Collector Office Sagar

Collector Office Sagar

Share

Official handle of Collector of Sagar, Government of Madhya Pradesh

31/05/2026

➡️ सागर कोषालय में तीन दिवसीय जी.पी.एफ. समाधान कैम्प 1 जून से

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) म०प्र० ग्वालियर के निर्देशानुसार सागर कोषालय के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के साथ दिनांक 01 जून 2026 से 03 जून 2026 तक ई-दक्ष सागर/कोषालय सागर में गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण हेतु सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) जागरूकता एवं समाधान कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

कैम्प में अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों के समायोजन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौती पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक एवं बिल रजिस्टर की प्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अधिक से अधिक अभिदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है ताकि प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों का समायोजन न होने की स्थिति में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 31/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक संपन्न

➡️ गर्मी में पेयजल की उपलब्धता और सुचारू आपूर्ति पर हुई चर्चा

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार पेयजल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पेयजल से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल प्रबंधन को लेकर जरूरी कदमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनपदवार हर गांव में पेयजल की वर्तमान स्थिति और कुवां, हैंडपंप, नल-जल योजना व अन्य जल स्रोतों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई।

जिन गांवों में पेयजल की किल्लत है वहां तुरंत टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने, बिगड़े हैंडपंपों को ठीक करने, कुओं की सफाई करने तथा नल-जल योजनाओं के रखरखाव के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। सभी गांवों में जल स्रोतों की नियमित निगरानी कर खराब हैंडपंपों को शीघ्रता से ठीक करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के सहायक यंत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 30/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश का असर

➡️,ग्राम गढ़ौली खुर्द में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ौली खुर्द के खसरा नंबर 134 स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया।

मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय एवं सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं अन्य निर्माण किया गया था। राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण कार्य का ध्वस्तीकरण कर सभी अतिक्रमण हटाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविन्द घोषी एवं थाना मोतीनगर से पुलिस बल उपस्थित रहा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 30/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपदों में सीएफटी बैठक आयोजित

➡️ पेयजल प्रबंधन एवं निर्बाध आपूर्ति को लेकर हुई समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल प्रबंधन और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। जनपदवार प्रत्येक ग्राम की वर्तमान पेयजल स्थिति की समीक्षा की गई तथा हैंडपंप, नल-जल योजना एवं अन्य स्रोतों की क्रियाशीलता का आंकलन किया गया।

जिन ग्रामों में पेयजल संकट की स्थिति है, वहां तत्काल टैंकर से जलापूर्ति, हैंडपंप सुधार एवं नल-जल योजनाओं के संधारण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। सभी ग्रामों में जल स्रोतों का सतत मॉनिटरिंग कर खराब हैंडपंपों को 24 घंटे में सुधारने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम के सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 30/05/2026

➡️ मोतीनगर बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने प्रशासनिक अमला मैदान में, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

➡️ निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को शहर की यातायात और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मैदान में उतरी। कमिश्नर नगर निगम श्री राजकुमार खत्री एवं एडीएम श्री अविनाश रावत ने मोतीनगर नवीन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश दिये।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने बस संचालन और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, उन्होंने बस स्टैंड पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सूचना प्रणाली की स्थिति देखी। उन्होंने बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली।

नगर निगम कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। बस स्टैंड परिसर को अतिक्रमण मुक्त , स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया सहित प्रशासनिक टीम पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

30/05/2026

➡️ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम दिन (30 मई 2026) है। इच्छुक विद्यार्थी कर रहे आवेदन।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

30/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश, समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारी टी.एल बैठक में हों उपस्थिति

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टी. एल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि शासन प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को टी. एल बैठक आयोजित की जाती हैं जिसमे विभागीय समन्वय के साथ शासकीय कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाता है।

इसी प्रकार उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी जिनके पास अन्य जिलों का अतिरिक्त प्रभार है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टीएल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 29/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया

➡️ ग्राम भैंसा एवं पगारा में राजस्व अमले ने की कार्यवाही, पुलिस बल रहा मौजूद

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।

बता दें कि ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्री लाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया।

उक्त कार्यवाही में तहसीलदार श्री राहुल गौड़, श्री नितिन यादव, श्री संजय जैन, श्री निरंजन कुर्मी, श्री आशुतोष गौतम, पटवारी श्री उमाशंकर पांडे एवं कैंट थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 29/05/2026

➡️ रबी उपार्जन: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की उपार्जन पूर्व समीक्षा

➡️ अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाना और समय पर भुगतान कराना प्रशासन की प्राथमिकता
---- कलेक्टर

➡️ परिवहन में तेजी लाने और भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

