रेशन 15 जून तक होगा और जुलाई माह में क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा कराया जायेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सुविधाओं की जानकारी एकत्र करने का कार्य क्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा अगस्त माह में शुरू किया जायेगा।
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेस के बिन्दुओं के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री और लंबित सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान मोड में काम करें। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे कलेक्टर वीसी के माध्यम से एसडीएम और तहसीलदार से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी लेंगे। गुरूवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित की जायेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त की संभावित बैठक के लिए कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन सहित संबंधित विभागों से जिले की खरीफ कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि डीएसआर सहित कृषि की उन्नत तकनीकों का किसानों के बीच प्रचार-प्रसार करें ताकि वह इसे अपनाये। आपदा प्रबंधन और मानूसन की पूर्व तैयारियों में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव नहीं हो, उसकी वैकल्पिक व्यवस्था करें। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि कोई शिकायत नाट-अटेण्ड नहीं रहे। विभिन्न विभागों में एक ही प्रकृति की 100 से अधिक शिकायतों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख अधिकारी इन्हें स्वयं देखे और आवश्यकतानुसार कार्यवाही कर क्लोज कराये। रोड सेफ्टी और जीरो फैटलिटी की समीक्षा में कलेक्टर ने प्रगति नहीं आने पर एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

Photos from Collector Satna's post 01/06/2026

वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत
-------
सतना 01 जून 2026/जून माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस सहित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" तथा राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का गायन करने के उपरांत कार्यालयीन काम की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना,एसडीएम श्री महिपाल सिंह, श्री राहुल सिलाडिया,श्री एलआर जांगड़े,श्री सुमेश द्विवेदी, श्री सुभाष मिश्रा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

Photos from Collector Satna's post 31/05/2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण “आरोह-2026” का हुआ भव्य समापन
----
सतना, 31 मई 2026/दादा सुखेंद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जवाहर नगर #सतना में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026” का समापन रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने की।
समापन समारोह में सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , सीईओ जनपद पंचायत श्री प्रतिपाल बागरी, जिला खेल अधिकारी सुश्री रितिका दुबे, सहायक संचालक श्री श्याम किशोर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
1 मई से 31 मई 2026 तक संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच एवं खेल अधिकारियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav

Photos from PRO Satna's post 31/05/2026
Want your organization to be the top-listed Government Service in Satna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


F-1, Collectorate
Satna
485001