31BN P.A.C Rudrapur

31BN P.A.C Rudrapur

Share

P.A.C. Organization

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 01/06/2026

सुरक्षा के साथ सेवा भी 👮‍♂️

31वी वाहिनी पीएसी से चारधाम यात्रा में ड्यूटीरत ए दल द्वारा ड्यूटीयो का निर्वहन के साथ साथ सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।

👮‍♂️हेड कांस्टेबल पवन कुमार द्वारा सोनप्रयाग में ड्यूटी के दौरान मध्य प्रदेश के श्रद्धालु का पैसे और एटीएम बैग जो कहीं खो गया था बैग ढूंढने में मदद की उसके स्वामी को सुपुर्द किया। जिनके द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

👮‍♂️कांस्टेबल पंकज शाही और कांस्टेबल रवि कुमार द्वारा मुंबई से आयी वृद्ध महिला श्रद्धालु और उनके नाती जो भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गए थे उनको सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया। परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 30/05/2026

आज दिनांक 30 मई 2026 को श्री पंकज भट्ट (IPS), सेनानायक, 31 वी वाहिनी पीएसी के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिवर्षता सेवानिवृत्ति होने वाले👮‍♂️ अनुचर आनंद गिरी को भावभीनी विदाई दी गई।
इनके द्वारा लगभग 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन और सेवाकाल के अनुभव साझा किए। वहीं उनके परिजनों ने भी उनके संघर्ष, त्याग और संतुलित जीवन पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए, जो सभी के लिए सीखने योग्य रहे।
सेनानायक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभाग में दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। 🌺🙏
इस अवसर पर श्री मिथिलेश सिंह, सेनानायक, श्री विमल रावत, सहायक सेनानायक,शिविरपाल श्री राकेश माहरा,आरआई आरटीसी श्री ज्योति प्रकाश, सू०सै० सहायक श्री पूरन सिंह बुंगला सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#विदाईसमारोह

22/05/2026

श्री तपेश कुमार चंद, सहायक सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी का स्थानान्तरण जनपद पौड़ी गढ़वाल होने के फलस्वरूप श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी व वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई प्रदान की गई।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा सहायक सेनानायक महोदय के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 15/05/2026

गुड वर्क का सम्मान🏅

श्री देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी द्वारा वाहिनी के 11 कार्मिको को दिनांक 15-05-2026 को मासिक सम्मेलन में सम्मानित किया

✅ पूर्णागिरी मेले के दौरान शारदा घाट टनकपुर में स्नान करते हुए दो युवतियों को शारदा नदी में बहने पर डूबने से बचाने में योगदान देने वाले ई दल में नियुक्त कांस्टेबल 617 मनोज सिंह राणा को Employee Of The Month चुना गया।

🏅प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले 10 कार्मिकों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए सेनानायक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

🏆सम्मानित कार्मिकों का विवरण-

1. कानि0 399 सुनील कुमार, ए दल
2. कानि0 354 हरीश लाल , बी दल
3. कानि0 297 जगत गिरी , सी दल
4. कानि0 496 ललित बहादुर, डी दल
5. कानि0 999 दीपक कुमार, डी दल
6. कानि0 253 हरीश नाथ, एफ दल
7. ⁠कानि0 882 सोबन चंद, जी दल
8. ⁠कानि0 653 विपिन गुसाई, एच दल
9. म0कानि0 136 वर्षा सिंह, महिला दल
10. अनुचर प्रेम स्वरूप , शिविरपाल शाखा

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 15/05/2026

📢 मासिक सैनिक सम्मेलन/गोष्ठी

श्री देवेन्द्र पींचा (IPS), सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर द्वारा आज दिनांक 15-05-2026 को वाहिनी मुख्यालय में मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन किया गया।
💻 सम्मेलन में सभी दलनायकों ने अपने-अपने दलों की कार्यकुशलता, उपलब्धियों एवं प्रगति से सेनानायक महोदय को अवगत कराया।
🤝✨सेनानायक महोदय द्वारा विगत माह के सम्मेलन बतायी गयी समस्याओं में की गई कार्यवाही की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा ली।
🔹अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकांश समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया|

👮‍♂️सेनानायक महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने, सतर्क एवं सजग रहकर कर्तव्य निर्वहन करने, मादक पदार्थों के सेवन से पूर्णतः दूर रहने तथा आमजनता के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

👥 ✨ इस अवसर पर श्री राकेश माहरा, शिविरपाल, श्री दयाचंद रजवार, आरआई के0आ0 भण्डार, श्री ज्योति प्रकाश आरआई आरटीसी, समस्त दलों के दलनायक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 15/05/2026

आज दिनांक 15, अप्रैल 2026 को श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर द्वारा शुक्रवार (साप्ताहिक परेड) की सलामी ली गयी।

🔹परेड के दौरान महोदय द्वारा सलामी ली गयी तत्पश्चात शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ किये जाने हेतु समस्त अधि0/कर्म0 व रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड लगाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

🔹इसके उपरान्त वाहिनी में प्रचलित रिक्रूट आरक्षी व कानि0 चालक प्रशिक्षणों का निरीक्षण कर वाहिनी शस्त्रागार, भोजनालय, जवान बैरक तथा वाहिनी में प्रचलित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 14/05/2026

आज दिनांक- 14.05.2026 को श्री देवेन्द्र पींचा, सेनानायक महोदय द्वारा बी दल मुख्यालय लोक भवन नैनीताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी दलनायक से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गई एवं दल के अभिलेखों, कोत, भोजनालय एवं जवानों के रहने की व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया तथा कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Photos from 31BN P.A.C Rudrapur's post 12/05/2026

31वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रचलित 09 माह के रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान आज दिनांक 12-05-2026 को श्री देवेंद्र पींचा, आईपीएस, सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ विधिक (Law) के संबंध में जानकारी प्रदान की।

12/05/2026

जनपद चंपावत में आयोजित गोल्ज्यू मेले के दौरान एक पाँच वर्षीय बालिका खो गई थी। जिसको काफी ढूंढ खोज करने के बाद 31वी वाहिनी पीएसी के एफ दल से ड्यूटी में तैनात हे0का0 148 भीम सिंह बिष्ट व का0 856 गोपाल राम द्वारा परिजनों को सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

12/05/2026

आज दिनांक 12-05-2026 को टनकपुर क्षेत्रांतर्गत शारदा घाट पर नदी में स्नान करते समय एक युवती के अचानक नदी में डूबने पर 31वी वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत ई दल से ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों हे०काo कपूर राणा, का० दीप चंद्र, का० मनोज राणा, का० नीरज बोरा द्वारा सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया। जिनकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गयी।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Rudrapur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rudrapur
263153