Help Bihar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Help Bihar, Real Estate, Block, Sasaram.
Help Bihar बिहार के लोगों के लिए बनाया गया एक जनसेवा पेज है।
यहाँ सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्थानीय खबरों और जनसमस्याओं से जुड़ी सही जानकारी साझा की जाती है।
हम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
बांकीपुर उपचुनाव पर गरजे प्रशांत किशोर!
बांकीपुर उपचुनाव पर गरजे प्रशांत किशोर! बोले — “बिहार को नई राजनीति की जरूरत”
1. बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, राजनीति में मचा हड़कंप!
2. “अब बदलेगा बिहार” — बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
3. बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की एंट्री से बढ़ी सियासी गर्मी
िहार_राजनीति“
24/05/2026
चैता बहोरी में 30 मई को होगा भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
संझौली (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के चैता बहोरी में “छात्र एकता नवयुवक संघ” के तत्वावधान में चैता बहोरी प्रीमियर लीग (CPL) सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 मई 2026, शनिवार को किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह फुल बाउंड्री नाइट टूर्नामेंट होगा, जिसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता चैता बहोरी खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। विजेता टीम को ₹11,111 नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹6,001 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर एवं अन्य खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री फीस ₹1851 एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹301 निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सभी मैच 6 ओवर के होंगे तथा मैच में अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोजन समिति ने आसपास के सभी खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है।
#क्रिकेट
खाद्य उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी ने चांदी इंग्लिश पंचायत में क्या कहा सुनिए!!
सियावक रोड पर नाला निर्माण के लिए सड़क बंद, खेत के रास्ते आवागमन को मजबूर लोग
बैरिकेडिंग नहीं होने से रात में हादसे की आशंका बढ़ी
संझौली। प्रखंड क्षेत्र के सियावक रोड में नाला निर्माण कार्य को लेकर मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन चालू रखने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा बगल के खेत से अस्थायी रास्ता बनाया गया है, लेकिन वहां उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रात्रि में रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय अंधेरे में आने-जाने वाले यात्रियों के नाला या गड्ढे में गिरने की संभावना बनी हुई है। खेत के रास्ते में मिट्टी एवं कीचड़ होने के कारण बाइक एवं छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी से सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बैरिकेडिंग, संकेत बोर्ड एवं वैकल्पिक रास्ते की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
🚨 सासाराम में सहयोग शिविर के दौरान बड़ा आरोप!
सासाराम प्रखंड के करूप पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान एक व्यक्ति ने SDM के सामने अपना दुखड़ा सुनाया। पीड़ित का आरोप है कि म्यूटेशन कराने के लिए कर्मचारी द्वारा ₹20,000 की मांग की जा रही है।
जनता के लिए लगाए गए शिविर में जब भ्रष्टाचार की बात खुलकर सामने आई तो मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा तेज हो गई। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
📍 स्थान – करूप पंचायत, सासाराम
📅 सहयोग शिविर के दौरान सामने आया मामला
मैं बिहार का बेटा हूं, मेरा सब कुछ बिहार सुधारने के लिए समर्पित है!! बोले - जनसुराज प्रशांत किशोर
सासाराम जक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर खड़ी सासाराम–पटना ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल!
゚viralシ
संझौली अंचलाधिकारी किशोर पासवान ने किसान रजिस्ट्रेशन को लेकर सीओ ने कह दी बड़ी बात
14/05/2026
कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी गंभीर घायल, सासाराम रेफर
संझौली (रोहतास)। थाना क्षेत्र के बैरी टोला गांव के समीप आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम करीब छह बजे एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपति की पहचान चनकी गांव निवासी 42 वर्षीय लक्की कुमार एवं उनकी पत्नी 45 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों अपने बच्चे को दवा कराने के लिए बाइक से बिक्रमगंज जा रहे थे, तभी बैरी टोला के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डायल 112 में तैनात पीटीसी सनोज कुमार एवं चालक शैलेन्द्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#एक्सीडेंट
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Block
Sasaram
802220