Journalist,Pradeep,Kumar
निष्पक्ष निडर निर्भीक बेवाक बेखौप एवं स्वतंत्र आवाज़ स्वतंत्र पत्रकारिता सभी समाज को समर्पित करते हैं
18/06/2026
संदीपनी विद्यालय की सहायक लिपिक गांधारी कदम को ₹2500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार का खेल एक बार फिर बेनकाब हो गया। सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदीपनी विद्यालय में पदस्थ सहायक लिपिक गांधारी कदम को ₹2500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
⚖️ शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार का खेल, लोकायुक्त ने किया पर्दाफाश
📌 ₹2500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
📌 लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई
📌 रिश्वत की रकम बरामद
📌 पूरे मामले की जांच जारी
📌 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh SAGAR SINHA Indian National Congress Dr Mohan Yadav Collector Office Sagar
18/06/2026
सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संदीप विद्यालय की शिक्षिका रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने सागर के संदीप विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
⚖️ शिक्षा के मंदिर में घूसखोरी का खेल बेनकाब 📌 रिश्वत लेते पकड़ी गई शिक्षिका 📌 लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई 📌 पूरे मामले की जांच जारी
゚viralfollowersシ゚ Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh SAGAR SINHA Indian National Congress Dr Mohan Yadav
18/06/2026
"सागर यांत्रिकी विभाग मै नवाबी अंदाज में कर्मचारी, जनता जाए भाड़ में?"
अब गुरु इन कर्मचारियों ने तो सारी हदे पार दी अब इन्हीं को देख लो ये यांत्रिकी का कर्मचारी है। जो अपनी दोनों टागे ऊपर करके नवाबों की तरह मोबाइल चला रहे।अब ये जनता को इस तरह से सेवाएं देंगे
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh SAGAR SINHA Indian National Congress Dr Mohan Yadav
17/06/2026
मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, ₹80 हजार के धार्मिक सामान सहित आरोपी गिरफ्तार।
थाना मोतीनगर पुलिस ने दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लगभग ₹80 हजार मूल्य का चोरी गया धार्मिक सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलगिरी जैन तीर्थ स्थल स्थित चंद्रप्रभु मंदिर से चोरी हुए 23 पीतल के छत्र तथा काकागंज स्थित माता खेरापति कोरी समाज मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति, पीतल के बर्तन, चांदी के धागे में बंधा झूमर और पीतल की घंटी सहित अन्य धार्मिक सामग्री बरामद की गई है।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने पंथनगर वार्ड निवासी ऋषि सेन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरियों की वारदात स्वीकार कर ली।
✅ 23 पीतल के छत्र बरामद✅ लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद✅ पूजन सामग्री एवं अन्य धार्मिक सामान बरामद✅ कुल बरामदगी लगभग ₹80 हजार
゚viralfollowersシ゚ SAGAR SINHA Collector Office Sagar CM Madhya Pradesh
17/06/2026
बीना पुलिस की बड़ी सफलता, दो आदतन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.405 किलो गांजा और बाइक जब्त।
सागर जिले की बीना पुलिस ने प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आदतन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 405 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से करीब 1.405 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही 60 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोकल अहिरवार निवासी रगोली और हीरालाल अहिरवार निवासी बीना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। हीरालाल अहिरवार पूर्व में जीआरपी में आरक्षक रह चुका है और सेवानिवृत्ति के बाद गांजा तस्करी में संलिप्त पाया गया।
पुलिस अब गांजे के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।
゚viralfollowersシ゚ Collector Office Damoh CM Madhya Pradesh Collector Office Sagar
17/06/2026
शाहगढ़ नर्स हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 4 माह बाद मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
सागर जिले के शाहगढ़ में हुए चर्चित स्टाफ नर्स हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार माह से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका से पूर्व में प्रेम संबंध होने और विवाह से इंकार किए जाने के बाद मुख्य आरोपी एकतरफा प्रेम में आक्रोशित हो गया था। इसके बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
लगातार चार माह तक चली तलाश, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपी के सहयोगी ने उपलब्ध कराया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
SAGAR SINHA Collector Office Sagar CM Madhya Pradesh Indian National Congress
17/06/2026
दमोह कलेक्टर ने हेडलबर्ग सीमेंट (मायसेम सीमेंट) फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण, श्रमिकों की समस्याएं सुन दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
दमोह कलेक्टर का हेडलबर्ग सीमेंट (मायसेम सीमेंट) फैक्ट्री पर औचक निरीक्षण
⚠️ श्रमिकों से चर्चा में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं
🔹 निर्धारित दर से कम भुगतान का आरोप
🔹 8 घंटे से अधिक काम, ओवरटाइम का भुगतान नहीं
🔹 हेलमेट, जूते और सुरक्षा उपकरणों का अभाव
🔹 वेतन पर्ची और भोजन की उचित व्यवस्था नहीं
🔹 वाहन और पेट्रोल चोरी की शिकायतें
🔹 दुर्घटना में घायल श्रमिक के इलाज नहीं कराने पर जताई नाराजगी
कलेक्टर ने श्रमिकों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और श्रम विभाग के अधिकारियों को तत्काल केस दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक श्रमिक को उसका वैधानिक अधिकार दिलाया जाएगा। साथ ही फैक्ट्री परिसर में श्रम कानूनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर ने जानी श्रमिकों की हकीकत, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।
Jansampark Madhya Pradesh SAGAR SINHA Indian National Congress Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sagar