Sunil Jain INC

Sunil Jain INC

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sunil Jain INC, Politician, sagar, Sagar.

18/05/2026

सागर के महाकवि पद्माकर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य नाट्य प्रस्तुति “हमारे राम” को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम के आदर्शों, त्याग, धर्म और मानवीय मूल्यों को मंच पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया।

विशेष रूप से आदरणीय श्री आशुतोष राणा जी द्वारा निभाया गया रावण का पात्र अद्भुत, प्रभावशाली और जीवंत रहा। उनकी संवाद अदायगी एवं मंच प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी कलाकारों का अभिनय, मंच सज्जा एवं प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भारतीय संस्कृति और रामकथा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

15/05/2026

🎭 सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं “हमारे राम” नाटक के मुख्य कलाकार श्री आशुतोष राणा जी आज अपनी टीम के साथ भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा सागर के लिए प्रस्थान कर शाम 7:30 बजे लेहदरा नाका स्थित डी-मार्ट परिसर पहुँचेंगे।

सागर नगरी अपने प्रिय कलाकार के स्वागत के लिए उत्साहित और तैयार है।
रात्रि 10 बजे श्री राणा जी नगर निगम स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भी सहभागिता करेंगे।

आप सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध है कि शाम 7:30 बजे भोपाल रोड स्थित डी-मार्ट पहुँचकर अपने लाडले कलाकार की आगवानी में शामिल हों। 🙏

14/05/2026

यह आदिवासी अस्मिता की लड़ाई है।
📍केन-बेतवा परियोजना, छतरपुर

Photos from Sunil Jain INC's post 12/05/2026

मानवता की सबसे बड़ी सेवा… 🙏
स्व. श्रीमती किरण सिंघई जी (कांग्रेस नेता एवं RTI कार्यकर्ता पंकज सिंघई जी की माताजी एवं स्व. देहदानी इंजी. प्रकाशचंद्र सिंघई जी की धर्मपत्नी) ने अपने जीवन के बाद भी समाज को नई प्रेरणा दी। नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प पूर्ण कर सिंघई परिवार ने सेवा, संवेदना और जागरूकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्व. इंजी. प्रकाशचंद्र सिंघई जी के बाद अब श्रीमती किरण सिंघई Ji का देहदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे पुण्य कार्य मानवता को नई दिशा देते हैं।

स्व. श्रीमती किरण सिंघई जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं सिंघई परिवार को इस महान निर्णय के लिए हृदय से नमन। 🌹🙏
— सुनील जैन

#देहदान #नेत्रदान #मानवता #प्रेरणा #सागर #सिंघईपरिवार #श्रद्धांजलि

10/05/2026

स्नेह, धैर्य, ममता एवं करुणा की प्रतिमूर्ति, वात्सल्य की प्रतीक, देवी स्वरूपा मातृ शक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मां की ममता और उसके आंचल की महिमा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी माताओं को कोटिश: प्रणाम।

#मातृदिवस

08/05/2026

विश्व रेडक्रास दिवस हमें बिना किसी भेदभाव के पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

संकल्प लें कि आपदा प्रभावितों, जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मानवता को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

07/05/2026

देवरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठतम पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्री फूल सिंह राजपूत जी के निधन पर उनके निवास देवरी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

ॐ शांति 🙏

07/05/2026

देवरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री चंद्रभान दीवान जी की धर्मपत्नी के दुखद निधन पश्चात् निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

ॐ शांति 🙏

06/05/2026

देवरी विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुर गंज निवासी श्री गोपाल प्रसाद दुबे जी, श्री श्याम बिहारी दुबे जी एवं श्री राम जी दुबे जी (जनपद सदस्य) के परिवार में आयोजित वैवाहिक उत्सव में अरुण पैलेस, देवरी में कमलेश जैन जी, चंद्रशेखर दुबे जी, राय साहब सहित शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवदम्पति को उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Sagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Sagar
Sagar