SAKHA WORLD
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SAKHA WORLD, Nonprofit Organization, Sakha Wellness/A Divine Healing Resort, Saharanpur.
30/04/2026
अगर तुमको ओशो से जुड़ने की शुरुआत करनी है तो ये छ: चरण अवश्य पूरे करना।
पहला चरण - ओशो की देशना का मूल उद्देश्य समझो जो कि है "मोक्ष"
दूसरा चरण - सबसे पहले एक ध्यान शिविर में जाओ, लेकिन पहले ही शिविर में ध्यान मत करना बल्कि वहाँ उपस्थित सन्यासियों को देखना, कि वो किस चीज में उत्सुक है।
तीसरा चरण - अपने शहर के किसी पुराने सन्यासी को खोजो जो अपनी बहुत अच्छी छवि बना कर रखता हो, उसके साथ वक्त बिताओ लेकिन सावधानी पूर्वक उसको मानने की बजाय उसका विश्लेषण करो, कि वो किस चीज में ज़्यादा उत्सुक है।
सोशल मीडिया पर ओशो के ग्रुप जॉइन करो उसमे संन्यासियों के बीच होने वाली चर्चाओ को गौर से देखो।
चौथा चरण - अब थोड़े दिन के लिए ओशो संन्यासियों और इनकी दुनिया से दूर हो जाओ, और अपने परिवार और मित्रो के साथ वक्त बिताओ उनकी बातो को भी गौर से सुनो।
पांचवां चरण - अब तुम चिंतन करो कौन वास्तविक जीवन जी रहा है और कौन काल्पनिक,
छटा व सबसे महत्त्वपूर्ण चरण - अब निर्णय लो किस ओर बढ़ना है और जिस ओर भी बढ़ने का निर्णय लो तो दूसरी तरफ़ मुड़ कर भी न देखना।
अगर तुम ये नहीं कर सकते और दोनों हाथों में लड्डू पाने निकले हो
तो अभी सुन लो
पचास साल के होते होते तुम पाओगे कि न संसार मिला न ही आध्यात्म, और साथ ही इतने मक्कार भी हो जाओगे कि ये बात किसी से कह नहीं पाओगे।
इसके उलट तुम ओशो की झूठी तारीफ़े और ध्यानी होने का दिखावा करते घूमोगे कि तुमको कोई सही कहने वाला मिल जाये,
क्यूँकि और तो जो चाहिये था वो तुमको मिलेगा नहीं।
और सबसे महत्वपूर्ण इन ओशो प्रेमियों में भी तुम्हें केवल निंदा मिलेगी, भले ही वो तुमको गले लगाकर मिलते हो,
This is the truth of OSHO WORLD 🌍
इसके उलट साधारणतः जब तुम ओशो से जुड़ना चाहोगे तो तुमको ये कहा जाएगा कि तुम केवल ध्यान में रस लो,
शिविर करो बाक़ी सब व्यर्थ है !
और उस शिविर में तुमको जल्दी से माला और वस्त्र दे दिये जायेंगे, और एक नाम भी, सर्टिविकेट भी मिल सकता है ।
बस फिर तुम हो गए OSHO के गुलाम जो आया तो सत्य बोलने और मोक्ष पाने था
लेकिन उलझ जाएगा ये बताने और जानने में कि ध्यान क्या होता है और मोक्ष पाने वाला कैसा होता है ।
और यदि धोखे से तुमने ये कह दिया कि अब तुम आनंदित हो, तो सारे संन्यासी तुम्हारे आनंद को झूठा बताने के लिए ओशो के ही तर्क खोल कर बैठ जायेंगे।
(हर किसी को ये चिंतन करना आवश्यक है कि वो स्वयं की यात्रा पर निकला है, या कोई संगठन बना कर ओशो ओशो करने?)
