Nitish
Touch the sky with Glory.
09/08/2025
Navdeep Times
01/06/2025
*चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं*
चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं,
तुम अपना और हम अपना परमाणु बम लाते हैं।
खत्म करते हैं उन लोगों को,
जो मेहनत करके अपना घर चलाते हैं।
जिन्हें दिखती नहीं अपनी भूख के
अतिरिक्त कोई और धर्म,
जो पत्तों से बनाते हैं अपनी शय्या नर्म ,
बिना उनसे पूछे, बिना जाने उनके मर्म।
चलो, युद्ध से समस्या सुलझाते हैं।
लड़ने वालों का इतिहास लिखा जाता है ,
मरने वालों को कहाँ कोई याद रखता है?
युद्ध करने से पहले क्यों नहीं
उनसे भी पूछा जाता है?
हमारे दरिया में पानी बहता है,
तुम दरिया में खून बहाते हो।
अपना ईमान पाक करो,
धर्म पर क्यों कलंक लगाते हो?
फिर भी यदि शांति न आए तो,
चलो, अब युद्ध से समस्या सुलझाते हैं।
27/03/2025
Congratulations, Vikas! 🎉
Your dedication and hard work have made me incredibly proud. Keep pushing your limits and achieving greater success!
01/03/2025
बुक रीडिंग के फायदे
पुस्तकें पढ़ना केवल मनोरंजन या ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक विकास और संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
1️⃣ ज्ञानवर्धन – किताबें हमें नई जानकारी और विषयों की गहरी समझ देती हैं।
2️⃣ शब्दावली और भाषा सुधार – नियमित पढ़ाई से शब्दभंडार बढ़ता है और भाषा कौशल बेहतर होता है।
3️⃣ मानसिक विकास – पढ़ने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है और तर्कशक्ति मजबूत होती है।
4️⃣ तनाव कम करता है – अच्छी किताबें पढ़ने से मन को शांति और सुकून मिलता है।
5️⃣ कल्पनाशक्ति बढ़ती है – उपन्यास और साहित्यिक पुस्तकें रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
6️⃣ ध्यान केंद्रित करने की क्षमता – पढ़ाई से फोकस और एकाग्रता में सुधार होता है।
7️⃣ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण – प्रेरणादायक किताबें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देती हैं।
नियमित रूप से किताबें पढ़ना एक सफल और संतुलित जीवन के लिए आवश्यक आदत है।
Click here to claim your Sponsored Listing.