Sampla Samachar live
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sampla Samachar live, Media/News Company, Sampla.
01/06/2026
31/05/2026
*रोहतक पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*
*तीन दिन में केस सुलझाया, चोरी की गई तार, टाटा ACE व तार कटर बरामद*
पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित के कुशल दिशा-निर्देशन तथा श्री रवींद्र कुमार, IPS, प्रबंधक अफसर थाना लाखन माजरा के नेतृत्व में थाना लाखन माजरा पुलिस ने बिजली विभाग की लाखों रुपये की तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत कुमार, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), महम की शिकायत पर थाना लाखन माजरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 11 केवी बैन्सी एपी लाइन से लगभग 3700 मीटर ACSR कंडक्टर तार चोरी कर ली गई, जिससे विभाग को लगभग 3 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधक अफसर थाना लाखन माजरा श्री रवींद्र कुमार, IPS द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने प्रभावी रात्रि गश्त, गुप्त सूचना तंत्र तथा तकनीकी जांच के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर मामले का सफल खुलासा कर दिया।
सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने मामले में जांच करते हुए
आरोपियों से चोरी की गई बिजली की तार, वारदात में प्रयुक्त टाटा ACE वाहन,तार काटने में प्रयुक्त तार कटर बरामद की गई।
आरोपी रामसागर एवं मनीष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के उपरांत आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सुनारिया जेल भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।
थाना लाखन माजरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी ।
अभियोग संख्या 105 दिनांक 28/05/2026 धारा 136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 3(5) BNS थाना लाखन माजरा
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- रामसागर पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव ठिकरिया कलां, जिला टोंक (राजस्थान), हाल निवासी कलानौर।
- मनीष पुत्र सुनील, निवासी कलानौर।
- मानव पुत्र प्रीतम, निवासी कलानौर।
-
31/05/2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय महिला कुश्ती टीम की सभी 6 पहलवान हरियाणा की बेटियाँ हैं।
हमें अपनी बेटियों पर गर्व है !
50 किग्रा दीपांशी राठी
53 किग्रा अंतिम पंघाल
57 किग्रा मनीषा भवालना
62 किग्रा मानसी अहलावत
68 किग्रा निशा दहिया
76 किग्रा प्रिया मलिक
सभी को हार्दिक बधाई ! हमें विश्वास है कि ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करेंगी।
हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार सुबह सुबह दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया
बहादुरगढ़ बिग ब्रेकिंग न्यूज
बहादुरगढ़ में जूते और गद्दा बनाने वाली2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 2 श्रमिक झुलसे।
झुलसी हुई हालत में दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए पहले लाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल।
गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक किया गया रैफर।
उत्तर प्रदेश के शहजानहापुर निवासी मोनू और कानपुर निवासी दीपक काम के दौरान झुलसे।
एचएसआइआइडीसी सेक्टर 17 की 261 नम्बर फेक्ट्री में झुलसे श्रमिक।
262 नम्बर फैक्ट्री में भी लगी आग।
शांति इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में बनाये जाते हैं गद्दे।
काम के दौरान हुआ हादसा।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने के प्रयास जारी।
झज्जर, रोहतक और दिल्ली से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड को गाड़ियां।
4 जून 2026 को होगा सांपला नगरपालिका
चेयरमैन व पार्षदों का शपथ ग्रहण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार
कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की मिली सौगात- मुख्यमंत्री
ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ता हुआ मथाना (SH-6) पर समाप्त होगा बाईपास - मुख्यमंत्री
कुरूक्षेत्र के पिपली से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी- मुख्यमंत्री
दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार समेत पंजाब व कैथल की ओर यातायात और भी आसान होगा- मुख्यमंत्री
ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर एवं तक पहुंच आसान होने से कुरूक्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं रोजगार को नई गति मिलेगी- मुख्यमंत्री
यह बाईपास केवल एक परियोजना नहीं बल्कि हमारी ट्रिपल इंजन वाली सरकार की विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले पंजाब बीजेपी के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों
संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
भिवानी:- अध्यापक पात्रता परीक्षा पोस्टपोन
13 में 14 जून को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रशासनिक कार्यों को चलते पोस्टपोन कर दी गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Sampla