मुझसे जब कोई पूछता है कि क्या आप ओशो के प्रेम में है तब मेरा जवाब होता है मैं उसके प्रेम में हूँ जिसके प्रेम में ओशो थे,
मेरे इस जवाब को लोग मेरा अहंकारी होना और ओशो का विरोधी होना समझते है
जबकि मेरे अनुसार ओशो की पूरी देशना का यही एक मात्र उद्देश्य था,
कि तुम उसको प्रेम कर पाओ, जिसके प्रेम में स्वयं ओशो थे।
इस अर्थ में वो परम धर्म का उद्घोष करते है।
लेकिन यदि उनके अंध भक्तों के अनुसार ओशो ओशो करना और अपने होने की उदघोषणा को छोड़ ओशो को जानने की बात करना, और संगठन बना कर दूसरे संगठनों का विरोध करना ही यदि ओशो का उद्देश्य था,
तो ऐसे उद्देश्य वालो से मेरा कड़ा विरोध है।
जो लोग मेरी बात से सहमत है वो मुझसे जुड़े रह सकते है,
अन्यथा आप स्वयं ही मुझे ब्लॉक कर मुझसे दूरी बना ले,
अन्यथा समय समय पर मैं आपके दिमाग़ को झंझोड़ता रहूँगा,
क्यूंकि मेरी दुनियाँ में धरणाये गिराने का काम ज़ोरो पर है, यहाँ अपनी धरणाओ को मजबूत करवाने के लिए न रुके।
-Sakha
( इस पोस्ट का उद्देश्य केवल और केवल सजगता बढ़ाना है ताकि आपकी यात्रा कम भटकाव के साथ उस गन्तव्य की ओर बढ़े जिसके लिए आप निकले है )
26/04/2026
सत्य है
कि धर्म सबके लिए है
लेकिन सच ये है
धर्म की सबको ज़रूरत नहीं है।
क्यूँकि सबको ही ये लगता है कि वो तो धार्मिक (सही) है ही 😎
-Sakha
24/04/2026
स्वभाव आपका DNA है
जिसको बदलने का कोई उपाय नहीं ,
हर धार्मिक आपको ये बताता है कि आप उसके बताए , योग, ध्यान, आसन, प्राणायाम, व्रत, उपवास, आदि का पालन करे
इससे आपको क्रोध, काम इत्यादि जो स्वभाव है वो बदल जाते है।
ये बाद पूरी तरह से अवैज्ञानिक है किसी का भी स्वभाव या कहे DNA नहीं बदलता,
यदि किसी को ऐसा महसूस होता है तो वो बस समय अनुसार उसके 🧬 DNA में ही होने वाले परिवर्तन है न कि किसी धार्मिक अनुष्ठान का परिणाम,
जैसे कोई इंसान बीस साल तक साधना करने के बाद बोले कि उसका क्रोध या काम कम हो गया,
तो ऐसे इंसान को ज़रूरत है ये समझने कि कि ये परिवर्तन वक्त और समझ से आया है न कि वो बदल गया है
अक्सर धर्म जगत में बुद्ध और महावीर का उदाहरण देकर लोग कहते है कि ध्यान करने के बाद उनका क्रोध समाप्त हो गया था
लेकिन ध्यान करने से पहले वो क्रोध करते थे इसका कहीं कोई प्रमाण नहीं है,
यानि वो ध्यान करने से पहले भी क्रोध नहीं करते थे बाद में भी वो नहीं करते थे,
उसके उलट भगवान शंकर का उदाहरण है जो स्वयं ही बहुत बड़े साधक भी थे, लेकिन उनको भी क्रोध आता था।
इसलिए ध्यान करे , करने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन इससे ये लाभ होगा या कुंडली जागेगी, या फिर परमात्मा की प्राप्ति होगी,
ये सब बाते केवल और केवल प्रलोभन है।
इसलिए लोग तप करने को राज़ी है ध्यान करने को राज़ी है बस उन्हें कुछ होने का या पाने का लालच मिलना चाहिये।
यही कारण है आपको धार्मिक लोग अधार्मिक लोगो से ज़्यादा लालची और अहंकारी दिखाई पड़ते है।
इसलिए Sakha wellness आपके लिए मौन का आयोजन करता है।
मौन कोई ध्यान नहीं है
और मोबाइल छोड़ कर पाँच दिन बिताना कोई तप नहीं,
और तुमको कुछ हो जाएगा या मिल जाएगा ये वादा भी नहीं,
ज़्यादा से ज़्यादा आप थोड़ा और शांत हो जायेंगे।
हम आपको कुछ नहीं दे रहे , दे रहे है तो बस एक अवसर जिसमे आप अपने को मौन को जिए , और भूल जाये भोजन इत्यादि की चिंता,
वो हम कर लेंगे।
न आपको किसी वचन में बाँधेंगे, न ही किसी प्रवचन में।
यहाँ न धर्म है न धोखा।
बस एक सुझाव है कि यहाँ कुछ पाने की सोंच लिए मत आना।
वरना जाते वक्त कुछ लोग प्रश्न करते है कि हमे कुछ हुआ नहीं,
तो मुझे पूँछना पड़ता है कि आपको कुछ होगा ऐसा हमने कहा कब था?
