Uncut Bihar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uncut Bihar, Media/News Company, Saharsa.
Uncut Bihar बिहार की राजनीति, समाज और संस्कृति की ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाला एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
यहां देख सकते हैं आप जनता की राय, ज़मीनी रिपोर्ट्स और बिहारी समाज की कहानियां। साथ ही देश दुनिया की चर्चित ख़बरें भी।
#UncutBihar
24/02/2026
अंतरधार्मिक कपल्स को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि बिना शादी के अपनी मर्जी से लिव-इन रिलेशन में रहना किसी भी कानून के तहत अपराध नहीं है। साथ ही स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 ऐसे संबंधों या अंतरधार्मिक विवाह पर रोक नहीं लगाता।
24/02/2026
केरल का नाम बदलने को लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, इस राज्य का नाम अब केरल से केरलम हो जायेगा...
इस क़दम को बीजेपी के आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
वंदे मातरम् पर अख्तरूल ईमान की प्रतिक्रिया..
सवर्ण सम्मेलन में राणा रंजीत सिंह के बोल... कहा सरकार सवर्ण समाज को धोखा दे रही है।
21/02/2026
'राहुल गांधी जी समेत 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर इन गोडसेवादियों के इतिहास को देखते हुए। सिर्फ गिरफ्तार करके कुछ दिन बाद छोड़ देने से काम नहीं चलेगा' कंचना यादव, प्रवक्ता RJD
20/02/2026
उत्तराखंड में पिछले दिनों एक मुस्लिम दुकानदार के पक्ष में डट जाने वाले जिम संचालक दीपक कुमार ने अब देशभर में ‘इंसानियत जोड़ो यात्रा’ निकालने का विचार करने की बात कही है. एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने यह बात कही.
वह पिछले दिनों कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार को परेशान कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए थे. इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लेकर काफ़ी चर्चा हुई थी.
15/02/2026
ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.
14/02/2026
बिहार के गया में नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है.
12/02/2026
नगर विकास एवं आवास विभाग ने सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप में सहरसा की मेयर बैन प्रिया के साथ उनके निजी सचिव राजीव कुमार और निजी सचिव की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
12/02/2026
बांग्लादेश में मतदान आज...
जमात -ए-इस्लामी बन सकती है बड़ी पार्टी। खालिदा जिया की पार्टी से है मुकाबला जिसे उनके बेटे तारिक रहमान लीड कर रहे हैं।
08/02/2026
बिहार के दरभंगा में एक छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला में शनिवार की रात छह साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कपड़े पर खून के धब्बे मिले हैं। उसकी पहचान विकास महतो (22) के रूप में हुई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Saharsa