Apna Sambhal
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Sambhal, Religious organisation, sambhal, Sambhal.
23/05/2026
Cockroach janta party ke Instagram par subscriber hue 21.9 M
19/05/2026
आज फिर देश में पेट्रोल और डीज़ल के रेट में बढ़ोतरी की गई है जो की .91 पैसे है एक हफ़्ते में दूसरी बार रेट बड़ाये गए है अब तक 4 रुपए बढ़ोतरी हुई है
सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिक बहजोई डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बहजोई पुलिस टीम द्वारा हाइट टेंशन लाइन चोरी के अंतरर्राजीय गिरोह के दो अभियुक्तों को मय चोरी के माल तथा चोरी के माल को बेचकर प्राप्त धनराशि 2,52,000/- व दो मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियों के साथ किया गया गिरफ्तार
05/05/2026
05/05/2026
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार “उपभोक्ता देवो भव:” के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर बड़ा फैसला लिया है। तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए अब स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
अब लिए गए निर्णय के अनुसार...
सभी स्मार्ट मीटर अब सामान्य (पोस्ट-पेड) मीटर की तरह काम करेंगे।
प्री-पेड व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है।
पहले की तरह हर महीने 1 से 30 तारीख तक का बिल बनेगा और अगले 10 दिनों के भीतर SMS या WhatsApp पर भेजा जाएगा।
बिल मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में भुगतान करना होगा।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें और विभाग के संदेशों पर ध्यान दें।
किसी भी स्थिति में महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
पुराने बकाये को 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित किया गया है।
हाल ही में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
यह फैसला उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
04/05/2026
"सपा सरकार बनने पर KG से लेकर PG तक बेटियों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।"
04/05/2026
सम्भल में कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के मुरादाबाद जनपद स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं जनपद स्तरीय अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों सहित कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा द्वारा जिलाधिकारी को फूलों की माला पहनाकर विदाई कार्यक्रम की शुरुआत की तथा कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प एवं माला पहनाई। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद आपके निर्देशन में ऊंचाईयों को छुआ है, विकास के मार्ग पर चला है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने भी जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में हुए कार्यों को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, एवं समस्त उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार तथा जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग आदि ने भी संबोधित किया। सभी अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा जनपदवासियों की सेवा का अवसर मिलने को अपने लिए गौरवपूर्ण बताया तथा उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त अधिकारियों द्वारा एक टीम के रूप में कार्य किया गया जिसके परिणामस्वरूप ही जनपद विकास के मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने जनपद के प्राचीन 68 तीर्थ एवं 19 महा कूपों के विकास को लेकर भी चर्चा की तथा जनपद में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। समारोह का समापन शुभकामनाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
सम्भल में कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के मुरादाबाद जनपद स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
04/05/2026
सम्भल में एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sambhal
Sambhal
244302