लेकिन हम समझते है कि दुनिया में धर्म के नाम पर इतने तरह के प्रलोभन दिए जा रहे है है भगवान पाने या होने के,
इसलिए तुम यहाँ भी वैसा ही कुछ सोंच कर चले आये,
हमारा उद्देश्य आपको भगवान बनाने का नहीं है, आप वही प्यारे इंसान हो जाये जिसको भगवान ने पैदा किया था,
यही पर्याप्त होगा।
धर्म की तरफ़ जिनका आकर्षण स्वार्थ है
वो यहाँ न आये
हम तो एक दोस्त की तरह आपके सहयोग के प्रार्थी है, वो सहयोग जिसमें किसी और के मौन में आपके द्वारा किसी प्रकार की कोई बाधा न पहुँचे,
इतना पर्याप्त होगा 🙏
-Sakha
Sakha wellness में आपका स्वागत है
(इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही संकल्प हमारा)
यदि आप भी आना चाहते है इस मौन में तो आप नीचे दिए नम्बर पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते है ।
91-8979415551
रिसॉर्ट की सुविधा
आश्रम सी शांति
प्रकृति का साथ
परिवार सा वातावरण
बीमारियो का इलाज
बस ऐसा ही है अपना
Sakha wellness
A Divine Healing Resort 🥰
23/04/2026
अब आ ही गए हो
धर्म की राह पर
तो तीन बाते याद रहे ,
1- राह मत बदलना ,
2 - इस राह पर जो भी गुरु , नियम , व्रत उपवास , ध्यान योग करने को मिले तो 100% होकर करना ।
3 - और यदि कभी कुछ न मिले तो स्वीकार करना उस सत्य को ।
सत्य खोजने निकले हो तो ये स्वीकार करने में भी सत्य ही है कि कुछ न पाया।
-Sakha
22/04/2026
प्रश्न - सखा जी आपके इस 'मौन' के आयोजन का उद्देश्य समझ नहीं आता ।
उत्तर:- पाँच दिन मौन में बिना मोबाइल के रहना उन लोगो के बस की बात नहीं जो ध्यान को बस उछल कूद कर मज़ाक़ समझे हुए है।
हर बार बड़े बड़े ध्यानियों के भ्रम गिरते देखता हूँ। वही कुछ सरल चित्त लोग आसानी से इस यात्रा में अपने और निकट आ जाते है।
इतना ही उद्देश्य है ।
न धर्म न धोखा !
-Sakha
07 मई से 11 मई
निशुल्क 'मौन Retreat' की बुकिंग
30 अप्रैल से पहले करवाये
Contact: 89794-15551
#
तो आप कब आ रहे हैं
मौन Retreat में
अपनी निशुल्क सीट 30 अप्रैल से पहले book करने के लिए संपर्क करें- 89794 15551
10/04/2026
मौन Retreat अप्रैल 2026
हल्की फुहारों के साथ, मौन का पहला एहसास
बंद आँखों से दूर देखती नजरें
एक नया अनुभव करती खुली आँखें
तेज हवा, ठंडा पानी, पत्तों की सरसराहट
पक्षियों की मधुर ध्वनि
बिना टीवी, बिना मोबाईल, बिना शोर
पहली दफा खाना खाने का मज़ा
भीड़ में चुप रहने का पहला प्रयोग
ऐसा रहा Sakha Wellness वेल्नस में साधकों का दूसरा दिन..
आप भी एक कदम बढ़ाइए "Hydro-Meditation" की ओर...
जी हाँ Shashank Sakha ध्यान के जगत में
पहली बार करने जा रहें हैं अनूठा प्रयोग..
क्या आप जानना चाहते है क्या है "Hydro-Meditation" ?
👇 इस लिंक पर क्लिक कर के जाने SAKHA से..
