Anuj Rajoriya
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग के लिए बिहार के छात्रों ने पटना में विरोध - प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है 2 वर्ष से परीक्षा भर्ती नोटिफिकेशन में लेट - लतीफी की जा रहीं हैं सामान्य और गरीब परिवार के छात्रों के साथ बिहार सरकार अनदेखी कर रहीं हैं जिसके कारण छात्रों ने आंदोलन का रास्ता चुना है सरकार जल्द परीक्षा की अधिसूचना जारी कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
छात्र नौकरी मांगने जाते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती हैं, उनपर लाठियां भांजती और झूठे मुक़दमे करती हैं यह अन्याय है बिहार सरकार छात्रों का शोषण करना बंद करे तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान करे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JD(U) प्रमुख नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत कुमार बिहार कैबिनेट में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये हैं।
जो ख़ुद अस्वस्थ हैं
उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय है।
06/05/2026
मराठा शासक आरक्षण जनक सामाजिक समानता के क्रांतिकारी महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटि - कोटि नमन।
03/05/2026
भारत के तृतीय राष्ट्रपति शिक्षाविद और भारत रत्न डॉo जाकिर हुसैन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत - शत नमन।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा बरगी डैम में क्रूज पर 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे, तेज - आंधी तूफ़ान के चलते क्रूज पलटने से 9 लोगों की दुखद मृत्यु और बाकि को राहत टीम ने बचाया, समय रहते लाइफ जैकेट नहीं देना दुःखद मृत्यु होने का कारण बना।
इस घटना की सबसे मार्मिक कहानी एक माँ का अपने बच्चे के प्रति संघर्ष की रहीं हैं जिसमें एक लाइफ जैकेट में अपने बच्चे को सीने से लगाए माँ उसके जीवन को बचाने की कोशिश करती लेकिन अपनी और बच्चे की जिंदगी बचा नहीं सकीं घटना दिल को झकझोरने वाली हैं।
मृत्यु को प्राप्त लोगों को भगवान वाल्मीकि जी अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य करें यही प्रार्थना है।
माँ का संघर्ष
01/05/2026
इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई।
01/05/2026
प्रेम - करुणा और त्याग की प्रतिमूर्ति
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल गंगा एक्सप्रेस- वे लोकार्पण में तैनात यातायात हेड कांस्टेबल जय भगवान को प्रभारी दुष्यंत बालियान द्वारा ड्यूटी प्वाइंट गायब से होने पर कार्यवाही कर दी।
हेड कांस्टेबल जय भगवान ने अपनी सफाई में पेट खराब होने पर पास ही पेट्रोल पंप पर फ्रेश होने के बात कही है यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान जी पेट खराब प्राकृतिक चीज़ है इसपर किसी का कोई जोर नहीं होता है।
सीनियर अधिकारी छोटे कर्मचारियों को खुद के रखें कर्मी नहीं समझे जो प्राकृतिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए इधर - उधर भी नहीं जा सकते हैं मानवता और सहयोगियों को देखकर कार्यवाही का माहौल बनाना चाहिए जिससे छोटे कर्मचारियों को अपने छोटे कर्मी होने पर ग्लानि व दुःख महसूस नहीं होना चाहिए।
सभी कर्मचारियों का सम्मान हो
28/04/2026
उत्तर प्रदेश के 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 29 अप्रैल को जनपद हरदोई से होना तय पाया है, जिनमें अन्य जनपदो से एक्सप्रेस-वे के जगह - जगह उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सत्ताधारी नेतागण व मंत्री शामिल रहेंगे।
गंगा एक्सप्रेस - वे उद्घाटन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए
प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिकाओ, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, वन, आउटसोर्सिंग विभागों के कर्मचारियों व विश्विद्यालयो के छात्रों को बसो में जबरन भरकर और विभागीय कर्मचारियों को कार्यवाही का डर दिखाकर कार्यक्रमो को सफल बनाया जाएगा, जिनमें मजबूरन कर्मचारियों और छात्रों को भीषण गर्मी में हज़ारों की भीड़ में तब्दील करके इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुबह से शाम दिखाया जाएगा।
जैसे पूर्व के नवनिर्माण एक्सप्रेस - वे और हाईवो के धसने, टूटने, खुर्द- बुर्द की ख़बरें आयीं हैं विश्वास और उम्मीद है कि प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे मे भ्रष्टाचार सांठ-गांठ के कारण ऐसी ख़बरें नहीं आयेंगी।
26/04/2026
महान विचारक धार्मिक गुरु आदि धर्म समाज के प्रमुख माननीय दर्शन रत्न रावण जी को उनके जन्मदिवस की बधाई एवं देश - दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
24/04/2026
प्रमुख अंबेडकरवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और अधिवक्ता भगवानदास वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें
शत - शत नमन एवं अपार श्रद्धासुमन।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिकारों को
वैश्विक पटल पर रखकर उनको पहचान दिलाई उनके संघर्ष को सलाम साथ ही समाज में उनकी विचारधारा का प्रचार - प्रसार करने वाले उनके सभी अनुयायियों को बधाई ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sambhal