Jila Rohtas
पूरे बिहार से जुड़े जल्दी करे
19/12/2025
रोहतास के डेहरी में 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का व्यस्त दौरा तय है, जहां वे विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का जमीनी हाल जानने पहुंच रहे हैं। सुबह 11:15 बजे उनका हेलीकॉप्टर बीसैप स्थित हेलीपैड पर उतरेगा, जिसके बाद वे सीधे बस्तीपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे, जहां सोन नदी के सतही जल से पेयजल आपूर्ति की बड़ी योजना पर काम चल रहा है।
इसके बाद सीएम इंद्रपुरी में प्रस्तावित भोजपुरी हाट के साइड प्लान और अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे, जो आगे चलकर स्थानीय व्यापार, संस्कृति और भोजपुरी पहचान को नया मंच देने वाली पहल बन सकती है। डेहरी प्रखंड के सुजानपुर प्राथमिक विद्यालय में वे शैक्षणिक गतिविधियों को देखेंगे, बच्चों से सीधे संवाद करेंगे और शिक्षा की वास्तविक स्थिति को समझने की कोशिश करेंगे।
दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर वे पोषण, स्वास्थ्य और ग्रामीण स्तर पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की भी पड़ताल करेंगे, साथ ही स्थानीय महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। डेहरी तेतराढ़-राजपुर 20.40 किमी सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और सड़क सुरक्षा पर भी फोकस रहने वाला है।
दोपहर 1:20 बजे डालमियानगर मैदान स्थित हेलीपैड से मुख्यमंत्री का पटना के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है, इससे पहले पुलिस-प्रशासन, तकनीकी विभाग, जल संसाधन, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार मौके पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। डेहरी, इंद्रपुरी, सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह दिन विकास, निरीक्षण और संवाद का अहम मौका साबित हो सकता है, जिस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं।
आप लोग कमेंट में जरूर बताइए, किस योजना से आपको सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं और किन मुद्दों पर सरकार को ज़मीन पर और मजबूत काम करने की जरूरत है।
17/12/2025
रोहतास का सितारा आकाशदीप IPL 2026 में फिर चमकेगा! KKR ने बड्डी गांव के तेज गेंदबाज को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिले में खुशी की लहर।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ की कीमत पर आकाशदीप को अपनी IPL 2026 टीम में शामिल किया।
बंगाल का पुराना प्यार: ईडन गार्डन्स की पिच जानी-पहचानी, बंगाल से भावनात्मक जुड़ाव - “गर्व की बात!
छोटे गांव की गलियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर, जुनून ने मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।
17/12/2025
रोहतास के लाल IPL 2026 में धमाल मचाएंगे! आकाशदीप और अमित कुमार ने ऑक्शन में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया, जिले का नाम रोशन किया।
अमित कुमार (करगहर, हमीरपुर): बाएं हाथ के लेग स्पिनर, सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख बेस प्राइस पर खरीदा। U-23 में 17 विकेट, MS धोनी से टिप्स लिए!
आकाशदीप: स्टार तेज गेंदबाज, KKR ने 1 करोड़ में साइन किया। रोहतास का दूसरा IPL हीरा!
17/12/2025
सासाराम जंक्शन का चेहरा अब पूरी तरह बदलने वाला है, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को नया, मॉडर्न और भव्य रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।
📍 क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?