https://www.facebook.com/share/v/1ScdpCdgkZ/
अपनी निशुल्क सीट 30 अप्रैल से पहले बुक करें
संपर्क - 089794 15551
मौन Retreat से जुड़ा एक विशेष अवसर…
बहुत लोग मौन में आना चाहते हैं,
लेकिन निर्णय नहीं ले पाते… और न ही ये समझ पाते है कि इसके लाभ क्या है और कैसे यही मौन आपको वो सब दे सकता है जो आपने लिए कुदरत ने बनाया है ।
ऐसे ही
बहुत लोग Sakha Wellness की Therapy से जुड़ना चाहते हैं,
लेकिन भीतर कहीं न कहीं आर्थिक व जानकारियों के अभाव के कारण रुक जाते है…
इसी दुविधा को समझते हुए,
सखा की ओर से एक विशेष निर्णय लिया गया है।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के वीडियो को पूरा ध्यान से देखें…
और उसके बाद Call या Message करके अपनी सीट सुनिश्चित करें।
ये शिविर पूर्णतः निशुल्क है कुछ हल्के फुलके नये नियमों के साथ,
मौन
यह कोई Offer नहीं है बल्कि उस "मौन" के लिए निमंत्रण है जिस मौन में आपके प्रश्नों के उत्तर किताबें या कोई बाहरी व्यक्ति नहीं देता, बल्कि उत्तर स्वयं आपके अंदर से आते है ।
यह उन लोगों के लिए एक द्वार है।
जो सच में अपने Mind, Body और Soul पर काम करना चाहते हैं।
👉 पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें: और
मौन रिट्रीट का आखिरी दिन हमेशा की तरह यादगार ही होता है,
सखा जब सभी से रूबरू होते हैं तो
फिर ये चर्चाएँ कितनी लंबी चलती हैं
इसकी कोई समय सीमा नहीं होती।
11 मार्च, 2026 को मौन के अंतिम दिन
ऐसी ही कुछ लंबी लंबी चर्चाएं हुईं
जिसका एक छोटा सा अंश इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं, ऐसे ही छोटी छोटी चर्चाओं में गहरी गहरी बातों का आनंद लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
धन्यवाद।
सखा परिवार।
Sakha Wellness A Divine Healing Resort
Presents…
मौन Retreat
5 दिन बिना किसी भूमिका के।
न कोई पहचान, न संवाद, न मोबाइल, न इंटरनेट।
न कोई योजना, न कोई लक्ष्य।
बस 5 दिनों के लिए —
“कुछ भी न करने” की अनुमति।
एक रिक्त स्थान…
जहाँ आप स्वयं से मिलते हैं।
---
एक विशेष अवसर
बहुत लोग मौन में आना चाहते हैं लेकिन निर्णय नहीं ले पाते।
बहुत लोग Sakha Wellness की therapies से जुड़ना चाहते हैं लेकिन जानकारी या आर्थिक कारणों से रुक जाते हैं।
इसी को समझते हुए यह मौन Retreat आयोजित किया गया है।
👉 पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें:
https://youtu.be/c7xvr3VYHnE?si=lcxp6Q_sLpIKKzVp
यह कोई offer नहीं है…
यह उस मौन का निमंत्रण है जहाँ उत्तर बाहर नहीं, अंदर से आते हैं।
---
कौन आ सकता है?
• किशोर – जिनकी एकाग्रता कम हो रही है
• युवा – जिन्हें जीवन की दिशा स्पष्ट नहीं
• प्रौढ़ – जो जिम्मेदारियों में खुद से दूर हो गए
• वृद्ध – जो अब भीतर सुकून चाहते हैं
• ध्यानी – जो मौन को गहराई से जीना चाहते हैं
• कोई भी – जो सच में कुछ नहीं करना चाहता
---
महत्वपूर्ण नियम
• पूर्ण मौन (बोलना या इशारे भी नहीं)
• मोबाइल, किताब, लेखन निषेध
• सफेद सादे वस्त्र
• सात्विक भोजन
• स्त्री-पुरुष अलग व्यवस्था
• परिसर से बाहर जाना निषेध
---
Registration Details
यह Retreat निःशुल्क है।
₹1100 (Refundable)
₹400 (Bedsheet)
Total ₹1500
(₹1100 राशि 5 दिन पूर्ण उपस्थिति के बाद वापिस)
---
Important Notes
• Registration cancel होने पर refund नहीं
• बीच में छोड़ने पर refund नहीं
• 2 passport photo + Aadhar जरूरी
• एक दिन पहले पहुँचना अनिवार्य
• केवल अकेले आने वाले स्वीकार होंगे
---
Date
07 April – 11 April
हर महीने 07-11
(11, 21, 40 दिन के मौन की paid booking भी उपलब्ध)
---
Location
Sakha Wellness A Divine Healing Resort
Saharanpur UP
---
Registration / Information
📞 +91 9878887980
📞 89794-15551
---
अगर आप सच में अपने Mind, Body & Soul पर काम करना चाहते हैं —
तो यह अवसर आपके लिए हो सकता है।
3 महीने करो... और 51,000/- वाला शिविर Free!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sakha Wellness/A Divine Healing Resort
Saharanpur