statebreak.in
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from statebreak.in, Media/News Company, Nazeerabad, Satna.
08/02/2023
(Sid – Kiara Wedding) सिद्धार्थ और कियारा की हुई शादी पहली तस्वीर आई सामने ।
Posted on February 8, 2023 by Arish Ahmed
1000 0 total views
(Sid – Kiara Wedding) कहा: हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है । सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के हो गए हैं, फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है, सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं, अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी आ गई हैं ।
(Sid – Kiara Wedding) सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के हो गए हैं. फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है, सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए और अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी एक बाद सभी न्यूली मैरिड जोड़ी की पहली फोटोज को देखने के लिए बेताब थे, ये इंतजार भी अब खत्म हो गया है. सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर जबरदस्त हलचल मचा दी है, तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत के साथ-साथ खुश भी लग रहे हैं, दोनों की किसी की नजर ना लगे, सामने आईं पहली तस्वीरें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं ।
कियारा आडवाणी ने पाउडर पिंक कलर का लहंगा शादी के दिन पहना था, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गोल्डन शेरवानी पहनी थी, दोनों के लुक्स एकदम कातिलाना हैं।
एयरपोर्ट पहुंचे शाहिद मीरा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से मेहमानों का घर वापस जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, दोनों हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए ।
03/02/2023
————————————————————————-
भोपाल का नाम ‘भोजपाल’ करने की मांग, मैं अकेले नहीं कर सकता बोले शिवराज, भेजेंगे प्रस्ताव ।
————————————————————————-
मध्य प्रदेश) की राजधानी भोपाल का नाम ‘भोजपाल’ करने की मांग पर सीएम शिवराज ने कहा है कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा, उन्होंने यह बात श्री रामभद्राचार्य महाराज की मांग पर कही, वहीं, श्री रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि उमा भारती ने बोला है कि शिवराज सिंह जी को फिर से सीएम बनने का आर्शीवाद दें, (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के नाम को बदलने मांग की गई है. यह मांग श्री रामभद्राचार्य महाराज की कथा के समापन पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह से कार्यक्रम में मौजूद जनता ने की. राजधानी का नाम भोपाल से बदलकर भोजपाल करने की नारेबाजी होता देख सीएम शिवराज ने कहा, ”मैं अकेला नहीं कर सकता, प्रस्ताव भेजा जाएगा.” वहीं, सीएम के जवाब के बाद श्री रामभद्राचार्य महाराज ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, ”आप निश्चिंत रहें, भोपाल ‘भोजपाल’ होकर रहेगा.” दरअसल, भोपाल के भेल दशहरा मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था । मंगलवार को उसका समापन हुआ.कथा सुना रहे जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने कथा के दौरान प्रण लिया कि जब तक भोपाल का नाम ‘भोजपाल’ नहीं होगा, वह भोपाल में कथा करने नहीं आएंगे. इसको लेकर वह सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी आह्वान कर चुके हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह भोपाल का नाम भोजपाल कर दें ।
सीएम शिवराज पहुंचे थे श्री रामभद्राचार्य महाराज का आर्शीवाद लेनेश्री राम कथा के समापन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ श्री रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. सीएम से बातचीत करते हुए माइक पर महाराज ने सीएम से भोपाल का नाम भोजपाल करने की बात को दोहराया
नारेबाजी लगने पर सीएम ने कहा- प्रस्ताव भेजा जाएगाकार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित किया, इस दौरान भोपाल का नाम भोजपाल करने के नारे लगना शुरू हो गए थे. इस पर सीएम शिवराज मुस्कुराए और कहा, ”प्रस्ताव भेजा जाएगा, आप जानते हो कि मैं अकेला नहीं कर सकता.” यह सुनकर श्री रामभद्राचार्य महाराज ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि भोपाल, भोजपाल होकर रहेगा आप चिंता न करो
उमा भारती ने कहा है शिवराज सिंह फिर बने सीएम – श्री रामभद्राचार्य महाराजसीएम शिवराज सिंह जब मंच पर मौजूद थे, तब श्री रामभद्राचार्य महाराज ने उमा भारती को लेकर भी चर्चा की, उन्होंने माइक पर कहा कि उमा भारती उनसे मिलने आईं थी, उमा मेरी बहुत ही प्यारी बहन हैं, उमा ने कहा है कि गुरुजी हमारे शिवराज सिंह जी को फिर से सीएम बनने का आर्शीवाद दीजिए, हमने कहा कि बिल्कुल आर्शीवाद है ।
02/02/2023
चित्रकूट : वर्षों पुराने श्रीहनुमान मंदिर के गेट पर चस्पा नोटिस, लोगो में नाराज़गी।
चित्रकूट। ( न्यूज ) कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर में बने पुराने श्रीहनुमान मंदिर को हटाने के लिए मंगलवार को रेलवे ने नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें समिति को मंदिर हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस कार्रवाई पर समाजसेवियों और साधु-संतों ने नाराजगी जताई है।
मंदिर पर चस्पा कि गए नोटिस पर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर (बांदा) प्रदीप कुमार के हस्ताक्षर हैं। नोटिस में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में कर्वी स्टेशन परिसर में बने 109 वर्ग मीटर धार्मिक ढांचे को 15 दिन के अंदर हटवाने की व्यवस्था करें। अन्यथा रेल प्रशासन इसे हटा देगा।
राजीव अग्रवाल और गुलाब गुप्ता ने मंदिर हटाने के नोटिस पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि वर्षों पुराने मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है, मंदिर स्टेशन के गेट के पास है, इससे रेलवे के कार्य में बाधा भी नहीं होती है। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने मंदिर में धर्मनगरी आने वाले लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं, मंदिर हटाने की बजाए परिसर में कहीं स्थापित कर दिया जाए, स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी में भी अग्रिम कार्रवाई के लिए जानकारी दी गई है, कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की गई है।
—————————————————————————
इसी तरह की न्यूज़ के लिए हमारी इस वेबसाईट को एक बार जरूर देखें ।
—————————————————————————
https://statebreak.in/chitrakoot-notice-pasted-on-the-gate-of-years-old-shri-hanuman-temple-anger-among-people/
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Nazeerabad
Satna
485001