Ritika Study tips

Ritika Study tips

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ritika Study tips, Education, Samastipur.

21/12/2021
Photos from Ritika Study tips's post 03/12/2021
Photos from Ritika Study tips's post 03/12/2021

#महत्वपुर्ण Question
👇

Photos from Ritika Study tips's post 02/12/2021

1857 की क्रांति से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए

02/12/2021

क्या कोचिंग संस्थान के बिना भी सफल हो सकते हैं ?

नोट -- इस लेख में हमने कोचिंग की उपयोगिता पर बिलकुल सवाल नहीं खड़े किये ..क्योंकि कोचिंग संसथान वाकई में आपको व्यवस्थित तरीका बताकर आपका काम आसान करता है ..... !! ...ये लेख सिर्फ उनके लिए है जो किसी कारण से कोचिंग नहीं कर सकते लेकिन उनका जूनून है आईएएस बनना ----

आज के ग्रामीण और सामान्य परिस्थितियों वाले छात्रों के मन में केवल एक ही सवाल रहता है कि क्या बिना कोचिंग की मदद लिए भी आईएएस बन सकते हैं ? तो हाँ बिलकुल आप बन सकते हो ....कोई कोचिंग संस्थान छात्रों को आईएएस बनाता नहीं है बल्कि सिर्फ उनका काम आसान कर देता है ....पहले भी छात्र बिना कोचिंग संस्थान के सफल होते रहे हैं और आज भी हो रहे हैं ...बस जरुरत होगी आपको कुछ अलग रणनीति की थोड़ा अधिक मेहनत की और एक कुशल मार्गदर्शक की ! ..आज हर छात्र सोचता है की दिल्ली में लाखों छात्र कोचिंग कर रहे हैं तो फिर हम कैसे ? तो छात्रों ये आपकी सोच बिलकुल गलत है दिल्ली में कोचिंग कर रहे छात्रों में भी केवल 20 से 25 प्रतिशत ही ठीक तरह से तैयारी कर रहे हैं और बाकि तो सब टाइम पास .....आपको एक छोटा सा उदाहरण हम अपने कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का देते हैं .. हमारे यहाँ प्रत्येक 10 में से 4 छात्र इसलिए आते है क्योंकी उनके पेरेंट्स चाहते की लड़का कंप्यूटर सीखे ....यानि 10 में से सिर्फ 6 खुद के लिए सीखने आते हैं ... यही सभी कोचिंग संस्थानों का हाल है .....कोचिंग कोई सफलता की घुंटी नहीं देता वो तो आपका खुद का परिश्रम है ....अगर आप कोचिंग ले पाने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं ..दोस्तों मुसाफिर कई तरह के होते है कोई कार से , कोई प्लेन से , और कोई पैदल अपने सफर को तय करता है ...बस अंतर इतना है कि कोई जल्दी सफल हो जाता है और किसी को थोड़ा देर लगती है पर मंजिल तो तीनो को मिलेगी ना ...तो फिर डर किस बात का ...आप रास्ते में खड़े होकर कार कि गति को क्यों देख रहे हो खुद भी चलो खुद ब खुद फासले कम हो जायेंगे ..आप खुद से तैयारी कीजिये कैसे वो हम बताते है ......सबसे पहले आईएएस के पाठ्यक्रम को ठीक तरह समझिए ....फिर अपनी पूरी तैयारी का समय निर्धारित कर लीजिये की आपको कितने वर्ष में सफल हो जाना चाहिए ....अब एक मार्गदर्शक को चुनिए ...चाहे वो आपका पारिवारिक सदस्य हो , दोस्त हो , टीचर हो या कोई अन्य ! हाँ मार्गदर्शक किसी ऐसे व्यक्ति को चुनियेगा जिस पर आप यकीन कर सके .....आप सभी बुक्स उनसे पूछिये बस और अपना काम शुरू कर दीजिये ......दोस्तों पढ़ना आपको ही है ....कोचिंग कुछ भी नहीं करता सिर्फ आपका काम आसान करता है वो एक मार्गदर्शक भी कर सकता है ! दोस्तों कोचिंग की नोट्स तो बाजार में भी मिल सकते हैं ....पर मेहनत तो आपको ही करनी है न ......? .

अगर आप कोचिंग लेने में असमर्थ है तो कोई बात नहीं ....बस ये देखिये की आपका लक्ष्य मजबूत है ना ? ...आपके इरादे पक्के हैं ना ? ..दोस्तों कोचिंग करने वाले छात्र के परिवार को एक उम्मीद रहती है कि वो कर लेगा.....पर आप अपनी मेहनत इतनी शांति से करो कि उसकी सफलता सभी को आश्चर्यचकित कर दे ......आप अपने सपनो का उल्लेख हर किसी के सामने मत कीजिये ...क्योंकि सामने वाले की औकात भी होनी चाहिए कि वो आपके बहुमूल्य सपनों को समझ सके ........

और अंत में सिर्फ दो लाइन आपके लिए -- " कौन कहता है आसमान में छेद नहीं हो सकता ...एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों !

यदि आपको इसके बारे मे और अधिक जानकारी प्राप्त करनी हो तो

Mere page ko like kare

Photos from Ritika Study tips's post 02/12/2021

भारत के प्रमुख शहरो के उपनाम

01/12/2021

Q1-भारत का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- कर्मनाशा

Q2-बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- कोसी

Q3-बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- दामोदर

Q4-असम का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- ब्रम्हपुत्र

Q5-उड़ीसा का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- ब्रह्माणी

Q6-झारखण्ड का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- दामोदर

Q7-चीन का शोक किस नदी को कहा जाता है??
- हांग हो

Q8- ‘तेल नदी’ कहा जाता है??
— नाइजर को

Q9-पीली नदी कहा जाता है??
- हांग हो

Q10-काली/महाकाली कहा जाता है??
- शारदा नदी को

Q11-विश्व की सबसे बड़ी नदी है??
- नील(6650KM)

Q12-भारत की सबसे बड़ी नदी है??
- गंगा नदी

Q13-विश्व की सबसे छोटी नदी है??
-D नदी(अमेरिका)

Q14-विश्व मे कौन सी नदी है, जिस नदी मे मछ्ली नही पायी जाती है ?
- जार्डन नदी

Q15 जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है??
— अमेजन नदी

Category

Website

Address


Samastipur
848101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ritika Study tips posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Samastipur.