Vindhya Halchal

Vindhya Halchal

Share

it's a news and entertainment page

20/06/2026

*IIT बॉम्बे में तेंदुए का आतंक: स्टाफ हॉस्टल परिसर से कुत्ते को उठाकर ले गया तेंदुआ।*
मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में एक वयस्क तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल परिसर में घुस आया और उसने वहां मौजूद एक स्थानीय कुत्ते का शिकार कर लिया। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर सीढ़ियों के पास बैठे कुत्ते पर झपटता है और उसे घसीटते हुए ले जाता है।

20/06/2026

*सतना* भरहुत नगर मोड़ में जाम में फसी शहर की जनता उधर चाय की चुस्की ले रहे हैं ट्रैफिक पुलिस के जवान

20/06/2026

*सतना जिला अस्पताल में अव्यवस्था की हद..*
एक दिन पहले स्ट्रेचर को लेकर मारपीट, दूसरे दिन प्रसूता को नहीं मिला स्ट्रेचर।मैहर से रेफर होकर सतना आई प्रसूता को नही मिला स्ट्रेचर-व्हीलचेयर परिजन सलाइन की बोतल हाथ मे पकड़े प्रसूता को लेबर रूम तक ले गए। कल भी स्ट्रेचर को लेकर वार्ड में हुई थी मारपीट

19/06/2026

भाजपा कार्यक्रम में चले लात-घूंसे, मंच पर भिड़े दो नेता; वीडियो वायरल
​मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला मंडल में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मंच पर सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की मौजूदगी में ही भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। 12 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य के पति विजय पटेल और भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब वारदात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

18/06/2026

सतना: डिग्री कॉलेज में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया शुद्धिकरण
सतना के डिग्री कॉलेज में NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर का शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विवादों को लेकर विरोध जताते हुए गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान NSUI के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

18/06/2026

संजय राउत के विवादित बोल... बागी सांसदों को सीधे गाली दिया

18/06/2026

सतना - लोकनिर्माण विभाग की सतना से सेमरिया खस्ताहाल सड़क के मामले में लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने खोला मोर्चा , जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप।

18/06/2026

जर्जर स्कूल भवन को लेकर अमदरा में धरना, धूप में बैठे छात्र और पालक
​मैहर (अमदरा): अमर शहीद शंकर प्रसाद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमदरा के जर्जर व खतरनाक भवन को लेकर गुरुवार को छात्र-छात्राओं, पालकों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर चक्काजाम व तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया।
​ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की दीवारें दरक चुकी हैं और छत गिरने का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद तहसीलदार और प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की। नतीजतन, बच्चों को तेज धूप में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
​प्रदर्शनकारियों ने "बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं चलेगा" के नारे लगाते हुए मांग की कि जर्जर भवन में कक्षाएं तत्काल बंद की जाएं और बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था कर नए भवन का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

18/06/2026

*सतना मैहर बाईपास स्थित परिणय मैरिज गार्डन से अपाची गाड़ी हुई चोरी, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।*

18/06/2026

*बिरला फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई लूट...घटना कोलगवां स्थित...MPEB ऑफिस के पीछे...मैदान की बताई जा रही...*

Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment in Satna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Satna
485001