शासन के निर्देश अनुसार जिले में रबी खरीदी का कार्य 28 मई को संपन्न हो चुका है। जिसके तुरंत बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक लेकर उपार्जन, परिवहन और भुगतान संबंधी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर अनाज के उठाव और रिकॉर्ड के मिलान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्रों पर ईपीओएस, खरीदी गई मात्रा और उसकी स्वीकृति की समीक्षा की और खरीदी गई मात्रा के विरुद्ध परिवहन में गति लाने के निर्देश दिए।

जिले में उपार्जन पूर्ण होने के बाद अब पूरा जोर त्वरित परिवहन (उठाव) पर है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिवहन व्यवस्था को गति देते हुए अनाज का उठाव सुनिश्चित किया जाए। जिन उपार्जन केंद्रों पर अभी भी परिवहन का कार्य शेष रह गया है, वहां की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर ने एडीएम को निर्देशित किया है कि एक टीम को आज ही 'स्पॉट वेरिफिकेशन' करने भेजें।

➡️ समितियों में शेष परिवहन की समीक्षा

बैठक में यह बात सामने आई कि कुछ केंद्रों पर खरीदी का कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन वहां परिवहन होना अभी शेष है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करें और शेष परिवहन को तत्काल क्लियर करवाएं। समीक्षा के दौरान ऐसी समिति / केंद्र जहां उठाव और परिवहन में अत्यधिक अंतर है वहां अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने तथा शीघ्र परिवहन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से पूछा कि इन समितियों में काम धीमा होने का क्या कारण है? उन्होंने समिति का तत्काल भौतिक सत्यापन करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब किसानों के अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाना और उनकी राशि का समय पर भुगतान कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 29/05/2026

➡️ पेयजल समीक्षा बैठक

➡️ मांग के अनुरूप तत्परतापूर्वक हो क्षेत्रों में जल आपूर्ति — कलेक्टर

➡️ लापरवाही पर वेतन रोकने और नोटिस के दिए निर्देश

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान सुचारू और व्यवस्थित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने हेतु दैनिक पेयजल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेयजल से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का समय पर निराकरण करना और व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखना रहा। कार्यों में ढिलाई बरतने और अंतर्विभागीय समन्वय की कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही के आदेश भी कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य रूप से जन-शिकायतों का फील्ड पर जाकर शत-प्रतिशत निराकरण करने, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया गया कि जन-समस्याओं का निवारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। आपचंद क्षेत्र का उदाहरण देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं मौके पर जाकर तकनीकी खामियों को दूर करें और आवेदकों की संतुष्टि के साथ शिकायतों को क्लोज कराएं।

बंडा क्षेत्र के कुछ वार्डों में स्थानीय स्तर पर आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों को मुस्तैद किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि जहाँ भी आवश्यकता महसूस हो, वहाँ बिना किसी विलंब के टैंकरों के माध्यम से सुचारू रूप से जलापूर्ति चालू रखी जाए। इसी प्रकार देवरी-केसली में हैंडपंप सुधार और जहां कुओं से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, वहां अनिवार्य 'वॉटर क्वालिटी टेस्ट' कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को केवल शुद्ध जल ही मिले। जनपद पंचायत देवरी और केसली की ग्राम पंचायतों में पेयजल अधोसंरचना को मजबूत करने पर बल दिया गया। बंद पड़े या मामूली खराबी वाले हैंडपंपों को तत्काल ठीक करने के लिए तकनीकी दलों को सक्रिय कर दिया गया है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्यों के दौरान कुछ स्थानों पर पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे नल-जल योजनाएं प्रभावित हुईं। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। जल निगम और एनएचएआई की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को शीघ्र दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।

शाहगढ़ क्षेत्र में दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने के कारण डीई एमपीईबी (शाहगढ़) का वेतन आगामी आदेश तक रोकने तथा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बंडा में पीएचई के एसडीओ को पेंडिंग शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने का अल्टीमेटम दिया गया है, जबकि एईपीएचई (केसली और देवरी) को कार्य में गति न लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने सर्वप्रथम उन बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं जो मामूली सुधार कार्य या मोटर-बोरिंग की मरम्मत से तुरंत चालू हो सकती हैं। इन 'छोटे हस्तक्षेपों को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्य शुरू करा दिया गया है। वर्तमान में चालू योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए सीएफटी (क्लस्टर फील्ड टीम) को सक्रिय किया गया है, जिसमें जनपद सीईओ, एई पीएचई, सरपंच और जीआरएस मिलकर हर ग्राम पंचायत स्तर पर समीक्षा और निगरानी रखेंगे।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा है कि प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि तकनीकी खराबी या किसी लापरवाही के कारण जनता को असुविधा न हो। जो भी अधिकारी काम में कोताही बरतेगा, उस पर कड़ी कार्यवाही तय है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Want your organization to be the top-listed Government Service in Sagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय
Sagar
470001