स्टेशन भवन को अपग्रेड कर तीन मंजिला बनाया जा रहा है, जिससे यात्री सुविधाएं और स्पेस दोनों बढ़ेंगे।
प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 को पूरब दिशा में बढ़ाया जा रहा है और इन्हें नए फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा।
फुट ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए टिकट काउंटर शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही और सुगम हो सके।
प्रवेश द्वार का आधुनिकीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और पोर्टिको शेड का निर्माण तेज़ी से जारी है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ये सभी विकास कार्य किए जा रहे हैं।
करीब 140 साल पुराना यह स्टेशन न सिर्फ जिला मुख्यालय का अहम स्टेशन है, बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन के लिए भी बड़ी कड़ी है।
यहीं से शेरशाह सूरी का मकबरा, रोहतासगढ़ किला, तुतला भवानी, ताराचंडी धाम, इंद्रपुरी डैम सहित कई प्रसिद्ध स्थलों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी आते-जाते हैं।
17/12/2025
रोहतास जिले में औद्योगिक विकास की बड़ी खबर! कैमूर पहाड़ी की वादी अब कारखानों का हब बनेगी, जहां युवाओं को हजारों रोजगार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।
बड़ी भूमि अधिग्रहण मंजूरी: शिवसागर अंचल के तारडीह मौजा में 492.85 एकड़ भूमि को राज्य कैबिनेट ने 26 अगस्त को अधिग्रहण के लिए मंजूर किया, कुल खर्च 1 अरब 54 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक।
चिह्नित क्षेत्रों का विस्तार: डेहरी में 230 एकड़, तारडीह (492.85 एकड़) और तिलौथू अंचल में 1042 एकड़ भूमि औद्योगिक विकास के लिए चिह्नित, दक्षिणी रोहतास इंडस्ट्रियल हब बनेगा।
17/12/2025
रोहतास जिले के नौहट्टा के देवीपुर और झारखंड के देउरी–जपला के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे दो राज्यों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम उठा है।
24/11/2025
सर्दियों में घूमने के लिए रोहतास के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
रोहतासगढ़ किला: इतिहास की शान और बहादुरी का प्रतीक, जहाँ हर दीवार एक कहानी कहती है।
शेरशाह सूरी का मकबरा: विरासत की गोद में सजे खूबसूरत स्थापत्य का अनूठा उदाहरण।
इंद्रपुरी बाँध: प्रकृति की गोद में बसा सुकून और शांति का सुंदर स्थल।
ताराचंडी मंदिर: आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत पवित्र भूमि, जहाँ भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।
पायलट बाबा मंदिर: अध्यात्म और शांत वातावरण का संगम, जहाँ मन को ताजगी मिलती है।
सोन नदी किनारा: बहती लहरों के मधुर संगीत में सुकून और सुंदरता का संगम।
कशिश माइनस: एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए जन्नत जैसी जगह।
बंजरी सूर्य मंदिर: सूर्य देव की उपासना का भव्य केंद्र, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत।
करवरीदिया माइनस: प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का अनोखा अनुभव।
23/11/2025
सर्दियों में घूमने के लिए बिहार के best टूरिस्ट प्लेस
1. कैमूर
• करमचट बांध की खूबसूरती आपको मोहित कर देगी 🌊
• करकटगढ़ और तेलहर कुंड – प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग 🌿
• झरनों से घिरी कैमूर की पहाड़ियाँ – एक परफेक्ट नेचर ट्रिप
2. रोहतास
• रहस्यमयी रोहतासगढ़ किला – इतिहास की धड़कन 🏰
• सिंह दरवाजा से रानी महल तक – हर ईंट में कहानी
• रोमांच + इतिहास = रोहतास की अनोखी पहचान
3. राजगीर
• विश्व शांति स्तूप – आध्यात्मिक शांति का पवित्र स्थान 🕊️
• ग्लास ब्रिज और वाइल्डलाइफ सफारी – रोमांच का नया नाम
• घोड़ा कटोरा झील – पहाड़ियों के बीच जन्नत जैसा नज़ारा
4. बोधगया
• महाबोधि मंदिर – ज्ञान और शांति का केंद्र
• बोधि वृक्ष के नीचे आध्यात्मिक अनुभव
• थाई, चीनी और भूटानी मठ – बहुसांस्कृतिक अनुभव
5. जहानाबाद (बराबर गुफाएं)
• भारत की सबसे प्राचीन रॉक-कट गुफाएं!
• मौर्य काल की धरोहर, अशोक के शिलालेख मौजूद
• इतिहास और रहस्य से भरी जगह
6. पटना
• गोलघर – पटना का आइकॉनिक व्यू पॉइंट
• पटना साहिब गुरुद्वारा – आस्था और शांति का केंद्र
• पटना म्यूज़ियम – इतिहास और विरासत की धरोहर
• सब्जीबाग, गाँधी मैदान और गंगा घाट – शहर की रौनक
7. पश्चिम चंपारण
• गांधी की कर्मभूमि – प्रेरणा और शांति का संगम
• जंगल सफारी, पक्षी दर्शन और प्राकृतिक सुंदरता
• हिमालय की तराई में बसे खूबसूरत नज़ारे
16/11/2025
रोहतास जिले में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के नए विजयी विधायक!
16/11/2025
सासाराम के इतिहास में पहली बार—तीन महिलाओं ने बड़े पदों पर नेतृत्व संभालकर नया कीर्तिमान बनाया ✨💫
गौरव का पल, बदलाव की शुरुआत।”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sasaram
Sasaram
821312